RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

जगद्गुरु स्वामी हंसदेवाचार्य का सड़क हादसे में देहावसान

जगद्गुरु स्वामी हंसदेवाचार्य का सड़क हादसे में देहावसान

जगद्गुरु स्वामी हंसदेवाचार्य का सड़क हादसे में देहावसान
Visual Archive

जगद्गुरु स्वामी हंसदेवाचार्य का सड़क हादसे में देहावसान

जगद्गुरु स्वामी हंसदेवाचार्य का सड़क हादसे में देहावसान

प्रयागराज, 22 फ़रवरी;  जगतगुरु स्वामी हंसदेवाचार्य का शुक्रवार तड़के सुबह सड़क हादसे में देहावसान हो गया। स्वामी हंसदेवाचार्य प्रयागराज में अपना कुम्भ प्रवास खत्म करके हरिद्वार जा रहे थे, तभी बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। उन्हें घायल अवस्था में लखनऊ ले जाया गया जहां लखनऊ के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। स्वामी हंसदेवाचार्य के साथ गाड़ी में तीन और लोग मौजूद थे, जो सुरक्षित बच गए हैं.

स्वामी हंसदेवाचार्य बैरागियों के मुखिया थे और साथ ही राम मंदिर निर्माण आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहे थे।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि, शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, आनंद गिरि, सतुआ बाबा ने स्वामी हंसदेवाचार्य के निधन पर शोक व्यक्त किया।

स्वामी हंसदेवाचार्य के निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। सीएम योगी ने लिखा है कि जगद्गुरु रामानन्दाचार्य गुरु स्वामी हंसदेवाचार्य जी महाराज की आज सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा दुःख पहुंचा। स्वामी जी विभिन्न आध्यात्मिक एवं धार्मिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने वाले अत्यंत लोकप्रिय संत थे।

स्वामी हंसदेवाचार्य का पार्थिव शरीर हेलीकॉप्टर से लखनऊ से हरिद्वार लाया जा रहा है। हरिद्वार आश्रम में पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा. 23 फरवरी को शाम में 4 बजे हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार होगा।

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

February 22, 2019 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

महाकुंभ का मुख्य शाही स्नान सफलता पूर्वक सम्पन्न

13 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने गंगा में लगाई पवित्र डुबकी हरिद्वार 14 अप्रैल 2021। कुम्भ मेला का मुख्य शाही स्नान सकुशल और सुव्यवस्थित तरीके से…

Read now
Hinduism

हरिद्वार कुम्भ मेले में सभी व्यवस्थाएं पुख्ता : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

केंद्र की गाईडलाईन के अक्षरशः पालन के साथ संतों और श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ख्याल। जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरदाश्त नहीं, अधिकारियों को 75 दिन…

Read now
Hinduism

हरिद्वार कुंभ: स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज की छावनी में धर्म ध्वजा स्थापित

हरिद्वार, 23 मार्च; नीलधारा स्थित चंडीटापू में मंगलवार को पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज की छावनी में उनके प्रतिनिधि प्रफुल्ल चैतन्य ब्रह्मचारी और मेलाधिकारी दीपक…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *