RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

Haridwar Kumbh News: कुम्भ मेले से जुड़े विशेष समाचार

Haridwar Kumbh News: कुम्भ मेले से जुड़े विशेष समाचार

Haridwar Kumbh News: कुम्भ मेले से जुड़े विशेष समाचार
Visual Archive

Haridwar Kumbh News: कुम्भ मेले से जुड़े विशेष समाचार

हरिद्वार में कुंभ का आयोजन जोर शोर से चल रहा है. रिलीजन वर्ल्ड आपके लिए लेकर आयेगा रोजाना कुंभ से जुड़े विशेष समाचार. पढ़िए आज के कुंभ समाचार



रोशनी से नहा उठेंगे कुंभ मेला क्षेत्र के  22 पुल

हरिद्वार, 1 फरवरी;  कुंभ मेला अधिष्ठान गंगा पर स्थापित 22 पुलों को आकर्षक रंगीन लाइट से सजाने की तैयारी में है. इसकीलागत कम से कम डेढ़ करोड़ रुपए आएगी.

मेला क्षेत्र के इन पुलों को सजाने के लिए आधुनिक रंगीन एलईडी व फसाड लाइट का इस्तेमाल किया जाएगा. इन पुलों की सज्जा इस तरह से की जाएगी कि सूर्यास्त के बाद रोशनी गंगा के पानी में बेहद आकर्षक नजर आए. इसके लिए दिल्ली से लाइटिंग विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी.

कुंभ में श्रद्धालुओं को अलौकिक अहसास कराने के लिए कुंभ मेला अधिष्ठान कई तरह के अभिनव प्रयोग कर रहा है. इसी के तहत मेला अधिष्ठान ने कुंभ में मेला क्षेत्र के गंगा घाटों के साथ-साथ मेला क्षेत्र में पड़ने वाले पुलों को सजाने के योजना बनायी है.

मेला अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि इन पुलों को कुंभ पर आधारित अलग-अलग कलर थीम पर सजाया जाएगा. मेला अधिष्ठान इसके अलावा मेला नियंत्रण भवन के साथ-साथ कुंभ मेला क्षेत्र में पड़ने वाले प्रमुख भवन, सरकारी कार्यालयों, मठ-मंदिरों आदि की आकर्षक साज-सज्जा करवाएगा. बताया जा रहा है कि यह सभी कार्य कुंभ के 27 फरवरी को होने वाले पहले स्नान से पूर्व करा लिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें-Haridwar Kumbh Mela: कुंभ 2021 के दौरान इन नियमों का पालन ज़रूरी | Kumbh Mela

कुंभ मेले में आयुष विभाग लगाएगा चिकित्सा शिविर

हरिद्वार कुंभ समाचार: कुंभ मेले से जुड़े विशेष समाचार

हरिद्वार, 1 फरवरी; हरिद्वार कुंभ मेले शुरू हो चुका है. ऐसे में कुंभ पहुँचने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की भी मुहिम शुरू हो गयी है. आयुष विभाग की ओर से कुंभ मेले में चार चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे.

शिविरों में निशुल्क दवा मुहैया कराने के साथ जड़ी-बूटियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. अपर मेलाधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को कुंभ से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई.

आयुर्वेदिक उत्पादों को लेकर उत्तराखंड ने देश में अपनी पहचान बनाई है. कोरोनाकाल में आयुर्वेदिक उत्पादों के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ा है. अपर मेला अधिकारी ने आयुष विभाग के अधिकारियों से दवाओं के स्टॉक और दवाइयों की खरीददारी के लिए बजट और पंचकर्म की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली.



अधिकारियों ने कहा कि उनके पास पर्याप्त दवाइयां हैं. कुंभ के दौरान चार जगहों पर चिकित्सा शिविर स्थापित करेंगे. शिविर में दवाइयों के वितरण के साथ-साथ जड़ी-बूटियों और योग प्रदर्शन करेंगे.

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

February 1, 2021 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

महाकुंभ का मुख्य शाही स्नान सफलता पूर्वक सम्पन्न

13 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने गंगा में लगाई पवित्र डुबकी हरिद्वार 14 अप्रैल 2021। कुम्भ मेला का मुख्य शाही स्नान सकुशल और सुव्यवस्थित तरीके से…

Read now
Hinduism

हरिद्वार महाकुंभ 2021 : धार्मिक मान्यताओं के आईने में हरिद्वार

ब्रह्मकुण्ड में ब्रह्मा जी ने तो हर की पैड़ी पर भतृहरी ने की थी तपस्या महान सांस्कृतिक धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की धरोहरों को खुद में समेटे हुए…

Read now
Hinduism

महाशिवरात्रि पर्व पर हरिद्वार महाकुंभ 2021 का प्रथम शाही स्नान संपन्न

हरिद्वार महाकुंभ का प्रथम शाही स्नान संपन्न हरिद्वार। 11 मार्च, 2021, हरिद्वार महाकुंभ 2021 का पहला शाही स्नान महाशिवरात्रि को सकुशलता से संपन्न हो गया। पूरे वैभव के…

Read now