नव वर्ष हमेशा नयी उमंग और नया विश्वास लेकर आता है. जैसे जैसे नए साल के लिए दिनों की उल्टी गिनती जैसे ही शुरु होने लगती है वैसे ही हम सभी में नई उम्मीदों का जन्म भी होने लगता है। अधूरे कामों को निबटाने की जल्दी, वार्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयास, नए साल की रणनीति न जाने और कितने सवाल दिमाग में घुमने लगते है. जैसे हमारा आने वाला वर्ष कैसा रहेगा? करियर में सफलता मिलेगी, मनचाहे रिश्तों में बांधेगे या नहीं, स्वास्थय कैसा रहेगा, परिवार में खुशहाली बनी रहेगी या नहीं और न जाने क्या क्या? आपके इन सभी सवालों के जवाब के साथ
इस वार्षिक राशिफल में आप जानेंगे –
- फाइनेंस के मामले में यह वर्ष आपको किस दिशा में ले जायेगा
- करियर और व्यापार के मामले में यह वर्ष आपके लिए क्या नया लाने वाला है
- इस साल कौन कौन सी खुशिया देंगी आपके पारिवारिक जीवन में दस्तक
- क्या इस वर्ष किसी से जुड़ेगी आपके दिल की डोर
- स्वास्थय की दृष्टि से कैसा रहेगा यह नया साल आपके लिए
तो आइये जानते हैं साल 2020 का राशिफल किस तरह के संकेत ला रहा है आप सबके लिए
मकर राशि का वार्षिक राशिफ़ल वर्ष 2020 के लिए —
मकर राशि का स्वामी शनि होता है। राशिचक्र की यह दसवीं राशि है। इस राशि वाले जातक गहरी सोच वाले होते हैं। धन एवं व्यापार के मामले इस राशि के जातक बहुत सावधान रहते हैं। ये एक समय में कई कार्य करने में सक्षम होते हैं। मनोरंजन करने वाले होते हैं। इस राशि की महिलाएँ अपने घर को व्यवस्थित रखती हैं। कभी-कभार इस राशि के जातक अपने स्वार्थ को आगे रखते हैं और इन्हें खुद पर भरोसा भी नहीं होता है। ये बाचाल प्रवृति के होते हैं और अपनी जिम्मेदारियों को भलिभांति समझते हैं। इसके अलावा इस राशि वाले दृढ़ निश्चयी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। संदेह करना इनका नकारात्मक पक्ष है।29 सितंबर को शनि मार्गी हो जाएंगें। जो आपके कार्यक्षेत्र के लिये शारीरिक क्षमता, बल बढ़ाने में आपकी सहायता करेंगे। धन प्राप्ति के भी आपके लिये अच्छे योग बनेंगें। इस समय में आप शेयर मार्किटिंग आदि योजनाओं में पैसा लगा सकते हैं। लाभ प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें-वार्षिक राशिफल 2020(धनु-Sagittarius): इस साल क्या ख़ास है आपके राशिफल में
20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन कर पुन: मकर राशि में आने से आप अपनी पूर्ण ऊर्जा से अपने कार्य को बनाने में लग जाएंगें। इसके साथ ही बीते समय में देखा हुआ सपना साकार होता हुआ भी दिखाई देगा। वर्ष 2020 की शुरुआत में राहू आपकी राशि से छठे स्थान पर विराजमान रहेंगें जो आपके लिए थोड़ी बहुत परेशानियां उत्पन्न कर सकते हैं। विशेषकर शारीरिक कष्ट अधिक हो सकता है। कमर में दर्द की समस्या, जोड़ों के दर्द की समस्या, सर्वाइकल उत्पन्न कर सकते हैं। शत्रु भी इस समय बढ़ सकते हैं। छठे स्थान में राहू का होना आपको प्रतिस्पर्धा में बहुत ज्यादा मेहनत करवा सकता है। खासकर जो छात्र विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं। उनको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। बुरी संगत से बचकर रहें।इस वर्ष आपकी राशि पर शनि की साढेसाती का प्रथम चरण समाप्त हो जाएगा। जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। वर्ष 2020 में 24 जनवरी को शनि राशि परिवर्तन कर आपकी ही राशि में प्रवेश कर जाएंगें। स्वराशि के शनि का होना आपके लिये शनि का शश महायोग बनाएगा। जिससे आपके कार्यक्षेत्र की स्थिति में काफी अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा।
फाइनेंस की दृष्टि से

करियर और व्यापार की दृष्टि से

आपका पारिवारिक जीवन

प्रेम और विवाह के लिए

स्वास्थ्य की दृष्टि से

उपाय: शनि मंदिर में जाकर तेल चढ़ाएं और शनिदेव की पूजा करें।
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
