RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

पाकिस्‍तान में गुरुनानक देव की ऐतिहासिक ईमारत में तोड़फोड़  

पाकिस्‍तान में गुरुनानक देव की ऐतिहासिक ईमारत में तोड़फोड़  

पाकिस्‍तान में गुरुनानक देव की ऐतिहासिक ईमारत में तोड़फोड़  
Visual Archive

पाकिस्‍तान में गुरुनानक देव की ऐतिहासिक ईमारत में तोड़फोड़  

पाकिस्‍तान में गुरुनानक देव की ऐतिहासिक ईमारत में तोड़फोड़

इस्‍लामाबाद, 29 मई; पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित नरोवाल में ऐतिहासिक गुरु नानक महल को स्थानीय लोगों द्वारा नुकसान पहुचाया गया है. यह जानकारी पाकिस्‍तान मीडिया ने दी है. बताया जाता है कि स्‍थानीय लोगों ने गुरुनानक महल के बड़े हिस्‍से को ध्‍वस्‍त कर दिया है.

उसकी कीमती खिड़कियों और दरवाजों को बेच दिया गया. पाकिस्‍तान के एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार इस चार मंजिला इमारत की दीवारों पर सिख धर्म के संस्‍थापक गुरुनानक देव के अलावा  हिंदू शासकों की तस्‍वीरें लगी हुई थीं.  इसमें पाकिस्‍तान के औकाफ विभाग के अधिकारियों की कथित मौन सहमति थी.

कैसा था गुरुनानक महल

ऐसा बताया जाता है कि गुरु नानक महल चार सदी पहले बनाया गया था और इसमें भारत समेत दुनियाभर से सिख आया करते हैं. इसमें बताया गया है कि प्रांतीय राजधानी लाहौर से करीब 100 किलोमीटर दूर नरोवाल शहर में बने इस महल में 16 कमरे थे. हर कमरे में कम से कम 3 नाजुक दरवाजे और कम से कम 4 रोशनदान थे. रिपोर्ट में बताया गया है कि औकाफ विभाग के अधिकारियों की कथित मौन सहमति से स्थानीय लोगों के एक समूह ने महल को आंशिक रूप से ध्वस्त कर दिया और उसकी कीमती खिड़कियां, दरवाजे और रोशनदान भी बेच दिए.

यह भी पढ़ें-जरूरतमंद बच्चियों को सिख धर्म का तोहफा, सामाजिक बदलाव की सराहनीय पहल

शिकायत पर भी नहीं हुयी कोई कार्रवाई

अधिकारियों को इस महल के मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं है. स्थानीय निवासी मोहम्मद असलम ने कहा कि इस पुरानी इमारत को बाबा गुरु नानक महल कहा जाता है और हमने उसे महलां नाम दिया है. भारत समेत दुनियाभर से सिख यहां आया करते थे.’ एक अन्य स्थानीय निवासी मोहम्मद अशरफ ने कहा कि औकाफ विभाग को इस बारे में बताया गया कि कुछ प्रभावशाली लोग इमारत में तोड़ फोड़ कर रहे हैं, लेकिन किसी भी अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही कोई यहां पहुंचा.

डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक इवेक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के उपायुक्त से लेकर इमारत में रहने वाले परिवार तक कई लोगों से बात करने की कोशिश की गई ताकि यह पता लगाया जा सके कि इमारत की कानूनी स्थिति क्या है, इसका मालिक कौन है और कौन सी सरकारी एजेंसी इसका रिकॉर्ड रखती है, लेकिन समाचार पत्र को कोई जानकारी नहीं मिल सकी.

इस मामले को लेकर नरोवाल के उपायुक्त वहीद असगर ने कहा, ‘राजस्व रिकॉर्ड में इस इमारत का कोई जिक्र नहीं है. यह इमारत ऐतिहासिक है और हम नगरपालिका समिति के रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं.’ ईटीपीबी सियालकोट क्षेत्र के ‘रेंट कलेक्टर’ राणा वहीद ने कहा, ‘हमारी टीम गुरु नानक महल बाटनवाला के संबंध में जांच कर रही है. यह संपत्ति ईटीपीबी की है तो इसमें तोड़-फोड़ करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इलाके के लोगों ने प्रधानमंत्री इमरान खान से तोड़फोड़ के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

सांसद हरसिमरत कौर बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मांग

शिरोमणि अकाली दल की भटिंडा लोकसभा सीट से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि वो अपने पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गुरु नानक महल को तोड़े जाने का मुद्दा उनके सामने रखें. गुरु नानक महल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का एक तीर्थस्थल है जिसे कुछ लोगों ने आंशिक रुप से तोड़ दिया था. यह सिख समुदाय का पवित्र स्थान है.

Religion World

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

May 29, 2019 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Guru Nanak Birthday

गुरु नानक देव 550वी जयंती विशेष: यहाँ गुरु नानक देव जी ने रुकवाई थी गौ हत्या

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के लिए शहरवासियों में खूब उत्साह है। भले ही प्रकाश पर्व 12 नवंबर को है, लेकिन इसकी तैयारियां हर…

Read now
Guru Nanak Birthday

गुरुनानक देव की 550वीं जयंती मनाने पाकिस्तान पहुंचा 1100 सिखों का जत्था

सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव की 550वीं जयंती में हिस्सा लेने के लिए 1,100 भारतीय सिखों का पहला जत्था पाकिस्तान के लाहौर पहुंच गया है. गुरुवार को…

Read now
Sikhism

करतारपुर कॉरिडोर के लिए तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

करतारपुर कॉरिडोर के लिए तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू करतारपुर कॉरिडोर के लिए तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू हो गया है। करतारपुर कॉरिडोर के…

Read now