RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

जैन मुनि आचार्य लोकेश विश्व शांति व सद्भावना यात्रा पर यूरोप के लिए रवाना, पोप फ्रांसिस से करेंगे मुलाकात 

जैन मुनि आचार्य लोकेश विश्व शांति व सद्भावना यात्रा पर यूरोप के लिए रवाना, पोप फ्रांसिस से करेंगे मुलाकात 

जैन मुनि आचार्य लोकेश विश्व शांति व सद्भावना यात्रा पर यूरोप के लिए रवाना, पोप फ्रांसिस से करेंगे मुलाकात 
Visual Archive

जैन मुनि आचार्य लोकेश विश्व शांति व सद्भावना यात्रा पर यूरोप के लिए रवाना, पोप फ्रांसिस से करेंगे मुलाकात 

आचार्य लोकेश विश्व शांति व सद्भावना यात्रा पर यूरोप के लिए रवाना, पोप फ्रांसिस से करेंगे मुलाकात 

  • परम पावन पोप फ्रांसिस से आचार्य लोकेश सर्वधर्म सद्भाव पर चर्चा करेंगे
  • आचार्य लोकेश ऑस्ट्रिया व स्विटज़रलैंड में अंतरधार्मिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे

अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन आचार्य डा. लोकेश मुनि विश्व शांति व सद्भावना यात्रा पर यूरोप के लिए रविवार 25 फरवरी को नई दिल्ली अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना होंगे। आचार्य लोकेश KAICIID द्वारा वियना, ऑस्ट्रिया में आयोजित ‘शांति के लिए अंतरधार्मिक संवाद : शांतिपूर्ण अस्तित्व और सामान नागरिकता’ अन्तर्राष्ट्रीय अंतरधार्मिक सम्मेलन को 26-27 फरवरी संबोधित करेंगे। आचार्य लोकेश KAICIID सलाहकार समिति के सदस्य है, वो 28 फरवरी को KAICIID सलाहकार समिति के सम्मानित सदस्य के रूप में जैन धर्म का प्रतिनिधित्व करते हुए सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में विश्व शांति व धार्मिक सद्भाव के लिए संयुक्त कार्य योजना पर विचार विमर्श होगा।

आचार्य लोकेश वैटिकन सिटी में परम पवन पोप फ्रांसिस से भेंट कर विश्व शांति और धार्मिक सद्भाव पर चर्चा करेंगे। 7 मार्च को होने वाले इस ऐतिहासिक अंतरधार्मिक संवाद में अन्तर्राष्ट्रीय शिष्ठमंडल आचार्य लोकेश मुनि के साथ रहेगा। शिष्ठमंडल पोंटीफिक्ल काउंसिल ऑफ़ इंटर रिलिजन डायलॉग से 6 मार्च को भेंट करेगा साथ में सेंट पीटर चर्च और वैटिकन संग्रालय का अवलोकन करेगा।

मेरा उद्देश्य भारत की प्रेम, भाईचारे व धार्मिक सद्भाव की संस्कृति को विश्व के कोने कोने तक ले जाना है ताकि वैश्विक जनता इस संस्कृति को अपनाकर विश्व शांति की ओर आगे बढ़े”- आचार्य लोकेश 

आचार्य लोकेश ने करोल बाग स्थित आचार्य लोकेश आश्रम में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण विश्व में ईसाई समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप से वार्ता और KAICIID द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय अंतरधार्मिक सम्मेलन में संबोधन, विश्व शांति व सद्भावना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम है। “मेरा उद्देश्य भारत की प्रेम, भाईचारे व धार्मिक सद्भाव की संस्कृति को विश्व के कोने कोने तक ले जाना है ताकि वैश्विक जनता इस संस्कृति को अपनाकर विश्व शांति की ओर आगे बढ़े। परम पवन पोप के साथ संवाद एवं KAICIID सम्मेलन के माध्यम से मैं अंतर धार्मिक संवाद द्वारा विश्व शांति व सद्भावना की स्थापना पर चर्चा करूँगा”। भारत में एपोस्टोलिक नुनशियो आर्चबिशप गियाम बटिस्टा डायकट्रो ने आचार्य लोकेश मुनि को परम पवन पोप का विशेष सन्देश दिया।

वैटिकन के भारत के प्रतिनिधि पोप फ्रांसिस का संदेश देते हुए

आचार्य लोकेश 1 से 4 मार्च तक स्विटज़रलैंड में अंतरधार्मिक सम्मेलनों को संबोधित करेंगे और रंगों, एकता व सद्भावना के त्यौहार होली को स्विटज़रलैंड के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में मनाएंगे।

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

February 24, 2018 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Baha'i

“Exploring the Dynamic World of Interfaith Cooperation” – “Exploring the Dynamic World of Interfaith Cooperation

“Exploring the Dynamic World of Interfaith Cooperation” – “Exploring the Dynamic World of Interfaith Cooperation   Vasu Bandhu is a young buddhist monk with many interfaith associations. The…

Read now
Christianity

ईस्टर पर आयोजित प्रार्थना सभा की लाइव स्ट्रीमिंग करेंगे पोप

पोप फ्रांसिस सदियों पुरानी परम्परा को तोड़ते हुए ईस्टर के अवसर पर रविवार को होने वाली प्रार्थना सभा की लाइव स्ट्रीमिंग करेंगे ताकि दुनिया के 1.3 अरब कैथोलिक…

Read now
Christianity

Coronavirus : इटली के कैथोलिक पुजारी कोरोना वायरस के मरीजों से मिलें- पोप फ्रांसिस

इटली, 11 मार्च; पोप फ्रांसिस ने इटली में कैथोलिक पुजारियों से आग्रह किया है कि बीमार लोगों से मिलने और बाहर जाने का थोड़ा साहस दिखाएं. उन्होंने कैथोलिक…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *