सफाई के दौरान भगवान बुद्ध की दुर्लभ मूर्ति मिली
नोएडा, 13 दिसम्बर; नोएडा के सेक्टर-9 के नाले की सफाई के दौरान मंगलवार सुबह भगवान बुद्ध की दुर्लभ मूर्ति मिली है. सफाई कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस ने मूर्ति को कब्जे में ले लिया है. कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस अब पुरातत्वविद की मदद से मृर्ति के बारे में जानकारी ले रही है. एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह नोएडा प्राधिकरण के सफाई कर्मचारी सेक्टर-9 के पास नाले की सफाई कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें नाले में भगवान गौतमबुद्ध की एक दुर्लभ मूर्ति मिली. इस बात की सूचना उन्होंने पुलिस को दी. घटना की सूचना पाकर थाना सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मूर्ति को ससम्मान अपने कब्जे में ले लिया.
यह भी पढ़ें-लक्जर में मिस्र की देवी की 27 प्राचीन मूर्तियां मिलीं
पुलिस को शक है कि यह मूर्ति किसी मंदिर से चोरी की गई है. दिल्ली पुलिस ने अभी हाल ही में मूर्ति चोरी के एक मामले में सेक्टर-9 में छापा मारा था. पुलिस को शक है कि मूर्ति चोरों ने पुलिस से बचने के लिए मूर्ति को नाले में फेंक दिया है. इस बारे में अन्य राज्यों की पुलिस को भी इसकी जानकारी दी जाएगी ताकि मूर्ति के बारे में जानकारी मिल सके. हाल में नोएडा में पुरातत्व महत्व के सिक्के मिले थे.
—————————————————————-
रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply