RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

परमार्थ निकेतन में क्रिसमस के अवसर पर किया कृष्णा तुलसी का रोपण

परमार्थ निकेतन में क्रिसमस के अवसर पर किया कृष्णा तुलसी का रोपण

परमार्थ निकेतन में क्रिसमस के अवसर पर किया कृष्णा तुलसी का रोपण
Visual Archive

परमार्थ निकेतन में क्रिसमस के अवसर पर किया कृष्णा तुलसी का रोपण

परमार्थ निकेतन में क्रिसमस के अवसर पर किया कृष्णा तुलसी का रोपण

  • स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने क्रिसमस के अवसर पर कराया तुलसी रोपण संकल्प
  • भारत रत्न दिवंगत श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस पर परमार्थ निकेतन में किया हवन और गंगा पूजन
  • आज की परमार्थ गंगा आरती श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को की समर्पित
  • तुलसी औषधीय पौधा ही नहीं बल्कि जीवन के लिये अमृत है
  • घर-घर तुलसी, हर घर तुलसी-स्वामी चिदानन्द सरस्वती

ऋषिकेश, 25 दिसम्बर। परमार्थ निकेतन में क्रिसमस के अवसर पर कृष्णा तुलसी का रोपण किया गया। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित देशी-विदेशी साधकों को ’’घर-घर तुलसी, हर घर तुलसी’’ का संकल्प कराया।
भारत रत्न दिवंगत श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस के अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज, परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमार और आचार्यो ने उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। स्वामी जी ने कहा कि श्री अटल जी वास्तव में युगपुरूष थे वे अपने विचारों और कविताओं के माध्यम से हमारे बीच युगों तक जीवित रहेंगे।


आज की परमार्थ गंगा आरती और हवन माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को समर्पित की।स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने क्रिसमस पर्व की सभी देशवासियों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि हम सभी क्रिसमस ट्री के साथ कृष्णा तुलसी ट्री का रोपण, पूजन करे तथा तुलसी के संस्कारों से अपने को संस्कारित करे। तुलसी में एंटी ऑक्सीडेंट, संक्रामक रोगों से लड़ने के गुण होते है। तुलसी टीबी, मलेरिया, सर्दी-जुकाम, खाॅसी, दंत रोग, श्वास  जैसी रोगांेे के इलाज में लाभदायक है। तुलसी में केवल औषधीय गुण ही नहीं है बल्कि तुलसी तो अमृत तुल्य है।


स्वामी जी महाराज ने कहा कि बिना पेड़-पौधों के मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पेड़-पौधे हमें जीवन प्रदान करते है; हमारी प्रत्येक श्वास पर पेड़-पौधों का विशेष योगदान है अतः अपने और अपनी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा के लिये पेड़ों का रोपण कर,े उन्हे संरक्षण दे।

स्वामी जी ने कहा कि क्रिसमस का उत्सव मनायें, यीशु के जन्म दिवस की खुशी मनायें, आपस में प्यार बांटे साथ ही प्राणवायु आॅक्सीजन को बांटने के लिये पेड़ भी लगायें। प्रत्येक पर्व को वृक्षारोपण से जोडे़ और अपनी धरा को भी जीवंत बनाये। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने क्रिसमस के अवसर पर वृक्षारोपण का संकल्प कराया।

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

December 25, 2018 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Christianity

क्रिसमस विशेष: जानिये भारत में क्रिसमस डे की कैसी होती है धूम

भारत में ईसाई समुदाय क्रिसमस को धूमधाम, उल्लास और भक्ति के साथ मनाता है. क्रिसमस का त्योहार क्रिसमस की पूर्व संध्या पर 24 दिसंबर से शुरू होता है…

Read now
Christianity

ईसाई धर्म: ईसाई धर्म की बुनियादी मान्यताएं

ईसाई धर्म दुनिया में सबसे व्यापक रूप से प्रचलित धर्म है, जिसके 2 बिलियन से अधिक अनुयायी हैं। ईसाई धर्म यीशु मसीह के जन्म, जीवन, मृत्यु और पुनरुत्थान…

Read now
Buddhism

Global Warming पर चर्चा करने थाईलैण्ड, हांगकांग, चीन से भारत आया दल

Global Warming पर चर्चा करने थाईलैण्ड, हांगकांग, चीन से भारत आया दल थाईलैण्ड, हांगकांग, चीन से परमार्थ निकेतन पधारा श्रद्धालुओं का दल स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी से मुलाकात…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *