RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 : रांची में योग की तैयारी पूरी, आज पहुंचेंगे पीएम मोदी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 : रांची में योग की तैयारी पूरी, आज पहुंचेंगे पीएम मोदी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 : रांची में योग की तैयारी पूरी, आज पहुंचेंगे पीएम मोदी
Visual Archive

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 : रांची में योग की तैयारी पूरी, आज पहुंचेंगे पीएम मोदी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 : रांची में योग की तैयारी पूरी, आज पहुंचेंगे पीएम मोदी

नयी दिल्ली, 20 जून; इस बार पांचवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रांची पहुंचेंगे. मेजबान रांची पूरी तरह योग के रंग में रंग चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करने को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है. यही वजह है कि पीएम के साथ योग करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया इतनी तेज गति से चली कि दो दिनों में भी 50 हजार लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके थे. लोग इसके बाद भी रजिस्ट्रेशन को उत्सुक दिखे, लेकिन सीटें फुल होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों को निराश होना पड़ा.

21 जून को रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में 50 हजार लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करेंगे. कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होने गुरुवार 20 जून को रात 10.40 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से रांची पहुंच जाएंगे. राजभवन में वह रात्रि विश्राम करेंगे.

45 मिनट का होगा योगाभ्यास

सुबह साढ़े छह बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत 45 मिनट का योगाभ्यास होगा. इससे पहले प्रधानमंत्री योग प्रेमियों को संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ करें योग, देखें विडियो

दूसरे देशों व राज्यों से भी आ रहे हैं लोग

इस कार्यक्रम में शामिल होने कई दूसरे राज्यों व देशों के प्रतिनिधि भी रांची पहुंच रहे हैं. हालांकि मुख्य कार्यक्रम में लगभग 35 हजार लोगों के लिए योग करने की व्यवस्था की गई है. वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बगल के नेहरू स्टेडियम में भी व्यवस्था की गई है. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के अलावा मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री श्रीपद यशो नाइक, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के अलावा केंद्र व राज्य सरकार के कई पदाधिकारी शामिल होंगे. इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योग फॉर हार्ट केयर है.

Religion World

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

June 20, 2019 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Yoga

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 का हिस्सा कैसे बने: जानिये कॉमन योग प्रोटोकॉल के बारे में

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 में हिस्सा लेने के लिए काफी लोग प्रश्न कर रहे हैं. वह जानना चाहते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020में हिस्सा कैसे ले सकते…

Read now
Yoga

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: जानिए इतिहास, थीम और पीएम मोदी ने कहाँ कहाँ किया योग

हर साल 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का स्वस्थ जीवन प्राप्ति की दिशा में बहुत महत्व है. योग को प्राचीन भारतीय कला का एक…

Read now
Yoga

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: योग दिवस पर 21 आधुनिक योगियों का परिचय (अंतिम सीरीज़)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अब सिर्फ तीन दिन शेष हैं. रिलीजन वर्ल्ड आपके लिए लेकर आया है आधुनिक योगियों के परिचय की अंतिम सीरीज़. इस सीरीज में हम…

Read now