नव वर्ष हमेशा नयी उमंग और नया विश्वास लेकर आता है. जैसे जैसे नए साल के लिए दिनों की उल्टी गिनती जैसे ही शुरु होने लगती है वैसे ही हम सभी में नई उम्मीदों का जन्म भी होने लगता है। वार्षिक राशिफल 2020(कुम्भ-Aquarius) अधूरे कामों को निबटाने की जल्दी, वार्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयास, नए साल की रणनीति न जाने और कितने सवाल दिमाग में घुमने लगते है. जैसे हमारा आने वाला वर्ष कैसा रहेगा? करियर में सफलता मिलेगी, मनचाहे रिश्तों में बांधेगे या नहीं, स्वास्थय कैसा रहेगा, परिवार में खुशहाली बनी रहेगी या नहीं और न जाने क्या क्या? आपके इन सभी सवालों के जवाब के साथ
इस वार्षिक राशिफल में आप जानेंगे –
- फाइनेंस के मामले में यह वर्ष आपको किस दिशा में ले जायेगा
- करियर और व्यापार के मामले में यह वर्ष आपके लिए क्या नया लाने वाला है
- इस साल कौन कौन सी खुशिया देंगी आपके पारिवारिक जीवन में दस्तक
- क्या इस वर्ष किसी से जुड़ेगी आपके दिल की डोर
- स्वास्थय की दृष्टि से कैसा रहेगा यह नया साल आपके लिए
तो आइये जानते हैं साल 2020 का राशिफल किस तरह के संकेत ला रहा है आप सबके लिए
कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल वर्ष 2020 के लिए–
कुंभ राशि का स्वामी शनि है। राशिचक्र में इसे ग्यारहवां स्थान प्राप्त है। इस राशि वालों का सबसे बड़ा गुण उनकी प्रगतिशीलता है। वहीं उनकी सबसे बड़ी कमजोरी विचार एवं व्यवहार में दोहरापन होता है। इस राशि के जातक अपने उद्देश्य के प्रति पूर्ण ईमानदार एवं प्रतिबद्ध होते हैं। ये परिश्रम करके अपना जीवनयापन करते हैं। कभी-कभी स्वभाव में उग्रता भी पाई जाती है। किंतु आंतरिक रूप से शांत एवं नम्र होते हैं। दूसरों की सहायता करते हैं। जवाबदारी हो या संघर्ष जीवन में ये इन बातों से घबराते नहीं है। प्रयत्नशील बने रहते हैं। जीवन में कुछ न कुछ कष्ट बना रहता है। पढ़ने का शौक भी रहता है तथा किसी ज्ञान प्राप्ति हेतु प्रयासरत रहते हैं। कुछ मामलों में कभी कभी बदलापन भी रहता है।
वर्ष के शुरुआती माह में ही 24 जनवरी को शनि आपकी राशि से 12वें स्थान में आ जाएंगे। जिससे आप पर शनि की साढ़ेसाती शुरु हो जाएगी तथा इस वर्ष शनि आपकी राशि से 12वें स्थान पर विराजमान हो जाएंगें। जो कि आपके धन खर्चों में बढ़ोतरी होने के संकेत दे रहे हैं। शारीरिक कष्ट भी बढ़ सकते हैं स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कमजोरी महसूस हो सकती है। सिरदर्द, गला दर्द आदि से परेशान रह सकते हैं।
23 सितंबर को राहू का परिवर्तन आपकी राशि से चौथे स्थान में होने जा रहा है जो कि माता व आपके घर, वाहन, सुख का स्थान माना गया है। इस घर में राहू का उच्च राशि में जाना घर को विस्तार देने के योग बना रहा है पुनर्निमाण का कार्य पेंडिंग है तो इस समय यह पूर्ण हो सकता है। नये वाहन की प्राप्ति के योग भी बनेंगें। इस वर्ष कार्यक्षेत्र में भी बदलाव के योग बन सकते हैं। इसके साथ ही केतु भी लाभ स्थान से कर्म के स्थान पर विराजमान हो रहे हैं जो कि मंगल की राशि वृश्चिक राशि के हैं। इसका फल भी मंगल की ही तरह आपको मिलेगा। काम के मामले में तरक्की के योग बनेंगें, काफी समय से यदि कोई साक्षात्कार, या परिणाम मिलना बाकि है तो उसका सकारात्मक परिणाम आपको मिल सकता है। शारीरिक तौर पर भी आप स्वयं में एक नई ऊर्जा महसूस करेंगें। 29 सितंबर को शनि मार्गी हो जाएंगें जिसके पश्चात समस्याएं कम होती हुई दिखाई पड़ेंगी। इसके साथ ही आप अपने खर्चों पर भी नियंत्रण कर सकेंगें और इस समय आपके शत्रु भी कमजोर होंगे। 2020 में 20 नवंबर को गुरु फिर से मकर राशि में आ जाएंगे। इसके पश्चात शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होगी। नया घर मिल सकता है। अच्छे मित्र बनेंगें। शिक्षा संबंधी लाभ भी आपको प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें-वार्षिक राशिफल 2020(मकर-Capricorn): इस साल क्या ख़ास है आपके राशिफल में
फाइनेंस की दृष्टि से
कुंभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2020 शुभ संकेत कर रहा है। इस वर्ष आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। एक से अधिक स्रोतों से धन आएगा। जून से नवंबर तक आपको आर्थिक फैसले लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी। आर्थिक रूप से आपको मनोवांछित फल प्राप्त हो सकते हैं।
करियर और व्यापार की दृष्टि से

आपका पारिवारिक जीवन

प्रेम और विवाह के लिए

स्वास्थ्य की दृष्टि से

उपाय: शनिदेव के 108 मंत्रों का जाप करें और पीपल के पेड़ के नीचे पानी चढ़ाएं।
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

