RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर दिखेगी देशभक्ति की झलक

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर दिखेगी देशभक्ति की झलक

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर दिखेगी देशभक्ति की झलक
Visual Archive

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर दिखेगी देशभक्ति की झलक

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर दिखेगी देशभक्ति की झलक

नयी दिल्ली, 26 जनवरी; इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राजपथ पर होने वाली परेड के मुख्य आकर्षणों में 58 जनजातीय अतिथि, विभिन्न राज्यों और केंद्र सरकार के विभागों की 22 झाकियां तथा विभिन्न स्कूलों के छात्रों द्वारा दी जाने वाली प्रस्तुतियां होंगी. गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा मुख्य अतिथि होंगे. गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति पर शहीदों को पुष्पचक्र चढ़ाकर करेंगे.

गृह मंत्रालय ने बताया गया कि इस साल के गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न राज्यों की झांकियों के साथ सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और विकास पर आधारित केंद्र सरकार के विभागों की झांकियां परेड का हिस्सा होंगी. राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे गए 26 बच्चे भी खुली जीप में बैठकर झांकी का हिस्सा बनेंगे. गृह मंत्रालय ने बताया कि इस साल गणतंत्र दिवस परेड का समय करीब 90 मिनट होगा.

11 साल बाद अर्ध सैनिक बल लेगी हिस्सा

महात्मा गांधी की ‘समाधि’ को सुरक्षा कवच मुहैया कराने वाले केंद्रीय अर्ध सैनिक बल सीआईएसएफ की झांकी भी इस बार 11 साल के अंतराल के बाद गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा ले रही है. बल की झांकी में महात्मा गांधी की समाधि पर सुरक्षा में तैनात जवानों को दिखाया जाएगा. केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवान देश की प्रमुख संस्थाओं और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं. करीब 1.70 लाख कर्मियों वाला यह केंद्रीय अर्धसैनिक बल अपनी स्वर्ण जंयती मना रहा है.

3 साल बाद रेलवे लेगा हिस्‍सा

भारतीय रेल तीन साल के अंतराल के बाद इस साल गणतंत्र दिवस परेड में अपनी झांकी प्रस्तुत करेगा. इस झांकी में ‘मोहनदास करमचंद गांधी के महात्मा गांधी बनने को दर्शाने के साथ साथ बुलेट ट्रेन और ट्रेन 18 को दर्शाया जाएगा.

आजाद हिंद फौज के सैनिक पहली बार

पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड में आज़ाद हिंद फौज के सैनिक शामिल होंगे. आज़ादी के 71 वर्ष बाद आज़ाद हिंद फौज को ये सम्मान दिया जा रहा है. नेता जी सुभाष चंद्र बोस और उनकी आज़ाद हिंद फौज ने ब्रिटेन के सम्राट के खिलाफ ही विद्रोह किया था. नेता जी सुभाष चंद्र बोस के वीर सैनिक परेड करेंगे.

दिल्‍ली में कड़ी सुरक्षा के बीच होगी यह परेड

गणतंत्र दिवस परेड के मद्देनजर राजपथ से लेकर लालकिले तक के 8 किलोमीटर के परेड मार्ग पर कड़ी निगरानी के लिए सामरिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला कमांडो, अचूक प्रहार करने वाली चलती-फिरती टीमें, विमानविरोधी तोपें और अचूक निशानेबाज तैनात किए गए हैं. दिल्ली पुलिस के अनुसार पराक्रम वाहन रणनीतिक स्थानों की गश्ती रहे हैं ताकि सुरक्षा में कोई समझौता न हो. इन वाहनों में एनएसजी प्रशिक्षित कमांडो होते हैं.

 

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

January 26, 2019 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

अक्षरधाम मंदिर : श्रद्धालुओं के लिए खोला गया दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर; राजधानी दिल्ली में यमुना के समीप स्थित स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर मंगलवार को जनता के लिए खोल दिया गया.   कोरोना वायरस महामारी के चलते मंदिर…

Read now
Hinduism

दिल्ली में दुर्गा पूजा के दौरान रामलीला का होगा मंचन, त्योहारों के लिए गाइडलाइन जारी

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर; देश में जारी कोरोना संकट के बीच दुर्गा पूजा मनाने और रामलीला के मंचन को लेकर दिल्ली सरकार ने एक आदेश जारी किया है.…

Read now
Hinduism

होली 2020: होली पर कई और ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाएगा रेलवे

लखनऊ, 2 मार्च;  होली को लेकर इसी सप्ताह से ट्रेनों में भीड़ शुरू हो जाएगी। इसको लेकर रेलवे द्वारा स्टेशनों पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रेलवे…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *