Post Image

वीडियो : कैसे मनाई गई टोरंटो, कनाडा में जनमाष्टमी

प्रसिद्ध भागवताचार्य संजीवकृष्ण ठाकुरजी ने जनमाष्टमी के पर्व को कनाडा की धरती पर मनाया। वहां के भारतीयों में कृष्ण रस को बहाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। देखिए कैसे कान्हा के आगमन पर हर कोई झूमा।

https://www.youtube.com/watch?v=QpV7H2TiyUk

जनमाष्टमी पर भागवताचार्य संजीवकृष्णजी का खास संदेश –

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई।

भारत की पावन धरा पर यूं तो कई अवतार हुए और बहुत महापुरुषों ने जन्म लिया। मगर श्रीकृष्ण जैसा व्यक्तित्व और लीलाधारी शायद ही कोई हुआ हो। बंधन में पैदा हुए पर बंधनों को स्वीकार नहीं किया, मुक्त जिए।
जीवन जैसा था वैसा ही स्वीकार किया, कोई अस्वीकारोक्ति नहीं। जीवन को समग्रता से पूर्ण होकर जीया। उनके जैसा पंडित, ज्ञानी, गायक, संगीतकार, योद्धा, योगी , राजा, मित्र, प्रेमी, पुत्र शायद ही कोई दूसरा हुआ हो। 
भगवान श्री कृष्ण की नम्रता तो देखिये, कहाँ द्वारिकाधीश के पद पर आसीन और दूसरी तरफ सुदामा जैसे गरीव ब्राह्मण के चरणों में बैठे हैं। बड़े – बड़े योद्धाओं को हरा देना पर जरूरत पड़ने पर मैदान छोड़ कर भी भाग जाना।
जैसी भी परिस्थिति हो , मुस्कुराना। श्रीकृष्ण के जीवन से सीखें कि जीवन दुःख और विषाद से महोत्सव तक की यात्रा कैसे करता है।

सुनिए टोरंटों में जारी कथा के अंश : 

https://www.facebook.com/sanjivkrishnathakur/videos/vb.1421512734760544/1981874465391032/?type=2&theater

वीडियो साभार – http://sanjeevthakurji.com/

Post By Religion World