RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

गुरु नानक जयंती के लिए पाकिस्तान 1 सितंबर से वीजा प्रक्रिया शुरू करेगा

गुरु नानक जयंती के लिए पाकिस्तान 1 सितंबर से वीजा प्रक्रिया शुरू करेगा

गुरु नानक जयंती के लिए पाकिस्तान 1 सितंबर से वीजा प्रक्रिया शुरू करेगा
Visual Archive

गुरु नानक जयंती के लिए पाकिस्तान 1 सितंबर से वीजा प्रक्रिया शुरू करेगा

गुरु नानक जयंती के लिए पाक 1 सितंबर से वीजा प्रक्रिया शुरू करेगा

नयी दिल्ली, 30 अगस्त; पाकिस्तान गुरु नानकदेव की 550वीं जयंती पर सिख श्रद्धालुओं के लिए वीजा प्रक्रिया 1 सितम्बर से शुरू करेगा. यह प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी. पाक की तरफ से कहा गया है कि करतारपुर कॉरिडोर प्रोजेक्ट इसी साल नवंबर में पूरा कर लिया जाएगा. गुरु नानक जयंती के लिए कार्यक्रम नवंबर से ही शुरू होना है. पाकिस्तान की धार्मिक पर्यटन कमेटी की बुधवार को हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया. इसकी अध्यक्षता पंजाब के गवर्नर चौधरी सरवर ने की.

गवर्नर चौधरी ने कहा, “12 नवम्बर को आयोजित होने वाले समारोह के लिए वीजा जारी करने की प्रक्रिया पूरे सितंबर तक चलेगी. भारत और अन्य देशों के श्रद्धालु इस कार्यक्रम के लिए वीजा ले सकते हैं. हम नवम्बर तक करतारपुर कॉरिडोर को पूरा कर लेंगे. चाहे इसको लेकर भारत इच्छुक हो या न हो. सिख श्रद्धालुओं के लिए पाकिस्तान आने की राह आसान बनाई जाएगी.”

उन्होंने कहा कि नानक साहिब को टेंट सिटी बनाने का काम अगले हफ्ते शुरू होगा और सच्चा सौदा से ननकाना साहिब तक के रोड के निर्माण के लिए राशि का आवंटन किया जा चुका है. इस पर काम बहुत जल्द शुरू होगा. उन्होंने बताया कि वाघा रेलवे स्टेशन से बाबा गुरू नानक के जन्मस्थल तक विशेष शटल सेवा लॉन्च की जाएगी. भारत और पाकिस्तान के बीच लाहौर से 125 किमी दूर नारोवाल से एक कॉरिडोर खोलने संबंधी मुद्दों पर बातचीत चल रही है.

 कॉरिडोर 31 अक्टूबर तक पूरा होने की उम्मीद

करतारपुर कॉरिडोर पंजाब में गुरदासपुर से तीन किमी दूर भारत-पाकिस्तान की सीमा से लगा होगा. सिख श्रद्धालु इस कॉरिडोर से पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब तक सीधे दर्शन के लिए जा सकेंगे. 1539 में गुरू नानक देव ने अपना आखिरी वक्त यही बिताया था. कॉरिडोर के गुरू नानक देव की 550वीं वर्षगांठ से पहले नवंबर में ही पूरा होने की उम्मीद है।

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

August 30, 2019 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

News

सिख धर्म (Sikhism) की शुरुआत कैसे हुई?

सिख धर्म (Sikhism) की शुरुआत कैसे हुई? सिख धर्म (Sikhism) विश्व के प्रमुख धर्मों में से एक है, जिसकी शुरुआत 15वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में भारतीय उपमहाद्वीप के…

Read now
Sikhism

गुरुनानक जयंती: सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव की जयंती आज

सिख संप्रदाय के पहले गुरु गुरुनानक देव की जयंती हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस वर्ष गुरुनानक जयंती 30 नवंबर दिन सोमवार को है।…

Read now
Sikhism

पाकिस्तान सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर की 16 अरब की परियोजना मंजूर

इस्लामाबाद, 19  मार्च ;  पाकिस्तान सरकार ने 100.68 अरब रुपये अनुमानित लागत वाली कुल छह प्रमुख विकास परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है, जिसमें 16.5 अरब की लागत…

Read now