RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

दूध में इन चीज़ों को मिलाकर पीने से मजबूत होगी इम्यूनिटी

दूध में इन चीज़ों को मिलाकर पीने से मजबूत होगी इम्यूनिटी

दूध में इन चीज़ों को मिलाकर पीने से मजबूत होगी इम्यूनिटी
Visual Archive

दूध में इन चीज़ों को मिलाकर पीने से मजबूत होगी इम्यूनिटी

कोरोना एक बार फिर तेजी से अपने पैर पसार रहा है। रिपोर्टों और कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, कोविड -19 इस बार बच्चों और नौजवानों को अपना शिकार ज्यादा बना रहा है। ऐसे में डॉक्टर इस वायरस से बचे रहने के लिए व्यक्ति को अपनी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनाए रखने की सलाह देते नजर आ रहे हैं।



इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनाए रखने में दूध के साथ हल्दी का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन आप दूध के साथ करके अपनी इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं।आइए जानते हैं आखिर कौन सी हैं ये चीजें।

यह भी पढ़ें-कोरोनाकाल में तुलसी और काली मिर्च के काढ़े का इस्तेमाल करें

खजूर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-वायरल, विटामिन और आयरन के गुण मौजूद होते हैं। खजूर को दूध में उबालकर पीने से आप अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाए रख सकते हैं।

कद्दू, सूरजमूखी, चिया व अलसी के बीजों के साथ दूध पीएं। इससे वायरल इन्फेक्शंस से बचाव होने के साथ सर्दी-खांसी व मौसमी बीमारियों से भी बचाव होता है।

सूखे मेवों का दूध के साथ सेवन करने से इनकी पौष्टिकता बढ़ जाती है। मौसमी बीमारियों के अलावा यह डायबिटीज, ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।

हल्दी वाला दूध पीने से भी इम्यूनिटी में सुधार होता है। हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटी-कैंसर गुण शरीर को कई रोगों से सुरक्षा प्रदान करते हैं।



दूध में अदरक मिलाकर पीने से भी फायदा होता है। अदरक में विटामिन, आयरन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल गुण होते हैं।

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

April 21, 2021 2 min read
Share: