RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद आम लोगों के लिए फिर खोली गईं

जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद आम लोगों के लिए फिर खोली गईं

जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद आम लोगों के लिए फिर खोली गईं
Visual Archive

जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद आम लोगों के लिए फिर खोली गईं

नयी दिल्ली, 5 जुलाई;  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस  की रोकथाम के लिए बंद की गईं दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद शनिवार से जनता के लिए फिर से खुल गई हैं।



बंद के दौरान लोगों को घर पर ही नमाज अदा करने के लिए कहा गया था और केवल कुछ स्टाफ सदस्यों को ही मस्जिद में दिन में पांच बार नमाज अदा करने की अनुमति थी।

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए यह सुबह मस्जिद अब सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेगी।

यह भी पढ़ें-अमरनाथ यात्रा से पूर्व होने वाली पूजा हुई संपन्न, यहां होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

वहीं, फतेहपुरी मस्जिद को भी अब फिर से खोलने की अनुमति दे दी गई है। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा कि हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि कोरोना वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है। हमें आगे भी मास्क पहनने और बार-बार सैनिटाइजर का उपयोग करने सहित सभी सावधानियां बरतनी होंगी।

गौरतलब है कि दिल्ली में जून महीने की शुरुआत में कोरोना संक्रमण के मामलों में हुई वृद्धि के कारण 11 जून को ऐतिहासिक जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था।

इससे पहले सरकार द्वारा घोषित करीब दो महीने के लॉकडाउन के कारण बंद मस्जिद 8 जून को फिर से खोला गया था। सरकार ने अनलॉक 1.0 के दौरान मस्जिदों को राहत दी थी।

सैयद बुखारी ने कहा कि मस्जिद को फिर से खोलने का फैसला लोगों और विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद लिया गया है। बुखारी ने कहा कि अनलॉक 1.0 के तहत, लगभग सब कुछ खुल गया है और सामान्य गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं। हमने लोगों को नमाज अदा करने के लिए मस्जिद खोलने का यह फैसला लिया है क्योंकि वायरस से डर कम हुआ है और इसके खिलाफ सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ी है।



उन्होंने कहा कि लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने, सेफ्टी मास्क पहनने और सैनिटाइजेशन जैसी सावधानियों का पालन किया जाएगा। जून महीने के शुरू में सैयद बुखारी  के एक निजी सचिव अमानुल्लाह की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई थी।

[video_ads]
[video_ads2]

You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

July 5, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Christianity

किसने बनाए मंदिर–चर्च–मस्जिद–गुरुद्वारे?

किसने बनाए मंदिर–चर्च–मस्जिद–गुरुद्वारे?  मानव इतिहास में धार्मिक स्थलों की उत्पत्ति उतनी ही पुरानी है जितनी सभ्यताओं की अपनी यात्रा। मंदिर, चर्च, मस्जिद और गुरुद्वारे केवल पूजा या प्रार्थना…

Read now
Islam

देश भर में मनाई जा रही बकरीद, लोगो ने जामा मस्जिद में पढ़ी नमाज़

नयी दिल्ली, 1 अगस्त; पूरे देश में  ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मनाया जा रहा है। हालांकि इस बार कोरोना संकट ने इसकी चमक थोड़ी फीकी कर दी है। दिल्ली…

Read now
Islam

जामा मस्जिद के शाही इमाम के सचिव की कोरोना से मौत, बंद हो सकती है मस्जिद

दिल्ली,11 जून;  दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी के पीआरओ की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी है. बुखारी के पीआरओ अमानतुल्लाह बीती मंगलवार की…

Read now