RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

मोरारी बापू राम मंदिर के लिए देंगे पांच करोड़ का दान – भक्तों से आगे आने को कहा

मोरारी बापू राम मंदिर के लिए देंगे पांच करोड़ का दान – भक्तों से आगे आने को कहा

मोरारी बापू राम मंदिर के लिए देंगे पांच करोड़ का दान – भक्तों से आगे आने को कहा
Visual Archive

मोरारी बापू राम मंदिर के लिए देंगे पांच करोड़ का दान – भक्तों से आगे आने को कहा

मोरारी बापू राम मंदिर के लिए देंगे पांच करोड़ का दान – भक्तों से आगे आने को कहा

  • रामकथा के दौरान राम मंदिर के लिए दान देने की अपील अपने भक्तों से की 
  • स्वयं के ट्रस्ट से किया तुरंत पांच लाख का दान
  • 5 अगस्त के पहले पांच करोड़ का दान राम जन्मभूमि ट्रस्ट को देने का संकल्प 
  • गुजरात के तलजागरडा में चल रही है आनलाइन राम कथा 

अयोध्या में 5 अगस्त को श्रीराम जन्मभूमि का शिलान्यास की तैयारी जोरों पर है। पांच अगस्त को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान राम के मंदिर की आधारशिला रखेंगे। देश में हर ओर लोगों से मंदिर के लिए दान देने की होड़ मची हुई है। आज राम कथावाचक मोरारी बापू ने अपनी रामकथा के दौरान मंदिर के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए अर्पित करने की बात अपने भक्तों से कही है। मोरारी बापू ने अपने भक्तों से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के एकाउंट में अपनी अपनी सामर्थ्य से दान देकर पांच करोड़ करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मैं किसी को भी कहता तो वे अकेले इसे कर देता, पर हर घर से दान आने की बात मैने सुनी है। इसलिए हम सभी को दान देना है।

सुनिए बापू की घोषणा

गुजरात के भावनदर के तलजागरडा में मोरारी बापू ने अपनी ऑनलाइन कथा में कहा कि, “प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए तुलसीपत्र के रूप में सबसे पहले 5 करोड़ रुपए यहीं के श्रद्धालुओं द्वारा ही अयोध्या भेजे जाएंगे।” मोरारी बापू ने अपने संगठन द्वारा संचालित चित्रकूटधाम ट्रस्ट से भगवान राम के चरणों में तुलसीपत्र के रूप में पांच लाख रुपए अर्पित करने की बात कही।

@religionworldin

[video_ads2]

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

July 27, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

विश्व शांति केंद्र मिशन हेतु मोरारी बापू की ऐतिहासिक रामकथा, दिल्ली (17–25 जनवरी 2026)

भूमिका भारतीय संस्कृति में रामकथा केवल एक धार्मिक कथा नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला और मानवता का संदेश है। जब-जब समाज में अशांति, तनाव और वैचारिक भ्रम…

Read now
Hinduism

वैष्णव परंपरा, राष्ट्र और समाज को जोड़ने वाला आचार्य नेतृत्व: श्री पुंडरीक गोस्वामी महाराज

वैष्णव परंपरा, राष्ट्र और समाज को जोड़ने वाला आचार्य नेतृत्व: श्री पुंडरीक गोस्वामी महाराज वृंदावन की पावन भूमि से निकले, राधा-कृष्ण भक्ति परंपरा के प्रख्यात स्तंभ श्री पुंडरीक…

Read now
Hinduism

मुसलमानों ने राम मंदिर निर्माण के लिए 44,111 रुपये का किया दान |

मुसलमानों ने राम मंदिर के निर्माण के लिए किया दान बेलापुर: श्रीरामपुर तालुका के बेलापुर के मुसलमानों ने राम मंदिर निर्माण के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरिजी महाराज और राष्ट्रसंतचार्य…

Read now