RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

चन्द्रग्रहण का आपकी राशि पर प्रभाव : चन्द्रग्रहण और राशिफल

चन्द्रग्रहण का आपकी राशि पर प्रभाव : चन्द्रग्रहण और राशिफल

चन्द्रग्रहण का आपकी राशि पर प्रभाव : चन्द्रग्रहण और राशिफल
Visual Archive

चन्द्रग्रहण का आपकी राशि पर प्रभाव : चन्द्रग्रहण और राशिफल

चन्द्र ग्रहण का आपकी राशि पर प्रभाव

यह राशिफल आपकी चन्द्र राशि पर आधारित है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे।ज्योतिषाचार्य पंडित दयानन्द शास्त्री के अनुसार अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा-अंतर दशा पर निर्भर करते हैं।

मेष राशि

आपके लिए यह ग्रहण लाभ दिलाने वाला तथा कार्यों को सिद्ध करने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत और लगन में किसी प्रकार की कमी न करें।

वृष राशि

धन लाभ कराने वाला हो सकता है और जातक की उन्नति के द्वार भी खुल सकते हैं। भाग्य के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

मिथुन राशि

इन जातकों के लिए यह ग्रहण धन हानि कराने वाला हो सकता है। जातक यात्राएँ भी कर सकता है। अप्रत्याशित घटनाएं आपकी परेशानियां बढ़ाएंगी। आशा के विपरीत कुछ क्षेत्रॊं से लाभ प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि

शारीरिक कष्ट देने वाला हो सकता है। गुप्तरोग हो सकते हैं अथवा दुर्घटना आदि के योग भी बन सकते हैं इसलिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। बुरे प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

यह ग्रहण धन हानि देने वाला हो सकता है और अन्य कुछ चिन्ताएँ भी व्यक्ति को घेरे रह सकती हैं। रोग और विरोधी कष्ट का कारण बनेंगे। एहतियात रखनी होगी।

कन्या राशि

यह ग्रहण धन लाभ देने वाला हो सकता है और सुख देने वाला भी हो सकता है। पारिवारिक विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि

यह ग्रहण स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न करने वाला हो सकता है। किसी भी प्रकार से कष्ट या किसी से भय उत्पन्न हो सकता है। संघर्ष भी सामने आ सकते हैं जिनसे सावधानी से निपटना चाहिए।

वृश्चिक राशि

यह ग्रहण चिन्ताएँ पैदा करने वाला हो सकता है और संतान संबंधी कष्ट भी हो सकते हैं। शिक्षा और अध्ययन कार्यों में लगे जातकों को एकाग्रता की कमी का अनुभव होगा।

धनु राशि

यह ग्रहण साधारण सा लाभ देने वाला कहा जा सकता है लेकिन साथ ही खर्चे भी बरकरार रह सकते हैं। प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष शत्रुओं से भय बना रह सकता है।

मकर राशि

जीवनसाथी से संबंधित परेशानियाँ लाने वाला हो सकता है। आपको मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। सेहत पर ध्यान रखें साथ ही धन हानि की भी स्थितियां पैदा हो सकती हैं। व्यर्थ का तनाव, चिंता और उलझनों से भरा समय रहेगा।

कुंभ राशि

यह ग्रहण रोगादि उत्पन्न करने वाला हो सकता है। गुप्त चिन्ताएँ बनी रह सकती है और जीवन में कुछ संघर्षों से भी सामना हो सकता है। दूरस्थ यात्राएं हानि और सेहत में कमी का कारण बन सकती हैं। विदेश में रहने वालों को अपना विशेष ध्यान रखना होगा।

मीन राशि

यह ग्रहण खर्चे बढ़ाने वाला हो सकता है और कार्यों में विलम्ब कराने वाला हो सकता है। मित्रों से संबंध प्रभावित हो सकते हैं। इस सप्ताह यात्राओं को स्थगित करना ही लाभकारी रहेगा।

सभी राशि के जातक ग्रहण काल में शुभ फल पाने के लिए चन्द्रधारी भगवान शिव की पूजा अर्चना करें, एवं चंद्र ग्रहण के दौरान ‘ॐ नम: शिवाय” मंत्र का जाप करें। ग्रहण के प्रभाव से इन राशि के जातकों का काम तो होगा लेकिन इसमें बाधाएं आने के संकेत हैं।

शुभम भवतु

पंडित दयानन्द शास्त्री,

(ज्योतिष-वास्तु सलाहकार)

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

July 26, 2018 3 min read
Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *