उत्तराखंड ,23 अप्रैल; 29 अप्रैल को उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने पर मंदिर के मुख्य पुजारी सहित केवल 16 लोग ही उपस्थित हो सकते हैं।
भक्तों को फिलहाल ‘दर्शन’ की अनुमति नहीं दी जाएगी। रुद्रप्रयाग के जिला मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल ने ये जानकारी दी है। पुजारी के साथ उनके सेवाकार, भंडारी, संभालिया, पंथेर पुरोहित ही वहां जा सकेंगे।
केदारनाथ धाम की यात्रा को लॉकडाउन के चलते महज धार्मिक परम्पराओं के निर्वहन हेतु संचालित किया जाएगा। प्रशासन केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी कर रहा है।
यह भी पढ़ें-कोरोना इफ़ेक्ट: माता वैष्णो देवी मंदिर करा रहा है लाइव आरती का प्रसारण
जल्द ही बिजली, पानी और संचार सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। कोरोना महामारी के चलते केदारनाथ धाम में भीड़ भाड़ को अनुमति नहीं दी जाएगी।
फिलहाल तैयारियों के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। प्रशासन से केदारनाथ धाम में जाने वाले कर्मचारियों को लेकर चर्चा की गई है।
करीब 10 से 12 लोगों को डोली के साथ केदारनाथ भेजा जाएगा। जो नियमित केदारनाथ में रहेंगे। प्रतिदिन पूजा अर्चना, भोग आदि नियमित पूजाएं होती रहेंगी।
You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.