जानिये आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि के मुहूर्त और पूजन का शुभ समय
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का पर्व 13 जुलाई 2018 से शुरू हो रहा है. आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकम तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होकर 21 जुलाई को नवरात्रि का अंतिम दिन होगा। कई ज्योतिषियों के अनुसार प्रतिपदा की तिथि क्षय होने के कारण गुप्त नवरात्रि 8 दिन की रहेगी, इसी वजह से 14 जुलाई से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत मानी जाएगी।
घटस्थापना एवं देवी शैलपुत्री पूजा-13 जुलाई 2018 शुक्रवार
* देवी ब्रह्मचारिणी पूजा-14 जुलाई 2018, शनिवार.
* देवी चंद्रघंटा पूजा-15 जुलाई 2018, रविवार.
* देवी कुष्मांडा पूजा- 16 जुलाई 2018, सोमवार.
* देवी स्कंदमाता पूजा-17 जुलाई 2018, मंगलवार.
* देवी कात्यायनी पूजा-18 जुलाई 2018, बुधवार.
* देवी कालरात्रि पूजा-19 जुलाई 2018, बृहस्पतिवार.
* देवी महागौरी पूजा, दुर्गा अष्टमी-20 जुलाई 2018, शुक्रवार.
* देवी सिद्धिदात्री, नवरात्री पारण-21 जुलाई 2018, शनिवार.
नवरात्रि में पूजन का शुभ समय निम्न रहेगा
* आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पूजन का समय सुबह 7.49 से 10.01 बजे तक.
* आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पूजन का शुभ मंगलकारी समय दोपहर 2.27 से 4.44 बजे तक.
* आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पूजन का समय रात 8.36 से 10.09 बजे तक.
नवरात्रि के अंतिम दिन यानी 21 जुलाई को भड़ला नवमी होने से शादी-विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त रहेगा, जिसमें कई वैवाहिक जोड़ें विवाह के मंगलमयी जीवन के गठबंधन में बंधेंगे।
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply