इम्यूनिटी चाय : शरीर को बीमारियों से बचाए रखने के लिए इम्यूनिटी यानी कि रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बेहद जरूरी है. ऐसे में कई घरेलू मसाले सबसे ज्यादा कारगर साबित हुए.
आज हम आपको एक ऐसी इम्यूनिटी बूस्टर चाय के बारे में बताएंगे जिसे आप रोजाना आसानी से पी सकते हैं. ये इम्यूनिटी बूस्टर आयुर्वेदिक चाय अदरक-मुलेठी दो चीजों से मिलकर बनी है. जानें इस चाय के फायदे और इसे बनाने का तरीका.
सामग्री
पानी 2 कप
अदरक का टुकड़ा छोटा सा
मुलेठी पाउडर या फिर साबित मुलेठी का छोटा टुकड़ा
काली मिर्च आधा चम्मच
चाय की पत्ती
शहद आधा चम्मच
यह भी पढ़ें-कोरोना काल में करें इन चायों का सेवन, बढ़ेगी इम्युनिटी
चाय बनाने की विधि
सबसे पहले एक बर्तन में 2 कप पानी डालें।
जब पानी खौल जाए तो उसमें अरदक का एक टुकड़ा, मुलेठी का टुकड़ा और आधे चम्मच से भी कम काली मिर्च को कूटकर डाल दें।
इसे आप करीब 5 मिनट तक पकने दें।
इसके बाद थोड़ी सी चाय पत्ती डालकर खौलाएं।
करीब एक मिनट बाद गैस बंद कर दें और इसे एक कप में छान लें।
हल्का ठंडा होने पर इसमें शहद डालें।
इसे आप रोजाना पी सकते हैं।
इसे पीने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट होगी और आप कोरोना वायरस से भी खुद का बचाव कर सकते हैं।
अदरक-मुलेठी के फायदे
अदरक-मुलेठी ना केवल पावरफुल एंटी ऑक्सीडेंट से युक्त है बल्कि एंटी इंफ्लेमेटरी भी है।
ये आपको सर्दी और जुकाम के साथ कई बीमारियों से भी बचाए रखने में मददगार है।
इसके साथ ही ये गले की खराश में भी फायदेमंद होगी।
इम्यूनिटी बूस्टर चाय
[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.