RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी कब मनाएं, 24 या 25 मार्च 2018 को ?

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी कब मनाएं, 24 या 25 मार्च 2018 को ?

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी कब मनाएं, 24 या 25 मार्च 2018 को ?
Visual Archive

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी कब मनाएं, 24 या 25 मार्च 2018 को ?

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी कब करें, 24 या 25 मार्च 2018 को ?

इस वर्ष चैत्र नवरात्रि में अष्टमी को लेकर भ्रम फैला हुआ है। कई मन्दिरों में ये 24 मार्च को तो कई मन्दिरों मे 25 मार्च को मनाया जा रहा है। इसलिए आम जनता में भ्रम है।

आईये जानते है ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री जी के उनके विचार ज्योतिष व शास्त्रो के माध्यम से….

नवरात्रि 9 दिन के बनाये जाते है जिसमे देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों का पूजन किया जाता है। हमारे धर्म शास्त्रों के अनुसार, देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि के दौरान लोग व्रत करते है। प्रतिदिन पूरे विधि विधान से माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का पूजन करते है। वैसे तो नवरात्रि के सभी नौ दिनों में देवी स्वरुप कन्यायों के पूजन का विधान है परन्तु अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है।

पिछले कई वर्षों में केवल 2014 में ही चैत्र नवरात्रि नौ दिन की हुई थी। उसके बाद से यह लगातार 8 दिन की पड़ रही है इसका कारण तिथियो का आपस मे मिलना है।

पण्डित दयानन्द शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष भी 24 मार्च को  सुबह 10:07 मिनट पर अष्टमी तिथि लग जायेगी जो 25 मार्च को सुबह 8:03 मिनट पर अष्टमी तिथि समाप्त होगी  इसका अर्थ हुआ कि 10:07 से 25 की सुबह 8:05 तक अष्टमी मना सकते है

ज्योतिष का नियम कहता है कि जिस तिथि मे सूर्य उदय हो उस तिथि को लेना चाहिए। इस वर्ष 25 मार्च को सूर्य सुबह 6:30 पर उदय हो रहा है उस समय अष्टमी तिथि लगी हुई है ओर नवमी तिथि का क्षय हो रहा है न कि अष्टमी तिथि का क्षय तिथि का अर्थ है ।

सूर्य उदय के बाद शुरू होकर अगले दिन सूर्य उदय से पहले  समाप्त तिथि को क्षय बोला जाता है यानि नवमी तिथि 25 मार्च 8:04 मिनट पर शुरू हो कर 26 मार्च को सूर्य उदय से पहले समाप्त हो रही है। इस कारण से नवमी 25 मार्च को  बनाई जायेगी  व अष्टमी तिथि भी सूर्य उदय मे हो रही है तो इस चेत्र नवरात्रि में अष्टमी व नवमी तिथि दोनो एक ही दिन 25 मार्च 2018 को मनाई जायेगी  ।

24 मार्च को सूर्य उदय के समय सप्तमी तिथि लगी है अष्टमी तिथि नहीं।

आइए अध्यात्मिक दृष्टि से समझते हैं मां दुर्गा के प्रत्येक स्वरूप को 9 दिनों में देखा गया है। प्रत्येक दिन का एक रूप माना गया है। दिनों के हिसाब से देखें तो आज 23 मार्च को छठा नवरात्रा है ओर कल 24 सातवां, और परसों 25 मार्च को आठवां ओर 26 को नवम्।मगर यहा नवम तिथि का क्षय होने के कारण नवम नवरात्रा अषटम मे मिल गया जो एक नवरात्रा कम हो गया इस हिसाब से अष्टमी 25 मार्च को बिना किसी भ्रम व बिना किसी टाईम देखे बनाये ओर माता रानी से व भगवान श्री राम चन्द्र जी से झोलियां फैला कर अपने व अपने परिवार वालों के लिए खुशियां मांगे l

नवरात्रि का हवन 25 तारीख को दोपहर में 2 बजे के बाद कभी भी किया जा सकता है।

कुछ लोगों का ऐसा भी भ्रम है कि कन्या पूजन कैसे करें? तो उनके लिए सीधा नियम ये लागू होगा कि यदि वो अष्टमी को कन्या पूजन हर साल से करते चले आ रहे है तो वो इस बार 25 तारीख को 8:30 से पहले करेंगे। यदि वो हर साल नवमी में कन्या पूजन करते थे तो 25 को ही 8:30 के बाद करेंगे। 

पंडित दयानन्द शास्त्री,
(ज्योतिष-वास्तु सलाहकार)
Religion World

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

March 23, 2018 • 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

चैत्र नवरात्रि: शक्ति, साधना और नए वर्ष का पावन पर्व

चैत्र नवरात्रि: शक्ति, साधना और नए वर्ष का पावन पर्व हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। यह उत्सव…

Read now
Hinduism

कन्या पूजन करने का सबसे आसान तरीका क्या है?

कन्या पूजन करने का सबसे आसान तरीका क्या है? नवरात्रि के अंतिम दिनों में किया जाने वाला कन्या पूजन हर भक्त के लिए अत्यंत पावन और आवश्यक अनुष्ठान…

Read now
Hinduism

नवमी पर कन्या पूजन क्यों किया जाता है? जानिए असली वजह

नवमी पर कन्या पूजन क्यों किया जाता है? जानिए असली वजह नवरात्रि के अंत दिनों — विशेषकर अष्टमी और नवमी — पर किए जाने वाला कन्या पूजन हिंदू…

Read now

Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /var/www/html/religionworld/wp-includes/functions.php on line 6260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 2 =