इस होली जरूरतमंदों की जिंदगी में रंग भरें – Online Buy Holi Colours
होली आने को है। होली के रंग आपपर छाने को है। होली की मस्ती में सराबोर होने के लिए हम सब जमकर तैयारी करते हैं। हर साल मार्च महीने में रंगों का ये उत्सव हमें तरह-तरह के रंगों से परिचित कराता है। रंगों का महत्व इस त्योहार में समझ आता है। हमारी जिंदगी में रंग ही वो तत्व है जो हमें उत्साह, उल्लास और उमंग को सामने लाते हैं। इसीलिए भारतीय संस्कृति में हर त्योहार पर कोई न कोई परंपरा जुड़ी हुई है। इस होली आप भी कुछ न कुछ नया सोच रहे होंगे। आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे इस होली आप किसी की जिंदगी में रंग भर सकते हैं। पहले आप इस वीडियो को देखिए…
होली पर भी कई ऐसे परिवार है जिनमें रंगों का त्योहार मनाने की हिम्मत नहीं है। कई बार जीवन में गलतियों के कारण बहुत से लोग जेलों में बंद हो जाते हैं। जेल भेजने के पीछे की सोच भी पश्चाताप और मन में बुरे कर्म के प्रति ग्लानि होती है। इससे कैदी की जिंदगी में सुधार आते है और वो समाज में फिर से वापसी के सम्मानजनक रास्ते तलाशता है। लेकिन ये सरल नहीं होता है। समाज में एक पाप या अपराध के बाद किसी को भी फिर से सही सोच के साथ देखना आसान नहीं होता है। ऐसे में देश की एक आध्यात्मिक संस्था दिव्य ज्योति जाग्रति संस्था ने सालों पहले जेल कैदियों के लिए एक नई सोच के साथ काम करना शुरू किया।
होली के जो रंग ये कैदी बनाते है वो बाजार में मिलता है। इससे इनका उत्साहवर्धन होता है और एक रोजगार का रास्ता भी खुलता है। इसबार संस्था ने www.earthinspired.in के साथ मिलकर इन रंगों को आनलाइन बेचने का कदम उठाया है। रिलीजन वर्ल्ड ने भी इस खास मुहिम का हिस्सा बनने का निर्णय लिया और आपके लिए समाज हित में रंगों को आनलाइन बेचकर कैदियों को मदद देने का बीड़ा उठाया है। आप 2000 रूपए का या उससे ऊपर के दाम का रंग खरीदें और RW100 कोड डालकर छूट पाएं।
[Earth_Inspired]
होली हम सब खेलेंगे और रंग भी खरीदेंगे। आपसे उम्मीद है कि आप इस बार औरों की जिंदगी में रंग भरने के लिए ये रंग खरीदेंगे और समाज में उनकी वापसी का रास्ता खोलेंगे जो प्रायश्चित के लिए तैयार हैं। उनके हाथों के बने गुलाल लेकर आप उनका साहस बढ़ाएंगे और इस त्योहार को और खुशी वाला बनाएंगे।

Editorial Review Note
Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. View full profile →.
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.