RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

फूलदेई पर्व: वो लोकपर्व, जो प्रकृति से जुड़े रहना सिखाता है

फूलदेई पर्व: वो लोकपर्व, जो प्रकृति से जुड़े रहना सिखाता है

फूलदेई पर्व: वो लोकपर्व, जो प्रकृति से जुड़े रहना सिखाता है
Visual Archive

फूलदेई पर्व: वो लोकपर्व, जो प्रकृति से जुड़े रहना सिखाता है

उत्तराखंड के पहाड़ों का लोक पर्व है फूलदेई. नए साल का, नई ऋतुओं का, नए फूलों के आने का संदेश लाने वाला ये त्योहार आज उत्तराखंड के गांवों और कस्बों में मनाया जा रहा है.



प्रकृति को आभार प्रकट करने वाला लोकपर्व है ‘फूलदेई’

फूलदेई उत्तराखंडी परम्परा और प्रकृति से जुड़ा सामाजिक, सांस्कृतिक और लोक-पारंपरिक त्योहार है यह त्योहार चैत्र संक्रांति -चैत्र माह के पहले दिन से शुरू होता है और अष्टमी (आठ दिन) तक चलता है. इसे गढ़वाल मे घोघा कहा जाता है. पहाड़ के लोगों का जीवन प्रकृति पर बहुत निर्भर होता है, इसलिये इनके त्यौहार किसी न किसी रुप में प्रकृति से जुड़े होते हैं. प्रकृति ने जो उपहार उन्हें दिया है, उसे वरदान के रूप मे स्वीकर करते है और उसके प्रति आभार वे अपने लोक त्यौहारों के माध्यम से प्रकट करते है.

 प्रकृति से जुड़ा फूलदेई त्योहार

फूलदेई त्योहार का संबंध भी प्रकृति के साथ जुड़ा है. यह बसंत ऋतु के स्वागत का प्रतीक है, बसंत ऋतु में चारो और रंग बिरंगे फूल खिल जाते है, बसन्त के आगमन से पूरा पहाड़ बुरांस और की लालिमा और गांव आडू, खुबानी के गुलाबी-सफेद रंगो से भर जाता है. फिर चैत्र महीने के पहले दिन इतने सुंदर उपहार देंने के लिये गांव के सारे बच्चों के माध्यम से प्रकृति मां का धन्यवाद अदा किया जाता है.

जंगल से फूल लाते हैं बच्चे

इस दिन छोटे बच्चे खासकर लड़कियां सुबह ही उठकर जंगलों की ओर चले जाते हैं और वहां से प्योली/फ्यूंली, बुरांस, बासिंग आदि जंगली फूलो के अलावा आडू, खुबानी, पुलम के फूलों को चुनकर लाते हैं. फिर बच्चे और महिलाएं मिलकर घोघा देवता की डोली सजाते है.
एक थाली या रिंगाल की टोकरी में चावल, हरे पत्ते, और खेतों और जंगल से तोड़ कर लाये ताजे फूलों को सजाकर घोघा देवता की पूजा करते है और यह गीत गाते हुए बच्चे बारी-बारी से घोघा

गाते हैं यह गीत

देवता की डोली को कंधे पर उठाकर नचाते हुए यह गीत गाते है :

फूल देई, छम्मा देई,
देणी द्वार, भर भकार,
ये देली स बारम्बार नमस्कार,
फूले द्वार……फूल देई-छ्म्मा देई।
घोघा माता फ्युला फूल
दे दे माई दाल चौल

घोघ देवता की डोली और फूलों की थाली और डलिया लेकर बच्चो की टोली पूरे ग़ाव मे घर-घर पर जाती है” और हर घर की देहरी पर फूल डालते है, वे घर की समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हैं. ये फूल अच्छे भाग्य के संकेत माने जाते हैं. महिलाएं घर आये बच्चों का स्वागत करती है , उन्हे उपहार मे ,चावल, गुड़, और कुछ पैसे और आशीर्वाद देते है. इस तरह से यह त्योहार आठ दिन तक चलता है.

यह भी पढ़ें-मलमास 2021: 14 मार्च से 13 अप्रैल तक रहेगा मलमास , जानें खास बातें

देवता चढ़ाते हैं प्रसाद

आठवें दिन सारे बच्चे किसी एक घर या किसी सामुहिक स्थान पर उपहार मे मिले गुड़ चावल दाल आदि से हलवा और अन्य पारम्परिक व्यंजन बनाते है। इसमे बडे लोग भी उनकी मदद करते है. इस प्रसाद से सबसे पहले देवता को चढाया जाता है बाद में सभी को बांटा जाता है. बच्चे बडे़ स्वाद से ये पकवान खाते हैं और सब गांव वालों को खिलाते है. इस प्रकार प्रकृति –पूजा का यह फ़ूलदेई त्योहार चैत्र मास के आठवें दिन सम्पन्न हो जाता है.

इस प्रकार से प्रकृति को धन्यवाद कहने के साथ प्रकृति के इन रंगों (फूलों के रुप में) को अपनी देहरी पर सजाकर उत्तराखण्ड प्रकृति का अभिवादन करता है.



यह एक कटु सच्चाई है कि आधुनिक जीवन की भागदौड़ और आपाधापी में हम न जाने कितनी अच्छी परंपराओं और रिवाजों को भूल चुके हैं, लेकिन ऐसे अनेक परंपराएं थी जो निस्वार्थ थी, वे “वसुधैव कटुम्बकम” और “सर्वे भवन्तु सुखिन:” का संदेश देती थीं. “फूल देई, फूल-फूल माई” उत्तराखंड की ऐसी ही एक बेजोड़ परंपरा है.

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

March 14, 2021 4 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

कुम्भ 2019 के तीसरे एवं अंतिम शाही स्नान पर श्रद्वालुओं की भारी भीड़

कुम्भ 2019 के तीसरे एवं अंतिम शाही स्नान पर श्रद्वालुओं की भारी भीड़ कुम्भ 2019 के तीसरे एवं अंतिम शाही स्नान पर 1.50 करोड श्रद्वालुओं ने लगाई डुबकी…

Read now
Hinduism

हरियाली तीज 2026: विवाहित महिलाएं व्रत और पूजा के दौरान क्या करें और क्या नहीं? जानिए धार्मिक निय

हरियाली तीज हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे विशेष रूप से विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना के…

Read now
Hinduism

जगन्नाथ बहुदा यात्रा 2026: जब भगवान जगन्नाथ लौटते हैं अपने धाम, जानिए वापसी यात्रा की पूरी परंपरा और धार्मिक महत्व

पुरी की विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण चरण बहुदा यात्रा (Bahuda Yatra) माना जाता है। यह वह पावन अवसर होता है जब भगवान जगन्नाथ, बड़े…

Read now