RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

अब पाकिस्तान नहीं देगा गैर केशधारी सिख श्रद्धालुओं वीजा  

अब पाकिस्तान नहीं देगा गैर केशधारी सिख श्रद्धालुओं वीजा  

अब पाकिस्तान नहीं देगा गैर केशधारी सिख श्रद्धालुओं वीजा   
Visual Archive

अब पाकिस्तान नहीं देगा गैर केशधारी सिख श्रद्धालुओं वीजा  

अब पाक गैर केशधारी सिख श्रद्धालुओं को नहीं देगा वीजा

अटारी, 27 अप्रैल; भारत से पाकिस्तान जाने वाले भारतीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थों में अब श्रद्धालुओं की संख्या में जल्द ही कमी आने वाली है. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान सिख जत्थे में हिंदू, ईसाई व गैर केशधारी सिख को वीजा नहीं देगा. पाकिस्तान ओकॉफ बोर्ड के लाहौर स्थित कार्यालय से जारी बयान में बोर्ड के अतिरिक्त सचिव इमरान खान गोधल ने कहा कि भारत से आने वाले सिख श्रद्धालुओं के जत्थों में अब सिर्फ पगड़ीधारी सिख श्रद्धालुओं को ही वीजा दिया जाएगा.

इस बार वैशाखी का त्योहार मनाने के लिए पाकिस्तान आए सिख श्रद्धालुओं के जत्थों में ईसाई व हिंदू धर्म के लोग भी शामिल थे.

इसका खामियाजा किरण बाला व गैर केशधारी अमरजीत सिंह के प्रकरण के रूप में उठाना पड़ा. गौरतलब है कि किरण बाला और अमरजीत सिख जत्थे के साथ पाक स्थित गुरुधामों की यात्र के लिए पाकिस्तान गए थे, लेकिन किरण बाला ने वहां एक मुस्लिम युवक से विवाह कर लिया और लौटने से इन्कार कर दिया. वहीं, अमरजीत श्री ननकाना साहिब से गायब हो गया था, जिसे बाद में पाकिस्तान के शेखुपुरा से गिरफ्तार कर भारत डिपोर्ट किया गया.

गोधल ने कहा कि पाकिस्तान ओकॉफ बोर्ड की तरफ से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी (एसजीपीसी) को पत्र लिख कर मांग की जाएगी कि वह भी सिखों के अलावा अन्य किसी धर्म के लोगों को जत्थे के साथ पाकिस्तान न भेजें. भारत से जत्थों में पाकिस्तान आए कई परिवार, जिनके बाकी रिश्तेदार पाकिस्तान में इसाई बन गए हैं, उनको भी पूरी छानबीन के बाद ही वीजा दिया जाएगा.

गोधल ने कहा कि पाकिस्तान भेजे जाने वाले जत्थे की अच्छे से पड़ताल की जाए. ओकॉफ बोर्ड एसजीपीसी से मांग करेगा कि सिख श्रद्धालुओं को वीजा देने के लिए दी जाने वाली लिस्ट एक माह पहले दी जाए. गोधल ने कहा कि पाकिस्तान भेजे जाने वाले जत्थे की अच्छे से पड़ताल की जाए.

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

April 27, 2018 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Baha'i

‘सोशल रिफॉर्म्स एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन’ ने किया ‘विश्व धर्म संवाद’ का आयोजन

‘सोशल रिफॉर्म्स एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन’ ने किया ‘विश्व धर्म संवाद’ का आयोजन (vishwa dharm samvad) नई दिल्ली। 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को भारत सरकार ‘युवा दिवस’…

Read now
Hinduism

संतों ने पाकिस्तान पर जवाबी हवाई हमले पर जताई भारी खुशी

संतों ने पाकिस्तान पर जवाबी हवाई हमले पर जताई भारी खुशी देश के संतों में आज भारत सरकार के पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने का…

Read now
Christianity

चार धर्म के चार दोस्तों की चार धाम यात्रा  

चार धर्म के चार दोस्तों की चार धाम यात्रा   नजीबाबाद, 28 जून; मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना….यह पंक्ति इन चार दोस्तों और उनके परिवार के ऊपर…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *