RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

गुरुनानक देव की 550वीं जयंती मनाने पाकिस्तान पहुंचा 1100 सिखों का जत्था

गुरुनानक देव की 550वीं जयंती मनाने पाकिस्तान पहुंचा 1100 सिखों का जत्था

गुरुनानक देव की 550वीं जयंती मनाने पाकिस्तान पहुंचा 1100 सिखों का जत्था
Visual Archive

गुरुनानक देव की 550वीं जयंती मनाने पाकिस्तान पहुंचा 1100 सिखों का जत्था

सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव की 550वीं जयंती में हिस्सा लेने के लिए 1,100 भारतीय सिखों का पहला जत्था पाकिस्तान के लाहौर पहुंच गया है.

गुरुवार को लाहौर पहुंचे ये भारतीय सिख 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे. इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ETPB) के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने इसकी जानकारी दी.

वाघा बॉर्डर के रास्ते लाहौर पहुंचा सिखों का जत्था

आमिर हाशमी ने बताया कि गुरु नानक की 550वीं जयंती समारोह में शामिल होने के लिए 1,100 सिखों का पहला जत्था गुरुवार को लाहौर पहुंचा. सिखों का यह जत्था वाघा बॉर्डर के रास्ते लाहौर पहुंचा. हाशमी ने बताया कि ये सिख अपने साथ गोल्डन पालकी भी लेकर आए.

वाघा बॉर्डर में नगर कीर्तन (सिखों के जत्था) को पंजाब के गवर्नर चौधरी सरवर, ईटीपीबी के चेयरमैन आमेर अहमद और पाकिस्तान गुरुद्वारा सिख प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार सतवंत ने रिसीव किया. ईटीपीबी ने बताया कि गोल्डन पालकी को टैक्स के दायरे से बाहर रखने के लिए फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू से मांग की गई है. साथ ही सिख श्रद्धालुओं के खाने-पीने, मेडिकल और ट्रांसपोर्टेशन के लिए खास इंतजाम किए गए हैं.

यह भी पढ़ें-550वें प्रकाश पर्व की याद में पाकिस्तान सरकार ने चांदी का सिक्का जारी किया

वहीं, गुरुवार को भारत और पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर के लिए परिचालन संबंधी तौर-तरीकों के समझौते पर दस्तखत किए. हालांकि पाकिस्तान द्वारा लगाए गए 20 डॉलर के सेवा शुल्क का मुद्दा अब तक नहीं सुलझा. करतारपुर आनेवाले तीर्थयात्रियों से शुल्क वसूलने के फैसले को लेकर पाकिस्तान सरकार की आलोचना के बाद अब पीएम इमरान खान ने एक दिन के लिए छूट देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि उद्घाटन के दिन और गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर श्रद्धालुओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।इस समझौते से गुरु नानक की 550वीं जयंती के पहले कॉरिडोर के उद्घाटन का मार्ग प्रशस्त होगा.

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

November 1, 2019 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Guru Nanak Birthday

करतारपुर कॉरिडोर के बारे में श्रद्धालुओं के आम सवाल और उनके जवाब

जैसे-जैसे करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन की तारीख़ नज़दीक आ रही है तो लोगों के बीच भी चर्चा बढ़ गई है. लेकिन श्रद्धालुओं के मन में भी कई सवाल उमड़ घुमड़ रहे…

Read now
Guru Nanak Birthday

भारतीय सिखों ने करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शन किए, सोने की पालकी स्थापित की

लाहौर,6 नवम्बर; करतारपुर गलियारे के उद्घाटन से पहले भारत से बड़ी संख्या में सिखों ने पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के दर्शन किए और इस तीर्थ स्थल में…

Read now
Guru Nanak Birthday

देखें रौशनी में नहाये गुरुद्वारा साहिब करतारपुर की कुछ ख़ास तस्वीरें

पाकिस्तान स्थित गुरूद्वारे करतारपुर साहिब की कुछ ख़ास तस्वीरें रिलिजन वर्ल्ड आपके साथ  साझा कर रहा है. देखिये रौशनी में नहाये करतारपुर गुरूद्वारे की खूबसूरती देखते ही बनती…

Read now