अमेरिका में 50 साल पुराना चर्च स्वामीनारायण मंदिर में हुआ तब्दील
ईसाई धर्म बहुल देश अमेरिका में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पचास साल पुराने एक चर्च को नई पहचान मिली है. इस चर्च को स्वामीनारायण मंदिर में तब्दील कर दिया गया है. यह घटना अमेरिका के डेलावरे शहर की है.
साल 2017 के नवंबर में इस मंदिर में हिंदू देवताओं के मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी. अहमदाबाद के स्वामीनारायण संस्थान द्वारा दुनियाभर में अब तक पांच चर्च को मंदिर में बदला जा चुका है. इनमें से तीन अमेरिका में स्थित हैं. स्वामीनारायण संस्थान की शाखाएं दुनिया के अनेक देशों में हैं, जिसके जरिए हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार का काम किया जाता है.
यह भी पढ़ें-अक्षरधाम में अन्नकूट : एक शाश्वत परंपरा की भव्यता
डेलावरे से पहले स्वामीनारायण संस्थान कैलिफोर्निया और केंटुकी स्थित चर्च को अपने अधिकार में लेकर उसे मंदिर के रूप में पहचान दे चुका है. संस्था ब्रिटेन में भी दो चर्चों को नई पहचान दे चुका है. इनमें से एक लंदन और दूसरा बोल्टन (मैनचेस्टर) में है.
एक निजी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्वामीनारायण संस्था के प्रशासक वासु पटेल ने बताया कि 2014-15 में हाईलैंड मेनॉनाइट चर्च को अधिकार में लिया गया था. इसके बाद तीन वर्षों में इसे नए सिरे से तैयार कर मंदिर का रूप दिया गया था. उनके मुताबिक, जीर्णोद्धार का कार्य पूरा होने के बाद भारत से विशेष तौर पर लाए गए दो शिखर और एक गुंबद को इसमें स्थापित किया गया था. वासु पटेल ने बताया कि तीन हजार वर्ग फुट में फैले इस चर्च को मंदिर में तब्दील करने में तकरीबन 1.45 मिलियन डॉलर (9.28 करोड़ रुपए) का खर्च आया था.
यह भी पढ़ें-गुजरात चुनाव के दौरान इन मंदिरों में गए नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी…
दरअसल यह चर्च कई सालों से बेकार पड़ा था, जिसके बाद स्वामीनारायण संस्थान ने इसका अधिग्रहण करने का फैसला लिया था. इस मंदिर में भगवान स्वामीनारायण के अलावा अबजी बापाश्री, मुक्ताजीवन स्वामीबापा के साथ-साथ भगवान हनुमान और गणेश की प्रतिमा भी स्थापित की गई है. डेलावरे में हिंदू समुदाय के करीब 700 लोग रहते हैं. इसे देखते हुए संस्थान को उम्मीद है कि आने वाले समय में यह सांस्कृतिक केंद्र के रूप में उभरेगा. यहां धार्मिक के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.
———————————
रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com– या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

That is a good tip especially to those fresh to the blogosphere.
Simple but very accurate info… Many thanks for sharing this one.
A must read post! xnxx