RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

बोधगया में पवित्र महाबोधि वृक्ष की शाखा टूट कर गिरी

बोधगया में पवित्र महाबोधि वृक्ष की शाखा टूट कर गिरी

बोधगया में पवित्र महाबोधि वृक्ष की शाखा टूट कर गिरी
Visual Archive

बोधगया में पवित्र महाबोधि वृक्ष की शाखा टूट कर गिरी

बोधगया में पवित्र महाबोधि वृक्ष की शाखा टूट कर गिरी

बोधगया, 30 अगस्त; बौद्ध धर्म के पवित्र तीर्थस्थली और विश्व के प्रसिद्ध पर्यटनस्थलों में से एक बिहार के बोधगया के पवित्र महाबोधि मंदिर परिसर में अवस्थित महाबोधि वृक्ष की एक शाखा शनिवार को टूट कर गिर गई.

यह भी पढ़ें-बौद्ध महासम्मेलन को लेकर हुई चर्चा

गिरी हुई शाखा को सुरक्षित रख दिया गया है. महाबोधि मंदिर के केयर टेकर दीनानंद भंते ने बताया कि शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे पवित्र महाबोधि वृक्ष की एक शाखा टूटकर गिर गई. उन्होंने बताया कि टूट कर गिरी हुई शाखा को मंदिर प्रबंधन समिति के मुख्य पुजारी सहित अन्य पुजारियों के समक्ष वीडियोग्राफी कराकर समिति के स्टोर रूम में सुरक्षित रख दिया गया है.

उन्होंने कहा कि जिस वक्त पवित्र महाबोधि वृक्ष की शाखा गिरी थी, वहां श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम थी, इसलिए इससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. उल्लेखनीय है कि देहरादून वन अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक बोधिवृक्ष की देखरेख करते हैं. कुछ दिनों पूर्व ही वैज्ञानिकों का एक दल इस वृक्ष की देखरेख कर वापस गया था.

यह भी पढ़ें-बौद्ध धर्म : बुद्धं शरणं गच्छामि

मान्यता है कि इसी महाबोधि वृक्ष के नीचे राजकुमार सिद्धार्थ ने कठिन तपस्या कर ज्ञान प्राप्त किया और महात्मा बुद्ध बन गए थे. इस पवित्र महाबोधि वृक्ष को देखने के लिए प्रत्येक वर्ष देश-विदेश से लाखों लोग बोधगया आते हैं. मान्यता है कि यह वृक्ष 2650 साल पुराना है.

————————-

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

 

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

August 30, 2017 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Buddhism

अनलॉक 1: 78 दिन बाद खुला गया का महाबोधि मंदिर

गया , 10 जून; लॉकडाउन में बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया था। 78 दिन बाद बुधवार को मंदिर श्रद्धालुओं और…

Read now
Baha'i

World Environment Day 2020 : UNEP-URI के आह्वान पर जुटे सर्वधर्म के संत, रिलीजन वर्ल्ड करेगा लाइव प्रसारण

नयी दिल्ली, 4 जून;  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत में धार्मिक संगठनों और धर्म गुरुओं के साथ यूनाइटेड नेशन एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP ) और यनुाइटेड रिलीजन…

Read now
Buddhism

बुद्ध पूर्णिमा: जानिए क्या है बुद्ध पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्त्व

वैसाख पूर्णिमा बड़ी ही पवित्र तिथि है। दान पुण्य और धर्म कर्म के अनेक कार्य इस दिन किये जाते हैं। वैशाख पूर्णिमा के दिन बुद्ध पूर्णिमा भी मनायी…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *