RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

पीएम मोदी, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने दी ईस्टर की शुभकमानाएं

पीएम मोदी, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने दी ईस्टर की शुभकमानाएं

पीएम मोदी, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने दी ईस्टर की शुभकमानाएं
Visual Archive

पीएम मोदी, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने दी ईस्टर की शुभकमानाएं

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल;  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने रविवार को ईस्टर के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने प्रर्थना की कि यह दिन कोरोना वायरस से सफलता पूर्वक निपटने के लिए ताकत मिले।

पीएम मोदी, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने दी ईस्टर की शुभकमानाएं



पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा , “ईस्टर के इस खास अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। हम ईसा मसीह के महान विचारों, खासकर गरीबों और जरूरतमंदों को सशक्त बनाने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए उन्हें याद करते हैं। ईश्वर करे कि यह ईस्टर हमें COVID-19 से सफलतापूवर्क निपटने और स्वस्थ ग्रह का निर्माण करने के लिए और ताकत प्रदान करे।”

यह भी पढ़ें-ईस्टर पर आयोजित प्रार्थना सभा की लाइव स्ट्रीमिंग करेंगे पोप

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संदेश में कहा ,” ईस्टर के पावन अवसर पर भारत और विदेशों में रह रहे सभी देशवासियों को विशेष रूप से ईसाई समुदाय को बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने कहा मेरी कामना है कि इस त्यौहार के माध्यम से हमारे बीच परस्पर एकता की भावना मजबूत हो और हमारे राष्ट्र तथा समाज की खुशहाली व समृद्धि के लिए हम सब प्रतिबद्ध होकर आगे बढ़ते रहें। इस समय हम यह भी संकल्प लें कि COVID-19 का सामना करने में हम सब सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए इस पावन उत्सव को घर में रहकर परिवार के साथ मनाएं।”

वहीं उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने कहा,” ईस्टर के दिन प्रभु ईसा मसीह मृत्यु के बाद फिर से जी उठे थे. यह अनोखी घटना इस बात का प्रमाण है कि प्रकाश हमेशा अंधकार पर विजय हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि देश कोरोना वायरस के खिलाफ जंग मे जीतेंगे।”

बता दें कि आज ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार ईस्टर संडे है। ईसाई समुदाय के लोग ईस्टर संडे को खुशी के तौर पर मनाते हैं।

दरअसल ईस्टर संडे के दो दिन पहले गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह ने सत्य की रक्षा करते हुए और लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए सूली पर चढ़कर अपने प्राण त्याग दिए थे।




ईसाई धर्म की मान्यताओं के अनुसार संडे के दिन प्रभु मसीह पुन: जीवित हो गए थे। इसी खुशी में ही ईसाई समुदाय के लोग हर वर्ष इस दिन को ईस्टर संडे के रूप में मनाते हैं।

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

April 12, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Christianity

क्यों मनाया जाता है ईस्टर संडे, क्या है इसका संदेश?

4 अप्रैल को ईस्टर संडे है. यह असत्य पर सत्य एवं हिंसा पर अहिंसा की जीत का दिन है. ईसाई धर्म की मान्यता के अनुसार, यह ईसा मसीह…

Read now
Christianity

ईस्टर पर्व: जानें इस दिन गिफ्ट में क्यों दिए जाते हैं अंडे

ईस्टर ईसाई धर्म के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है. ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने की खुशी में ईस्टर पर्व मनाया जाता है. ईसाई धर्म की मान्यताओं के…

Read now
Christianity

ईस्टर पर आयोजित प्रार्थना सभा की लाइव स्ट्रीमिंग करेंगे पोप

पोप फ्रांसिस सदियों पुरानी परम्परा को तोड़ते हुए ईस्टर के अवसर पर रविवार को होने वाली प्रार्थना सभा की लाइव स्ट्रीमिंग करेंगे ताकि दुनिया के 1.3 अरब कैथोलिक…

Read now