RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, एम्‍स में चल रहा था इलाज

योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, एम्‍स में चल रहा था इलाज

योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, एम्‍स में चल रहा था इलाज
Visual Archive

योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, एम्‍स में चल रहा था इलाज

नई दिल्‍ली, 20 अप्रैल; उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट का 89 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया है।



उन्होंने सोमवार को 10.44 मिनट पर अंतिम सांस ली। योगी आदित्‍यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट करीब एक माह से एम्‍स में भर्ती थे। उन्‍हें लिवर और किडनी से संबंधित परेशानी थी। इस वजह से गैस्‍ट्रोलॉजी विभाग के डॉक्‍टर के नेतृत्‍व में उनका इलाज चल रहा था।

बताया जा रहा है रविवार को उनकी हालत गंभीर हो गई थी जिसकी वजह से उन्‍हें आइसीयू में भर्ती किया गया था। उनका डायलिसिस भी चल रहा था। बताया जा रहा है कि उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था। एम्‍स के मुताबिक उन्‍हें 15 मार्च को एम्‍स में भर्ती किया गया था। तब से वह एम्‍स में ही भर्ती थे।



सीएम योगी के पिता आनंद सिंह की तबीयत पहले से खराब चल रही थी। कुछ समय पहले भी उन्‍हें देहरादून के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्‍त उन्‍हें डिहाइड्रेशन की शिकायत हुई थी। फिलहाल वह एम्‍स में भर्ती थे जहां गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी।

You can send your stories/happenings here : info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

April 20, 2020 1 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया रागगीरी के सालाना कैलेंडर का विमोचन

लखनऊ, 1 जनवरी; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रागगीरी के सालाना कैलेंडर का विमोचन किया। ये कैलेंडर उत्तर प्रदेश के महान कलाकारों पर केंद्रित है। ये सभी महान…

Read now
Hinduism

देव दीपावली के दिन 25 लाख दीयों से जगमगाएंगे काशी के घाट

वाराणसी, 27 नवम्बर; सरकार अब बनारस के घाटों पर भी अयोध्या की तरह प्रकाश उत्सव आयोजित करने की तैयारी में है. 29 नवंबर की शाम को बनारस के…

Read now
Hinduism

ब्रज से राम मंदिर शिलान्यास को जाएगी पूजित शिला, भूमि पूजन के लिए होगी प्रयोग

ब्रज से राम मंदिर शिलान्यास को जाएगी पूजित शिला, भूमि पूजन के लिए होगी प्रयोग मथुरा-वृंदावन। अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले राम मंदिर के शिलान्यास में…

Read now