इस्लामाबाद, 1 नवम्बर; पाकिस्तान सरकार ने गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की याद में चांदी का सिक्का जारी किया है। 50 रुपए मूल्य का यह विशेष सिक्का करतारपुर स्थित दरबार साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को दिया जाएगा। प्रधानमंत्री इमरान खान ने फेसबुक पर सिक्के की फोटो शेयर की।
सिक्के पर एक तरफ अंग्रेजी में ‘‘550वीं जयंती समारोह श्री गुरु नानक देवजी 1469-2019 (550वें प्रकाश पर्व)’ लिखा है और गुरुद्वारा दरबार साहिब की छवि उकेरी गई। जबकि, दूसरी ओर सिक्के का मूल्य 50 रुपए के साथ उर्दू में यही लिखा है और चांद-सितारा उकेरा गया।
अमरिंदर सिंह जत्थे की अगुआई करेंगे
इमरान खान पाकिस्तान की तरफ से और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की ओर से 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन पहला जत्था करतारपुर रवाना होगा। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह जत्थे की अगुआई करेंगे। गुरुद्वारे में कार्यक्रम के बाद जत्था वापस पंजाब आ जाएगा। गुरुनानक देव ने जीवन के अंतिम क्षण करतारपुर में ही गुजारे थे।
यह भी पढ़ें-550वीं गुरुनानक जयंती: गुरुनानक जयंती से तीन दिन पहले खुलेगा करतारपुर कॉरिडोर
भारत ने 575 लोगों की सूची पाकिस्तान को सौंपी
भारत ने गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने वाले 575 लोगों की सूची पाकिस्तान को सौंप दी। पहले भारतीय जत्थे में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और पंजाब के सांसद-विधायक भी शामिल हैं।
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
