Post Image

भविष्यफल (राशिफल) : जून 2018

राशिफल भविष्यफल जून 2018

यह राशिफल – भविष्यफल आपकी चन्द्र राशि के आधार पर है। अत: इसे अपने नाम के प्रथम अक्षर से निर्धारित राशि और गोचर के आधार पर ही देखें।

Aries, Taurus, Gemini,Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn,

Aquarius and Pisces.

 वैदिक ज्योतिष में राशि का निर्धारण नक्षत्रों को आधार मानकर चंद्रमा की उपस्थिति के अनुसार राशि का निर्धारण किया जाता है। पूरा भूमंडल गोल होने के कारण 360 अंश मान को 12 बराबर भागों में बांटकर 30 अंश की एक राशि मानी गई है। हमारे 27 नक्षत्रों के चार भाग कर कुल 108 चरण बनाए गए हैं। प्रत्येक राशि में सवा दो नक्षत्र (9 चरण) शामिल कर बारह राशियां बनाई गई हैं। इस प्रकार वैदिक रीति से चंद्र आधारित राशियों में समय की सूक्ष्म ईकाई का प्रयोग कर भविष्य कथन किया जाता है, जो ज्यादा सटीक होता है। ज्योतिषाचार्य पंडित दयानन्द शास्त्री के अनुसार दैनिक राशिफल आपको अपने बोलते हुए नाम के अनुसार देखनी चाहिए क्योंकि शास्त्रों में लिखा है कि विदेश यात्रा, व्यापार, व्यवसाय प्रारम्भ करने, गृह प्रवेश और विवाह के समय हमेशा जन्म राशि के आधार पर निर्य करना चाहिए। बाकी अन्य सभी कार्यों में बोलते नाम की राशि के अनुसार निर्णय करना चाहिए। राशिफल जून 2018 के महीने में आपके सितारे आपके लिए क्या नया लाएंगे, यह हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। आज हम साल के छठे महीने यानि कि जून महीने की ग्रहीय स्थितियों से आपको परिचित कराएंगे। 

जिस तरह से आने वाला हर एक पल, हर एक दिन हमारे लिए कुछ नया लाता है, इसी प्रकार से भविष्य में आने वाला हर एक महीना भी हमारे लिए कुछ अलग ही सौगात लाता है। एक साल में आने वाले 12 महीनों में से प्रत्येक महीना हमारे जीवन से जुड़े उतार-चढ़ाव को दर्शाता है। तो आने वाला जून का महीना आपकी राशि के अनुसार आपके लिए क्या ला सकता है, जानिए।

मेष – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ (Aries) 

मेष राशि के जातकों के लिए इस माह व्यय की अधिकत हो सकती है एवं अनावश्यक कार्यों में भी व्यय हो सकता है। नए कारोबार की योजना बनेगी तथा मित्रों से मुलाकात होगी। नौकरी में लाभ होने के आसार हैं। साथ ही स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। सड़क पर ध्यान से चलें।इस समय आवक का प्रवाह अच्छा रहेगा और आप पारिवारिक सदस्यों के लिए धन खर्च कर सकते हैं। आपको अपनी वाणी व्यवहार पर विशेष ध्यान देना होगा, अन्यथा लोग आपकी बातों के गलत अर्थ निकाल सकते हैं। दस्तावेजी कार्यों के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। इस दौरान कुछ परेशानियां मिल सकती हैं लेकिन मानसिक रूप से स्थिर रहने से सभी हल निकल जाएंगे। जिनका खुद का व्यापार है, उन्हें इस महीने मुनाफा कुछ कम दिखाई दे सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ी सी सावधानी रखने की जरूरत है। दार्इं आंख में दर्द हो सकता है। महीने के उत्तरार्ध में आप व्यवसाय विस्तार के संबंध में विचार कर सकते हैं। साहसिक प्रवास का आयोजन होने की संभावना है। नौकरी में अच्छे अवसर मिले तो बदलाव करने की सोच सकते हैं, लेकिन किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आप खूब विचार मंथन करें। जो जातक लंबी बीमारी से पीड़ित हैं, उनको इस समय थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 उपाय सुझाव:- आप  हनुमान जी के मंदिर में सिंदूर दान करें, हितकर होगा।

शुभ रंग- हरा

=======

वृष – ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (Tauras)

वृषभ राशि के जातकों के लिए इस महीने  विरोधी के स्वर प्रखर हो सकते हैं, किंतु स्वयं के प्रभाव से उसको दबाने में सफल होंगे। धनागम सुगम रहेगा। योजनाएं सफल होंगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा एवं यात्राएं लाभदायक होंगी। समाज में सम्मान की प्राप्ति होगी। मुकदमों में विजय प्राप्त होगी।आप स्वयं की बुद्धि प्रतिभा से उज्जवल भविष्य का मार्ग तैयार करेंगे। इस समय आपके मन में अनैतिक विचार न आएं, इस बात का विशेष ध्यान रखें। सरकारी कार्यों, उच्च अधिकारियों और घर में बड़े बुजुर्गों की तरफ से लाभ होने की संभावना है। आप कार्य पूरे उत्साह से करेंगे, लेकिन स्वभाव में उग्रता के कारण किसी के साथ जाने अनजाने में विवाद हो सकता है। हो सकता है कि इस महीने आप अपने लिए कोई नया घर खरीदें। इसके अलावा यदि आप बिजनेस करते हैं या नौकरी पेशेवर हैं तो जून का महीना आपको ना ज्यादा फायदा देगा और ना ही कुछ खास नुकसान।वैवाहिक जीवन में तनाव रह सकता है। महीने के उत्तरार्ध में आपको स्थायी संपत्ति, फसल, विज्ञान संबंधित कार्यों में विशेष आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पुत्र की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छात्रों के लिए थोड़ा सा मुश्किल समय है। महीने के अंतिम चरण में बागबानी और पशुपालन से संबंधित मामलों में फायदा होने की संभावना है। उत्तर दिशा से अच्छे समाचार मिल सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा। शेयर बाजार और सट्टेबाजी से जुड़े जातकों को बड़े साहस से दूर रहना चाहिए। 

उपाय सुझाव:- लाभ हेतु आप ब्राह्मण को भोजन कराएं, मंगल होगा।

शुभ रंग – लाल

====

मिथुन – का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह  (Gemini)

मिथुन राशि के जातक के लिए इस माह आर्थिक मामलों में कमजोर पड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी तनाव बन सकता है। अपने कार्यों के प्रति सतर्क रहने का समय है। साझेदार या अन्य अनजान व्यक्तियों पर भरोसा नहीं करें। संतान के प्रति भी सचेत रहने का यह समय होगा।स समय आपको मेडिकल या कानूनी मामलों के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है या हवालात की हवा खानी भी पड़ सकती है। तलवों में जलन महसूस हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन, उसके कारण आपके मन में अहम नहीं आना चाहिए, इस बात का विशेष ध्यान रखें। यदि आप खुद का बिजनेस करते हैं तो किसी भी तरह का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करना जरूरी है। ध्यान से काम करना जरूरी है क्योंकि आपकी योजना के अनुसार ही काम हो, ऐसा होना कठिन है। महीने का उत्तरार्ध काफी अच्छा व्यतीत होने वाला है। आपकी मुलाकात प्रतिष्ठित लोगों से हो सकती है और इससे आपको काफी लाभ भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में काफी सुखद स्थिति का आनंद लेंगे। प्रेम संबंधों में विनम्रता से पेश आएं। आपकी तर्क शक्ति भी काफी अच्छी रहेगी। जलाशय के नजदीक न जाएं। ससुराल पक्ष की तरफ से मुश्किल स्थिति पैदा हो सकती है। माता और परिवार के साथ संबंध थोड़े से तनावपूर्ण रहेंगे। महीने की शुरूआत में चांदी या सफेद चीजों में निवेश लाभकारी रहेगा। हालांकि, बहुत कुछ आपकी व्यक्तिगत कुंडली के ग्रहों पर आधारित है। किसी विद्वान की सलाह लेकर ही आगे बढ़ें। 

उपाय सुझाव :- इस माह आप वृद्ध व्यक्तियों की सहायता करें हितकर होगा।

शुभ रंग – आसमानी

=====

कर्क – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (Cancer)

इस महीने कर्क राशि के जातकों के लिए शुरुआत शुभकारी होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे एवं सहयोगियों के साथ तालमेल उत्तम रहेगा। संतान से सहयोग एवं लाभ प्राप्त होगा। मध्यकाल में आपको धन संबंधी समस्याओं का सामना कर पड़ सकता है। अचानक किसी अनावश्यक कार्य में भी उलझ सकते हैं। माह के अंत में कार्य के प्रति अरुचि एवं आलस्य बना रहेगा। किसी मनचाहे कार्य को करने में बाधाएं आने से अप्रसन्नता रहेगी। क्रोध एवं झूठ आपको सबकी नजरों में गिरा सकता है।उत्तम वैवाहिक जीवन का सुख लेने के साथ मनोरंजक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आपके व्यक्तित्व और तर्कशक्ति के प्रभाव से विपरीत लिंगी जातक आपकी तरफ आकर्षित होंगे। आप वैभव का लुत्फ उठाएंगे एवं समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। जीवन में सफलता मिलने से मानसिक शांति एवं संतोष प्राप्त होगा। पूर्व दिशा से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। विदेश संबंधित कार्यों और कम्युनिकेशन की संभावना है और इससे आपको लाभ होगा। धार्मिक यात्रा प्रवास की संभावना प्रबल है। अविवाहित जातकों को योग्य जीवनसाथी मिलने की संभावना है। इस महीने आपका ध्यान अपन कॅरियर और काम से हटकर घर-परिवार की ओर ज्यादा रहेगा। इसके चलते आप कभी-कभी गुस्से का शिकार भी हो सकते हैं। लेकिन काम की बात करें, तो आपको किसी अन्य कंपनी में नई नौकरी या फिर अपनी ही कंपनी में नया स्थान मिलने की संभावना है। लेकिन अनैतिक कार्यों, गैर कायदे और सरकार विरोधी गतिविधियों से दूर रहें। आध्यात्म में विशेष ध्यान दें। चोट लगने की संभावना है, इसलिए वाहन और मशीनरी से दूर रहें। गलत कार्यों के लिए साहस करने से बचें। पांचवें स्थान में वक्री शनि छात्रों को आलसी बनाएगा और एकाग्रता की कमी महसूस होगी। आपको माता सरस्वती की पूजा करनी चाहिए, इससे लाभ मिलने की संभावना है। 

उपाय सुझाव:- इस माह आप हनुमान जी के मंदिर में चमेली का तेल अर्पण करें, लाभ होगा।

शुभ रंग – भूरा

=====

सिंह- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (Leo)

इस महीने सिंह राशि के जातकों का मन अशांत रहेगा। इस कारण प्रतिक्रियाएं तेज हो सकती हैं जिससे मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में तंगी का माहौल नहीं रहेगा। स्वयं को नियंत्रित किया तो बड़ी सफलताओं को प्राप्त कर सकते हैं। अधीनस्थों से तरीके से काम निकलवाना होगा। आप तर्क वितर्क में अधिक रुचि लेंगे, इस बात की संभावनाएं प्रबल हैं। व्यावसायिक दृष्टि से देखें तो यह समय काफी अनुकूल एवं उत्तम नजर आ रहा है। मधुर वाणी और अच्छे कौशल के बूते उच्च स्तर के लोगों से कार्य निकलवाने में सफल होंगे। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े जातकों को काफी अच्छी प्रगति मिलेगी। दूसरे स्थान में राहु है, जो स्वभाव में उग्रता का संकेत दे रहा है। इस महीने अपने काम और पूंजी पर खास ध्यान देना होगा। इसके साथ ही घर-परिवार में भी दिक्कतें देखी जा सकती हैं जो आगे चलकर चिंता का विषय बन सकती हैं। लेकिन इस बीच रिश्तों की मिठास को खत्म ना होने दें और धैर्य से काम लें। जमीन, मकान और स्थायी संपत्ति के सौदों के लिए उत्तम समय है। किंतु, किसी भी दस्तावेजी कार्य में विशेष सावधानी बरतें। विदेश या दूरस्थ रहने वाले लोगों से आपका संपर्क बढ़ेगा और लाभ की संभावना है। प्रेम संबंधों में संयम के साथ आगे बढ़ें। महीने के अंतिम चरण में धार्मिक यात्रा एवं देव दर्शन की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में खींचतान रहेगी। यदि आपकी अपने जीवनसाथी से कोई कहा-सुनी चल रही है तो जल्द ही उसका हल निकल जाएगा। और यदि सिंगल हैं तो एक रोमांटिक पार्टनर मिलने की संभावना बनी हुई है।

उपाय सुझाव :-  आपकी राशि हेतु कुछ आसान/प्रभावी उपाय  नीचे दिए जा रहे हैं। जिन्हे पूरे संयम, श्रद्धा और नियम से करें, अवश्य लाभ होगा। इस माह आप पक्षियों को दाना डालें, उत्तम होगा। सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें और कम से कम एक बार आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ नियमित रूप से प्रातः करें। रुद्राभिषेक करें और यदि संभव हो तो प्रत्येक मास की शिवरात्रि को प्रदोष बेला में पूरे वर्ष करें, हर माह संभव ना हो सके तो कम से कम हर ३ महीने में एक बार ज़रूर करें। अपने से कमज़ोर लोगों की जितनी हो सके मदद करें। क्रोध पर नियंत्रण रखने के लिए नियमित प्राणायाम करें और अपने को चुस्त – दुरुस्त रखें।

शुभ रंग- गुलाबी 

====

कन्या – ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी एवं बिगड़े कार्यों को बनाने की क्षमता का विकास होगा। अन्य लोग आकर्षित होंगे एवं किसी बड़े कार्य के होने की संभावनाएं हैं। मनोरंजन एवं भ्रमण पर जाने का मौका मिलेगा। अनचाहे लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। लक्ष्य के प्रति सजग रहेंगे एवं बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे।शत्रु आपके रास्ते में मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। दूसरी तरफ आपके शब्दों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है, जिसके कारण नर्इ समस्याएं खड़ी होंगी। हालांकि, आपकी विचारधारा में व्यापक परिवर्तन आएगा। आपको पारिवारिक सुख मिलेगा। संतान प्राप्ति, महिलाओं से लाभ, मित्रों और बड़े भार्इ बहनों से सहयोग मिलने की संभावनाएं अधिक हैं। आपकी जन्म-कुंडली में मौजूद ग्रह आपको इस महीने में मनोवांछित फल पाने में सहायक साबित होंगे। तो बस योजनाएं बनाना अभी से शुरू कर दीजिए। व्यावसायिक क्षेत्र में आप कागज पर तैयार परियोजनाओं को अमलीजामा पहना सकते हैं। अचल संपत्ति की खरीददारी का योग बन रहा है और मशीनरी या कृषि संबंधित कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। तीसरे स्थान में पाप ग्रह वक्री चाल रहा है, जो आपको किसी भी साहस के अंतिम छोर पर अटका सकता है। आपको जीवनसाथी एवं व्यावसायिक सहयोगी के साथ संबंध अच्छे बनाए रखने का प्रयास करना होगा क्योंकि केतु आपके सातवें स्थान से पारगमन कर रहा है। 

उपाय सुझाव:- इस माह आप जरूरतमंद को वस्त्र का दान करें, लाभ होगा।

शुभ रंग – मटमैला

=====

तुला- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय सभी प्रकार से बेहतर है, उत्तम योग बनेंगे एवं भाग्य का साथ मिलेगा। कई प्रकार के कार्य एकसाथ करने में सक्षम होंगे। पुश्तैनी जायदाद से संबंधित मामलों में पक्ष मजबूत होगा। स्वयं की ओर से प्रयास करें कि कोई आपसे नाराज न हो अन्यथा काम खराब हो सकते हैं। रोजगार संबंधी समस्या समाप्त होगी। इस समय स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान रखना होगा, अन्यथा पुराने रोग आपको अपनी चपेट में ले सकते हैं। वाहन चलाते एवं मशीनरी पर कार्य करते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि चोट लगने की संभावनाएं प्रबल हैं। आपकी आध्यात्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन प्राप्ति की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। महीने के उत्तरार्ध में आप उल्लेखनीय प्रगति करेंगे एवं अच्छी कमार्इ के अवसर मिलेंगे। अपने निजी एवं सार्वजनिक कार्यों के लिए आपको सही तरीके से समय को बांधने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की हासिल होगी। लेकिन साथ ही काम भी बढ़ेगा। लाल रंग की चीजों का व्यापार करने से आपको लाभ होने की संभावना है। भाग्य का साथ मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। आपकी महत्वाकांक्षा बढ़ेगी। आप बुरी लत का शिकार हो सकते हैं। दूसरे स्थान में शनि की उपस्थिति के कारण आपकी आमदनी में अवरोध आ सकते हैं। इस बात की अधिक संभावनाएं हैं कि पुराने उधार की वसूली एवं लोन संबंधी आपके प्रयासों सफल नहीं होंगे। कला जगत, कॉस्मेटिक, सजावट, स्पा, सौंदर्य प्रसाधनों इत्यादि के धंधे में लाभ होने की संभावना है। 

उपाय सुझाव:- इस माह भगवान शिव की सेवा करें | शिव जी को धतूरे का पुष्प अर्पण करें, उत्तम होगा।

शुभ रंग – नारंगी

====

वृश्चिक- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (Scorpio)

जून की शुरुआत में आप व्यावसायिक जीवन में काफी व्यस्त रहेंगे और वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। वृश्चिक राशि वालों के लिए यह महीना चुनौतीपूर्ण रहेगा। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए कई बार आपको पानी की धारा के साथ ही बहना होगा लेकिन साथ ही अपनी समझ से भी स्थिति को संभालते रहें। इस समय अनैतिक संबंधों के स्थापित होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। आपको लगेगा कि भागीदारी से संबंधित कार्य धीमी गति के साथ आगे बढ़ रहे हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। इस महीने आप किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जाएं, ऐेसी संभावना है। विदेश के साथ जुड़े जातकों को कम्युनिकेशन में थोड़ी सी सावधानी रखनी होगी। आयात निर्यात के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। महीने के उत्तरार्ध में अचानक धन लाभ होने की संभावना है। घर में बड़े बुजुर्गों या आपका स्वस्थ्य ख़राब हो सकता है और इसके लिए आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। आपको आंखों में जलन और गर्मी से होने वाली समस्याएं हो सकती हैं। घर में मांगलिक एवं धार्मिक प्रसंग के आयोजन की संभावना है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपका सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। वृश्चिक राशि के जातकों का पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा किंतु अति आत्मविश्वास नुकसानदायक हो सकता है। कई बार विचार कर एवं सलाह लेकर आगे कदम बढ़ाएं। भाइयों से सहयोग मिलेगा एवं निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकत करने का मौका मिलेगा। वाहन से कष्ट हो सकता है अत: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

उपाय सुझाव:- इस माह आप अपने निकट के मंदिर-देवालय में दीपक जलाएं, अवश्य लाभ होगा।

शुभ रंग – बैंगनी

====

धनु- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों को स्वयं पर भरोसा एवं आत्मविश्वास आपको सर्वश्रेष्ठ बनाएगा। इस महीने आपको किसी पुरानी परेशानी से मुक्ति मिल सकती है। कई दिनों से रुके कार्य पूर्ण होंगे। सहयोगियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। विरोधियों से दुराभाव समाप्त होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सम्मान की प्राप्ति होगी।आप बौद्धिक प्रतिभा के बल पर प्रगति पथ पर आगे बढ़ेंगे। इस समय आपको दूसरों के विचार अर्थहीन या गलत लगेंगे, किंतु वास्तविकता बिलकुल अलग होगी। आप कार्यस्थल पर गैर जरूरी चर्चा का हिस्सा बन सकते हैं। इस महीने आप ‘एकलो चलो’ की नीति को छोड़कर टीम को साथ लेकर चलें। अचूक सफलता मिलने की संभावना है। धनु राशि वाले जून के महीने में अपने बिजनेस तथा कॅरियर को लेकर ज्यादा चिंतित रहेंगे। किस तरह से इस क्षेत्र को और भी उजागर किया जाए इसके समाधान ढूंढ़ते हुए दिखाई देंगे जो आगे चलकर फलदायी साबित हो सकते हैं। लेकिन यदि आप नौकरी पेशे से हैं तो फिलहाल नौकरी बदलने से पहले दस बार अवश्य सोचें। अचानक धन प्राप्ति की संभावनाएं प्रबल हैं। ससुराल पक्ष की तरफ से लाभ होने की संभावना है। इस समय आप धार्मिक कार्यक्रमों, पाठ पूजा, समाज कल्याण के कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपका धार्मिक पठन बढ़ेगा। महीने के उत्तरार्ध में आपको वैवाहिक जीवन में संभलकर चलना होगा। पारिवारिक संबंध भी नाजुक मोड़ पर होंगे। आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। आप जिन लोगों पर भरोसे करेंगे वे ही आपका साथ नहीं देंगे।

उपाय सुझाव:- इस महीने आप भगवान गणेश जी का स्मरण करके घर से बाहर निकलें, कार्य पूर्ण होगा।

शुभ रंग – नीला

=====

मकर- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (Capricorn)

इस महीने मकर राशि के जातकों को भूमि से संबंधित कोई बड़ा लाभ हो सकता है, ऐसे काम को गुप्त रखने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में मामूली विरोध संभव है किंतु विचलित हुए बिना आगे बढ़ें, सफलता अवश्य मिलेगी। भरोसेमंद व्यक्ति पर भी नजर रखें तो बेहतर रहेगा। महीने के अंत में यात्राएं सुखदायक रहेंगी। यदि आप किसी प्रियपात्र के सामने अपने प्रेम प्रस्ताव को रखना चाहते हैं, तो सकारात्मक जवाब मिलने की संभावना है, क्योंकि समय अनुकूल है। क्रोध और गुस्से के कारण संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। महीने का पहला पखवाड़ा संतान संबंधित मामलों को लेकर थोड़ा सा निराशाजनक है। आपको सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। इस समय आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह है। हालांकि, उनकी प्रगति आपको मानसिक प्रसन्नता का अनुभव करवाएगी। छात्र वर्ग के लिए काफी अच्छा समय है। महीने के दूसरे पखवाड़े के दौरान नौकरीपेशा जातक काफी उत्साह और जोश में रहेंगे, इसके चलते जातक अपने कार्यों को समय पर पूरा करने में सक्षम होंगे और महत्वपूर्ण निर्णय भी तुरंत लेंगे। उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसके कारण आपके सहयोगियों को आप से जलन हो सकती है। मकर राशि वालों के लिए इस महीने अपने कॅरियर को सफल बनाने के लिए योजनाएं बदलने की जरूरत है। आपको इसके लिए अपनी सभी ताकतें एकजुट करनी होंगी। अच्छी बात यह है कि यह महीना आपके लिए गुड लक साबित होगा। अच्छी किस्मत आपके दरवाज़े पर आपका इंतजार करेगी, बस आपको दरवाजा खोलने की जरूरत है। अपनी उग्र वाणी पर नियंत्रण रखें। आध्यात्मिक मामलों में आपकी रुचि अधिक होगी। जीवनसाथी के साथ आप अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे। आपके आवेश के कारण प्रेम संबंधों पर विपरीत प्रभाव न पड़े, इस बात का विशेष ध्यान रखें। विदेश में व्यवसाय कर रहे जातकों को मुश्किल समय का सामना करना पड़ सकता है। 

उपाय सुझाव:- इस माह आप बजरंगबली के दर्शन कीजिए, लाभ होगा।

शुभ रंग – केसरिया

=====

कुंभ- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (Aquarius)

यह महीना कुंभ राशि के जातकों के मन में अस्थिरता ला सकता है, किंतु आर्थिक रूप से मजबूती बढ़ेगी। अनचाहे विवाद भी हो सकते हैं। शांति एवं सुख की प्राप्ति होगी। माह के अंतिम 5 दिनों में धन की आवक में वृद्धि होगी एवं संतान का सुख भी प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर सुखद एवं सहयोगात्मक वातावरण रहेगा। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनकी तरफ से आपको सहयोग भी मिलेगा। आपको किसी न किसी कारण पारिवारिक सदस्यों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। विदेश जाने के इच्छुक जातकों के वीजा से संबंधित कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। महीने के उत्तरार्ध में छात्र वर्ग एकाग्रता की कमी महसूस करेगा। आप घर-परिवार की बातों पर ज्यादा ध्यान देंगे। लेकिन कॅरियर को लेकर कुछ दिक्कतें जरूर दिखाई दे रही हैं आपकी कुंडली में। आपका मन अन्य गतिविधियों की तरफ झुकेगा। व्यवसाय में प्रगति की चाल धीमी हो सकती है, लेकिन आप बिना चिंता के प्रयास करते रहें। नौकरीपेशा जातकों को ग्रहों का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है, इसलिए नर्इ नौकरी का प्रस्ताव मिलने, पदोन्नति एवं मनपसंद जगह पर स्थानांतरण होने की संभावनाएं हैं। आपकी तर्कशक्ति काफी अच्छी रहेगी, जिसके कारण कार्यालय में आपका दबदबा बना रहेगा। अगर कोर्इ गुप्त बीमारी है तो उसका निदान होना एवं उपचार होना मुश्किल लग रहा है।किसी भी प्रकार का आर्थिक निवेश करने से पहले अच्छे से विचार-विमर्श जरूर कर लें क्योंकि जोखिम उठाना आपको भारी पड़ सकता है।  

उपाय सुझाव:- इस माह आप गाय को पानी अवश्य पिलाएं, शुभ होगा।

शुभ रंग- धानी

====

मीन- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (Pisces)

इस महीने मीन राशि के जातकों के विचारों में उग्रता आ सकती है एवं बार-बार उपेक्षित होने का अहसास होगा। सांसारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी एवं लक्ष्यों को पाने में बाधाएं आएंगी। मित्रों एवं संबंधियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से निराशा होगी। ईश्वर के प्रति आस्था में वृद्धि होगी। धर्म की ओर झुकाव होगा। महीने के प्रारंभिक समय में आपमें साहसवृत्ति विशेष देखने को मिलेगी।  शेयर बाजार से जुड़े जातकों के लिए सोच समझकर किया गया निवेश लाभदायी होगा। आप रोजमर्रा के कार्यों से छुट्टी लेकर किसी रोमांचक सफर पर निकल सकते हैं। संतान प्राप्ति इच्छुक जातकों के लिए भी उत्तम समय है। संतान की प्रगति होने की संभावना है। छात्र वर्ग के लिए समय काफी अनुकूल है। प्रेम का प्रस्ताव रखने के लिए भी समय काफी उत्तम है। आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की संभावना प्रबल है। इस माह कॅरियर के साथ-साथ घर-परिवार तथा जीवनसाथी पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी है इस महीने। लेकिन आर्थिक क्षेत्र में संतुष्टि हासिल होगी।

महीने के उत्तरार्ध में आप घर की मरम्मत करवाने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। घर की शोभा बढ़ाने के लिए कुछ सुंदर वस्तुओं की खरीददारी की संभावना है। अचल संपत्ति और वाहन की खरीददारी का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में छोटे विवाद हो सकते हैं, लेकिन आपके बीच निकटता बढ़ेगी। वस्त्र आभूषण की खरीददारी की संभावनाएं प्रबल हैं। सातवें स्थान से राहु गुजर रहा है, इसके कारण आप पर किसी प्रकार का आरोप आ सकता है या दुखद समाचार मिल सकता है। यदि आपका खुद का व्यापार है तो दलालों से काम निकलवाने में दिक्कतें आ सकती हैं। लेकिन अंत में किसी भी प्रकार का नुकसान होने की संभावना कम ही है।

उपाय सुझाव:- इस माह आप सुविधानुसार सुन्दरकाण्ड का पाठ करें, लाभ होगा।

शुभ रंग – पीला

(नोट : यह वैदिक ज्योतिषीय फलकथन आपकी चन्द्र राशि या जन्म राशि पर आधारित हैं।)

पंडित दयानन्द शास्त्री,
(ज्योतिष-वास्तु सलाहकार)
MOB -09669290067 &  
WHATS App-09039390067           
FOR JIO – 07000394515   
Post By Religion World