RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

सालासर बालाजी महाराज का 266वां स्थापना दिवस आज, श्रद्धालुओं पर पाबन्दी

सालासर बालाजी महाराज का 266वां स्थापना दिवस आज, श्रद्धालुओं पर पाबन्दी

सालासर बालाजी महाराज का 266वां स्थापना दिवस आज, श्रद्धालुओं पर पाबन्दी
Visual Archive

सालासर बालाजी महाराज का 266वां स्थापना दिवस आज, श्रद्धालुओं पर पाबन्दी

सीकर, 28 जून ; सिद्धपीठ सालासर बालाजी मंदिर का 266वां स्थापना दिवस मंगलवार यानि 28 जून को मनाया जा रहा है। कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए 266 साल में पहली बार मंदिर में श्रद्धालुओं के आने पर पाबंदी रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के यू-ट्यूब चैनल Salasar Balaji पर महाआरती का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

संवत 1811 सावन शुक्ला नवमी, वार शनिवार काे संत शिरोमणि मोहनदास महाराज ने मंदिर की स्थापना की थी। जिसके बाद से ही प्रत्येक स्थापना दिवस पर मंदिर में श्रद्धाुओं की भीड़ उमड़ती है। मंदिर के स्थापना दिवस भव्य कार्यक्रम हाेते हैं और ग्रामीण स्थापना दिवस काे बड़े उत्सव के रूप में मनाते हैं। लेकिन  इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते मंदिर के पट्ट श्रद्धालुओं के लिए बंद हैं। इसलिए, इस बार केवल मंदिर के पुजारी ही साेशल डिस्टेंस के साथ आरती करेंगे और अन्य धार्मिक कार्यक्रम करेंगे।

यह भी पढ़ें-मोरारी बापू राम मंदिर के लिए देंगे पांच करोड़ का दान – भक्तों से आगे आने को कहा

गर्भगृह की मूर्तियों को जयपुर से लाई गई पोशाकें 

स्थापना दिवस पर आरती से बालाजी महाराज का चोला बदला गया। मंदिर के गर्भ गृह में स्थित राम दरबार, कृष्ण दरबार, गणेश जी महाराज, अंजनी माता व संत शिरोमणि मोहनदास की पोशाक भी बदली गयी। ये पोशाक जयपुर से मंगाई जाती है।आरती के बाद बालाजी महाराज को खीर चूरमे का भोग भी लगाया गया।

स्थापना दिवस की रात्रि मंदिर परिसर में विशाल भजन संध्या का आयोजन होता है, लेकिन इस बार पुजारी परिवार के कुछ सदस्यों द्वारा ही सोशल डिस्टेंस के साथ भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा।

सुबह 10.30 बजे हुयी बालाजी की महाआरती
सुबह साढ़े दस बजे बालाजी महाराज की महाआरती की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए महाआरती का प्रसारण मंदिर के यू-ट्यूब चैनल Salasar Balaji पर लाइव किया जाएगा।  काेराना काल के चलते मंदिर का यू-ट्यूब चैनल बनाया गया है।

[video_ads]
[video_ads2]

You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

July 28, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

नवाब ने हनुमान जी की पूजा क्यों की?

नवाब ने हनुमान जी की पूजा क्यों की? बहुत समय पहले की बात है। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शहर लखनऊ में एक मुस्लिम नवाब का शासन था। वह…

Read now
Hinduism

वृन्दावन कुंभ: शाही स्नान के लिए निकली शाही सवारी , दूसरा शाही स्नान हुआ सम्पन्न

वृन्दावन, 10 मार्च; वृन्दावन में चल रहे 40 दिवसीय वैष्णव कुम्भ का दूसरा शाही स्नान मंगलवार को सम्पन्न हुआ. विजय एकादशी पर्व पर होने वाले इस शाही स्नान…

Read now
Hinduism

हरिद्वार कुंभ: श्रीशंभू अटल अखाड़े में स्थापित हुई धर्मध्वजा

हरिद्वार, 2 मार्च; कनखल स्थित श्रीशंभू पंचायती अटल अखाड़ा के चरण पादुका मंदिर के पास रविवार को वेद मंत्रोच्चार के बीच अखाड़े की 78 फीट ऊंची धर्मध्वजा स्थापित…

Read now