प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के लगभग 70 करोड़ रुपये लागत के कार्य कोरोना के चलते बंद हैं। इसी प्रकार लगभग सिंचाई विभाग के भी 70 से 80 करोड़ रुपये लागत के काम ठप हैं और कुछ काम तो शुरू नहीं हो पाए हैं। कुंभ मेला के स्थायी निर्माण कार्य पूर्ण करने की अवधि 31 अक्तूबर निर्धारित है।पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के अधिकारी मानते हैं कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार 31 मार्च के बाद भी लॉक डाउन की अवधि बढ़ाती है तो फिर 31 अक्तूबर का लक्ष्य प्राप्त करना मुश्किल हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी के पांच निर्माणाधीन पुलों और बहादराबाद में डबललेन सड़क निर्माण का काम बंद है।
बैरागी कैंप में चार और धनौरी में एक पुल का निर्माण बंद है। बीएचईएल, भेल मध्य मार्ग पर फोरलेन और डबललेन पुल का निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी धरी रह गई है। खड़खड़ी में काजवे का निर्माण भी शुरू नहीं हो पाया है।
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.