RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

हरिद्वार कुंभ 2021: ज्वालापुर के मुस्लिम कुंभ में करेंगे पेशवाई का स्वागत

हरिद्वार कुंभ 2021: ज्वालापुर के मुस्लिम कुंभ में करेंगे पेशवाई का स्वागत

हरिद्वार कुंभ 2021: ज्वालापुर के मुस्लिम कुंभ में करेंगे पेशवाई का स्वागत
Visual Archive

हरिद्वार कुंभ 2021: ज्वालापुर के मुस्लिम कुंभ में करेंगे पेशवाई का स्वागत

हरिद्वार, 18 फरवरी; हर बार की तरह इस बार भी ज्वालापुर का मुस्लिम समाज हरिद्वार कुंभ में जूना अखाड़ा की पेशवाई का परंपरागत तरीके से स्वागत करेगा.



बुधवार को पेशवाई की व्यवस्थाओं का जायजा लेने ज्वालापुर पहुंचे जूना अखाड़ा के संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि से ज्वालापुर के मुस्लिम जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की.

जूना अखाड़ा की पेशवाई चार मार्च को निकलेगी. हरिद्वार कुंभ में जूना अखाड़ा की पेशवाई ज्वालापुर के पांडेवाला से शुरू होती है. मिश्रित आबादी वाले ज्वालापुर में मुस्लिम बड़ी संख्या में निवास करते हैं. सदियों से मुस्लिम समुदाय के लोग कुंभ में निकलने वाली पेशवाईयों का स्वागत करते हैं. संतों पर पुष्प वर्षा कर उनका सत्कार किया जाता है.

यह भी पढ़ें-वृन्दावन कुम्भ बैठक:आखिर वृन्दावन में कुंभ क्यों ?

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री व जूना अखाड़ा के संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि महाराज स्वागत परंपरा को सहर्ष स्वीकार किया.
श्रीमहंत हरिगिरि महाराज से मुलाकात करने वालों में मुस्लिम समाज की तरफ से पूर्व दर्जाधारी फुरकान अली एडवोकेट, मंडी समिति के पूर्व उपाध्यक्ष अरशद ख्वाजा, हाजी सद्दीक गाड़ा सहित अलग-अलग दलों से जुड़े जनप्रतिनिधियों शामिल रहे.

इस मौके पर पार्षद रियाज उर्फ मन्नू, जफर अब्बासी, तहसीन अंसारी, शाहनवाज कुरैशी, अथर अंसारी, आबाद कुरैशी, राशिद अली, सलमान, वसीम आदि मौजूद रहे.



पेशवाई मार्ग का निरीक्षण | ज्वालापुर के मुस्लिम

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी ने सिद्धपीठ गुघाल मंदिर पांडेवाला पहुंचकर पेशवाई मार्ग का निरीक्षण किया.  प्राचीन समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार कुंभ मेले में संत महापुरुषों, नागा संन्यासियों के ठहरने की व्यवस्था गुघाल मंदिर के प्रांगण में होती है. गुघाल मंदिर से ही संत पेशवाई के रूप में जूना अखाड़े के लिए रवाना होते हैं. पेशवाई के उपनगरी ज्वालापुर के सभी समुदायों द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है.

यह भी पढ़ें-कुंभ मेला 2021: पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं हरिद्वार कुंभ में

यह भी पढ़ें-हरिद्वार कुंभ: श्रीशंभू अटल अखाड़े में स्थापित हुई धर्मध्वजा

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

February 18, 2021 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Kumbh 2021

इतिहास : हरिद्वार कुंभ का संघर्षों और दुर्घटनाओं से नाता

प्रत्येक जगह पर कुंभ में सबसे पहले शाही स्नान को लेकर संन्यासियों के अखाड़ों के बीच संघर्ष का इतिहास रहा है. कभी कभी तो यह संघर्ष खूनी संघर्ष…

Read now
Hinduism

महाकुंभ का मुख्य शाही स्नान सफलता पूर्वक सम्पन्न

13 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने गंगा में लगाई पवित्र डुबकी हरिद्वार 14 अप्रैल 2021। कुम्भ मेला का मुख्य शाही स्नान सकुशल और सुव्यवस्थित तरीके से…

Read now
Kumbh 2021

हरिद्वार कुंभ: निरंजनी अखाड़ा करेगा सबसे पहले शाही स्नान

हरिद्वार, 11 अप्रैल;  कुंभ में 12 अप्रैल को दूसरे शाही स्नान के लिए अखाड़ों का समय व क्रम निर्धारित कर दिया गया है। सोमवार को सर्वप्रथम 8ः30 बजे…

Read now