Post Image

कुम्भ 2019 का महाशाही स्नान शुरु : 3 करोड़ भक्तों के स्नान का अनुमान

कुम्भ 2019 का महाशाही स्नान शुरु : 3 करोड़ भक्तों के स्नान का अनुमान

प्रयागराज कुम्भ 2019 का सबसे खास दिन आ गया है। आज शाही स्नान के लिए देश दुनिया से करोड़ों लोग पहुंच चुके है संगम के पास। मौनी अमावस्या के विशेष दिन आयोजित होने वाले शाही स्नान में तीन करोड़ भक्तों के गंगा-यमुना-सरस्वती में डुबकी लगाने का अनुमान है। सुबह से ही लाखों लोग 40 घाटों पर अपनी आस्था में स्नान कर रहे हैं।

प्रयागराज कुंभ में मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त जोश दिखा। सुबह से ही घाटों पर स्नान के लिए लोगों का रैला लगा हुआ है। भीड़ को देखते हुए सरकार ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

इस शाही स्नान पर विदेशी श्रद्धालु भी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। उन्हें यहा कुंभ में स्नान करने के साथ भारत दर्शन और आस्था दर्शन भी देखने को मिल रहा है।

मौनी अमावस्या पर आज सुबह का नजारे के वीडियो….

Post By Religion World