RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

तिरुमाला के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर को भक्तों के लिए बंद करने की घोषणा

तिरुमाला के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर को भक्तों के लिए बंद करने की घोषणा

तिरुमाला के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर को भक्तों के लिए बंद करने की घोषणा
Visual Archive

तिरुमाला के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर को भक्तों के लिए बंद करने की घोषणा

तिरुपति, 20 मार्च;  आंध्र प्रदेश में अधिकारियों ने गुरुवार को तिरुमाला के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर को भक्तों के लिए बंद करने की घोषणा कर दी है। यह कदम कोरोनावायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर उठाया गया है।




देश के सबसे समृद्ध मंदिर का प्रबंधन देखने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने पहाड़ी मंदिर की ओर जाने वाली घाट रोड को बंद कर दिया है। मंदिर की ओर आने वाले भक्तों को वापस लौटा दिया गया है।

महाराष्ट्र के एक भक्त में कोविड-19 के संदिग्ध लक्षण नजर आने के बाद यह कदम उठाया गया। संदिग्ध को तिरुपति की एक अस्पताल में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें-कोरोना का खौफ: विश्व हिन्दू परिषद के रामोत्सव में नहीं जुटेगी भीड़

आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अल्ला नानी ने अमरावती में घोषणा की कि सभी मंदिर 31 मार्च तक के लिए बंद रहेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि रोजाना होने वाली पूजन-आरती जारी रहेंगी लेकिन भक्तों को दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।


उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में सभी बड़े चर्च और मस्जिद भी बंद रहेंगे, ताकि ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर पुजारी अनुष्ठान कर सकते हैं।

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

March 20, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Christianity

किसने बनाए मंदिर–चर्च–मस्जिद–गुरुद्वारे?

किसने बनाए मंदिर–चर्च–मस्जिद–गुरुद्वारे?  मानव इतिहास में धार्मिक स्थलों की उत्पत्ति उतनी ही पुरानी है जितनी सभ्यताओं की अपनी यात्रा। मंदिर, चर्च, मस्जिद और गुरुद्वारे केवल पूजा या प्रार्थना…

Read now
Hinduism

वृन्दावन कुंभ: शाही स्नान के लिए निकली शाही सवारी , दूसरा शाही स्नान हुआ सम्पन्न

वृन्दावन, 10 मार्च; वृन्दावन में चल रहे 40 दिवसीय वैष्णव कुम्भ का दूसरा शाही स्नान मंगलवार को सम्पन्न हुआ. विजय एकादशी पर्व पर होने वाले इस शाही स्नान…

Read now
Hinduism

हरिद्वार कुंभ: श्रीशंभू अटल अखाड़े में स्थापित हुई धर्मध्वजा

हरिद्वार, 2 मार्च; कनखल स्थित श्रीशंभू पंचायती अटल अखाड़ा के चरण पादुका मंदिर के पास रविवार को वेद मंत्रोच्चार के बीच अखाड़े की 78 फीट ऊंची धर्मध्वजा स्थापित…

Read now