RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

हिंदू संतों की हत्या : पालघर मॉब लिंचिंग की जांच शुरू

हिंदू संतों की हत्या : पालघर मॉब लिंचिंग की जांच शुरू

हिंदू संतों की हत्या : पालघर मॉब लिंचिंग की जांच शुरू
Visual Archive

हिंदू संतों की हत्या : पालघर मॉब लिंचिंग की जांच शुरू

पालघर, 20 अप्रैल;  महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. इस मॉब लिंचिंग पर पूरा देश हैरान है. साधुओं की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर भी गुस्सा देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र सरकार ने लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है. मॉब लिंचिंग के पूरे मामले की जांच आईजी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं.



महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा, ‘हमला करने वाले और जिनकी इस हमले में जान गई- दोनों अलग धर्मीय नहीं हैं. बेवजह समाज में धार्मिक विवाद निर्माण करने वालों पर पुलिस और महाराष्ट्र साइबर सेल को कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं. इस घटना को विवादास्पद बनाकर समाज में दरार बनाने वालों पर भी पुलिस नजर रखेगी.’

पालघर मॉब लिंचिंग पर सरकार की ओर से कार्रवाई के बारे में बताते हुए गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, ‘मुंबई से सूरत जाने वाले 3 लोगों की पालघर में हुई हत्या के बाद मेरे आदेश से इस हत्याकांड में शामिल 101 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है. साथ ही उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं.’

मॉब लिंचिंग की जांच शुरू

इस पूरे मामले की जांच पुलिस के आईजी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं और जानने की कोशिश कर रहे हैं कि स्थिति से निपटने में कोई चूक तो नहीं हुई है. दरअसल, गुरुवार को भी ऐसी घटना हुई थी. इस दौरान लोगों को बचाया गया था.

इसके बाद पुलिस ने लोगों से बच्चा चोरी की अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की थी. साधुओं की मॉब लिंचिंग की पुलिस को भनक नहीं लगी.

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

April 20, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

महाराष्ट्र में फिर एक साधु की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नांदेड़, 24 मई; महाराष्ट्र में साधुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. पालघर में दो साधुओं की हत्या का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ…

Read now
Hinduism

संतों की हत्या के वक्त पुलिस क्या कर रही थी-मोहन भागवत

नई दिल्ली, 26 अप्रैल;  संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को पालघर हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा की साधुओं को पीट-पीट कर मार डाला गया। भय और…

Read now
Hinduism

हिन्दू संतों की हत्या: पालघर मॉब लिंचिंग की जांच करेगी सीआईडी

नई दिल्ली, 21 अप्रैल; लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं और उनके ड्राइवर के साथ हुई मॉब लिंचिंग की घटना ने पूरे देश को हिलाकर…

Read now