RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

गैर मुस्लिमों के लिए कुरान पढ़ना-समझना हुआ आसान : हिंदी समेत 13 भाषाओं में डिजिटल वर्जन लॉन्च

गैर मुस्लिमों के लिए कुरान पढ़ना-समझना हुआ आसान : हिंदी समेत 13 भाषाओं में डिजिटल वर्जन लॉन्च

गैर मुस्लिमों के लिए कुरान पढ़ना-समझना हुआ आसान : हिंदी समेत 13 भाषाओं में डिजिटल वर्जन लॉन्च
Visual Archive

गैर मुस्लिमों के लिए कुरान पढ़ना-समझना हुआ आसान : हिंदी समेत 13 भाषाओं में डिजिटल वर्जन लॉन्च

गैर मुस्लिमों के लिए कुरान पढ़नासमझना हुआ आसान : हिंदी समेत 13 भाषाओं में डिजिटल वर्जन लॉन्च

विभिन्न धर्मों के अध्ययन में रुचि रखने वालों और इन्हें पढ़नेसमझने की इच्छा रखने वालों के लिए डिजिटल कुरान की सौगात मिल गई है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में डिजिटल कुरान लॉन्च की गई। फिल्म निर्मातानिर्देशक सरोश खान, राजस्थान के चीफ काजी खालिद उस्मानी और संस्कृत यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर कौसलेंद्र दास ने कुरान का डिजिटल संस्करण जारी किया।   

13 भाषाओं में कुरान

डिजिटल वर्जन की मदद से कुरान को अब 13 भाषाओं में पढ़ा, सुना और समझा जा सकता है। डिजिटल संस्करण की मदद से कुरान की आयतों को उर्दू और अरबी के साथ ही हिंदी, अंग्रेजी, सिंधी, मराठी, गुजराती, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगू और मलयालम समेत 13 भाषाओं में समझ सकतेहैं।

डिजिटल पेन से छूते ही बोल उठते हैं लफ्ज

डिजिटल कुरान के पन्नों में विशेष चिप लगी हुई है।किसी भी पन्ने पर कुरान की किसी भी आयत को डिजिटल पेन से छूते ही शब्द बोल उठते हैं और कुरान की आयतें सुनाई देने लगती हैं। इसके साथ ही अनुवाद भी शुरू हो जाता है।श्रोता अपनी भाषा के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं और कुरान को सुन और समझ सकते हैं।

चीन में तैयार हुई है डिजिटल कुरान

निर्मातानिर्देशक सरोश खान ने चीन में इस डिजिटल कुरान को तैयार करवाकर दुबई सरकार से सर्टिफाई करवाया है। जल्द ही डिजिटल कुरान की कॉपियों का युवाओं, धर्माचार्यों और मुस्लिम स्कॉलर्स के बीच निशुल्क वितरण किया जाएगा।

कुरान को लेकर दूर होंगी भ्रांतियां

डिजिटल कुरान लॉन्च करते हुए उम्मीद जताई गई है कि इससे गैर मुस्लिम लोग भी कुरान को ना सिर्फ बेहतर ढंग से पढ़ और समझ सकेंगे बल्कि कुरान को लेकर भ्रांतियां भी दूर होंगी।

वेदों के डिजिटलाइजेशन पर भी काम

कुरान की तरह जल्द ही वेदों को भी उर्दू और दूसरी भाषाओं में सुन पाना संभव होगा।संस्कृत यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर कौसलेंद्र दास के मुताबिक वेदों के डिजिटल ट्रांसलेशन पर भी काम हो रहा है।

रिपोर्टडॉ. देवेन्द्र शर्मा

ईमेल: sharmadev09@gmail.com

  

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

March 22, 2018 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Islam

इस्लाम देश क्यों नहीं मानते नया साल ?

इस्लाम देश क्यों नहीं मानते नया साल ? दुनिया के कई देशों में 1 जनवरी को नया साल बड़े उत्साह और जश्न के साथ मनाया जाता है। आतिशबाज़ी,…

Read now
Baha'i

‘सोशल रिफॉर्म्स एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन’ ने किया ‘विश्व धर्म संवाद’ का आयोजन

‘सोशल रिफॉर्म्स एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन’ ने किया ‘विश्व धर्म संवाद’ का आयोजन (vishwa dharm samvad) नई दिल्ली। 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को भारत सरकार ‘युवा दिवस’…

Read now
Islam

स्वर्ण मंदिर में लंगर के लिए मुस्लिमों ने 330 क्विंटल गेहू किया दान

अमृतसर, 13 जुलाई;  एक ओर जहा पूरा देश कोरोना के कहर से जूझ रहा है वहीँ दूसरी ओर  लोग धर्म, जाति से ऊपर उठकर एक दूसरे की ओर…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *