RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

दारुल उलूम: कोरोना टेस्ट कराने से नहीं टूटेगा रोजा

दारुल उलूम: कोरोना टेस्ट कराने से नहीं टूटेगा रोजा

दारुल उलूम: कोरोना टेस्ट कराने से नहीं टूटेगा रोजा
Visual Archive

दारुल उलूम: कोरोना टेस्ट कराने से नहीं टूटेगा रोजा

देवबंद, 28 अप्रैल;  दारुल उलूम ने कोरोना वायरस  और रमजान के रोजे को लेकर एक बेहद अहम फतवा दिया है। इफ्ता विभाग के पैनल में शामिल मुफ्तियों ने कहा है कि रोजे की हालत में कोरोना टेस्ट कराने के लिए नाक या मुंह से सैंपल देना जायज है। इससे रोजा नहीं टूटेगा।



बिजनौर के स्योहरा निवासी अरशद अली तंजीम दावतो सिदक नामक संगठन के संचालक हैं। उन्होंने दारुल उलूम के इफ्ता विभाग में मुफ्तियों से सवाल किया कि रोजे की हालत में कोरोना टेस्ट कराने के लिए क्या हुक्म है, इससे रोजा तो नहीं टूटेगा।

यह भी पढ़ें-रमज़ान 2020: पहली बार रमजान में नहीं चलेगी यह तोप, टूटेगी 200 साल पुरानी परंपरा

इसका जवाब देते हुए मुफ्तियों की खंडपीठ ने कहा कि कोरोना के टेस्ट के लिए हलक (मुंह) या नाक में रुई लगी जो स्टिक डाली जाती है, उस पर कोई केमिकल या दवा लगी नहीं होती। यह एक बार ही मुंह में डाली जाती है।

उस पर मुंह से जो गीला अंश लगता है, उसे मशीन के जरिए चेक किया जाता है। इसलिए कोरोना टेस्ट कराने से रोजा नहीं टूटेगा। मुंह आदि में स्टिक देने से रोजे पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।



वहीं, कोरोना टेस्ट कराने को लेकर दारुल उलूम के फतवे पर तंजीम अब्ना-ए-दारुल उलूम के अध्यक्ष मुफ्ती यादे इलाही कासमी का कहना है कि आज जैसे हालात हैं, उसे देखते हुए यह फतवा बेहद अहम है क्योंकि टेस्ट कराने वाले लोगों को यह बात परेशान कर रही थी कि इस अमल में कहीं उनका रोजा न टूट जाए, लेकिन दारुल उलूम के मुफ्तियों ने रहनुमाई कर उनके इस डर को दूर कर दिया।

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

April 28, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

चांद के दीदार के बाद इस दिन मनाई जाएगी भारत में ईद

रमजान का पाक महीना अपने अंतिम चरणों में है। रमजान के बाद ही ईद-उल-फितर का त्योहार आता है, जो इस्लाम धर्म का एक पावन पर्व है। इस्लामिक कैलेंडर…

Read now
Hinduism

कोविड 19- श्री हजूर साहिब से लौटे 5 लोगों में कोरोना की पुष्टि

तरनतारन, 28 अप्रैल;  महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित श्री हजूर साहिब से वापस आए 5 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है. इन लोगों को कोई लक्षण नहीं था.…

Read now
Hinduism

गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल है गुजरात का यह मोढ मोदी समाज

गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल है गुजरात का यह मोढ मोदी समाज अहमदाबाद. 29 मई; रमजान के पाक माह में अक्सर कई जगह गंगा जमुनी तहजीब के दर्शन होते…

Read now