जून 2020 महीने का राशिफल
यह राशिफल फल चन्द्रराशि के आधार पर लिखा गया है। जन्मकुंडली में चन्द्रमा जिस राशि में होता है व्यक्ति का राशि वही होता है जैसे यदि चन्द्रमा कर्क राशि में है तो उस व्यक्ति का राशि कर्क होगा, अतः व्यक्ति को मिथुन राशिफल देखना चाहिए। वैसे ही नाम के प्रथम वर्ण के आधार पर भी राशि का निर्धारण किया जाता है जैसे यदि आपका नाम दी, दू, ठ, दे, दो, चा, ची वर्ण से आरम्भ हो रहा है तो आपकी मीन राशि होगी। आपको अपना राशिफल अथवा भविष्यफल इसी राशि के अनुसार देखे।
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ )
रोजगार क्षेत्र में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। जून महीना में किसी प्रिय बंधुओं से मेलजोल होगा। तीर्थ यात्रा का योग बन रहा है। इस महीने अपने स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान दे।आर्थिक पक्ष के प्रति मन चिंतित होगा. आय-व्यय में असंतुलन से मन परेशान होगा. महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें.
शुभ रंग : चमकीला
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय – पानी की बोतल में कुमकुम मिलाकर जमीन में गाड़ दें।
वृषभ ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं )
कल्पनाएं व आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी. नैतिक दायित्वों के प्रति लापरवाही न करें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा. अपनी वाणी से दूसरों को कष्ट न पहुंचाएं.
शुभ रंग : सुनहरा
शुभ अंक : 9
आपके लिए उपाय – गाय को आटा खिलाएं।
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा )
किसी नई दिशा में पूंजी निवेश का विचार बनेगा. कुछ पारंपरिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा. ईश्वरीय सत्ता पर निर्भर मन सुख की अनुभूति करेगा. आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं.
शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय – गणेश जी को इत्र लगाएं।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो )
नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी. पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें. आलस्य कतई न करें.
शुभ रंग : नीला
शुभ अंक : 9
आपके लिए उपाय – छत या घर के बाहर किसी बर्तन में पानी भरकर रखें।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू )
तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें. ‘‘खाली मन शैतान का घर’’ अत: अपनी दिनचर्या को सुधारें।माह के पूर्वार्ध में सूर्य के कर्म भाव में होने से सोचें हुए सभी कार्य सम्पन्न होंगे। कार्य को लेकर लघु यात्रा करनी पर सकती है। सुख साधनों में वृद्धि होगी।
किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की व्यस्तता से मन बोझिल होगा.
शुभ रंग : खाकी
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय – गुनगुने पानी से गरारे करें।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो )
रोजगार क्षेत्र में आपकी योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी. परिवार में स्थिति खुशहाली भरी रहेगी. व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं उद्वेलित करेंगी. आलस्य को त्यागें.
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय – शिव जी को बिल्व पत्र चढ़ाएं।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती )
महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें. कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी. वाकपटुता से सगे-संबंधों में लोकप्रियता हासिल करेंगे. धार्मिक क्रिया-कलापों की ओर मन केंद्रित होगा.
शुभ रंग : मैरुन
शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय => 1 रोटी बिना घी की खाएं।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य )
किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा. कुछ नई जिम्मेदारी मन पर दबाव बनाएंगी. परिवार में किसी नये संतानोत्पत्ति के आसार हैं. आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव.
शुभ रंग : स्लेटी
शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय – ज्यादा मसालेदार और तला-गला खाना खाने से बचें।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे )
परिजनों व मित्रों के सान्निध्य से मन प्रसन्न रहेगा. कार्य-पेशे में आ रहे अवरोधित समाप्त होने के आसार हैं।जून माह में व्यवसाय को लेकर व्यस्तताएं बढ़ेंगे।कोई नवीन कार्य की योजना बनेगी। दिनांक 16 से क्रोध एवं उत्तेजना के साथ साथ आपके अन्दर कोई डर बना रह सकता है।मांगलिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे. महत्वपूर्ण कार्यो में आलस्य न करें.
शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय – चने की दाल खाएं।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी )
नए सम्बन्धों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयाँ दूर होंगी. विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. प्रणय संबंधों में मन केन्द्रित. पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
शुभ रंग : सफ़ेद
शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय – 1 रोटी बिना घी की खाएं।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा )
पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी. बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है. नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है.
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय – किसी लंगड़े या अपंग व्यक्ति की मदद करें।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची )
आपके लिए अधिक बोलना ठीक नहीं है. परिजनों से कुछ मुद्दों पर मन दुखी हो सकता है. रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे।
इस माह धन लाभ की स्थिति बन रही है अचानक रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। यात्रा का भी योग बन रहा है। रुके हुए कार्य पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए कुछ अच्छी खबर मिलेगी. घर में खुशहाली होगी.
शुभ रंग : नीला
शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय – बेसन के लड्डू बांटें।
==========
ज्योतिष गणना – ज्योतिषाचार्य पं. दयानंद शास्त्री जी, उज्जैन
संपर्क – +91 90393 90067 (वाट्सएप)
Editorial Review Note
Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. View full profile →.
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.