RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

शंखनाद से गूंजा राजिम कुंभ, त्रिवेणी संगम पर रचा गया एक और इतिहास

शंखनाद से गूंजा राजिम कुंभ, त्रिवेणी संगम पर रचा गया एक और इतिहास

शंखनाद से गूंजा राजिम कुंभ, त्रिवेणी संगम पर रचा गया एक और इतिहास
Visual Archive

शंखनाद से गूंजा राजिम कुंभ, त्रिवेणी संगम पर रचा गया एक और इतिहास

शंखनाद से गूंजा राजिम कुंभ, त्रिवेणी संगम पर रचा गया एक और इतिहास

छत्तीसगढ़ में चल रहे राजिम कुंभ कल्प में सुख-शांति और समृद्धि का शंखनाद हुआ। 2100 लोगों ने एक साथ शंख बजाकर नया कीर्तिमान रच दिया। शंखनाद कार्यक्रम में सैंकड़ों साधु-संत और स्थानीय लोग शामिल हुए। इनती बड़ी संख्या में एक साथ शंखनाद कर ना सिर्फ रिकॉर्ड बनाया गया बल्कि देश-दुनिया के श्रद्धालुओं को कुंभ की दिव्यता और भव्यता का भी आभास करवाया गया।

शांति और समृद्धि का शंखनाद

शंख को सुख-समृद्धि और संकल्प का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए धार्मिक और अन्य शुभ अवसरों पर शंखनाद किया जाता है। राजिम कुंभ में भी शंखनाद के जरिए नदी संरक्षण का संकल्प लिया गया। दस राउंड में हुए सामूहिक शंखनाद कार्यक्रम में छह राउंड बैठकर वहीं बाकी तीन राउंड खड़े होकर शंखनाद किया गया। इस कार्यक्रम को भी गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया।

दो दिन में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस तरह राजिम कुंभ में दो दिन में लगातार दो कीर्तिमान स्थापित किए गए। सामूहिक शंखनाद से एक दिन पहले भी तीन लाख से ज्यादा दीप प्रज्जवलित कर रिकॉर्ड बनाया गया। जिस तरह ढाई लाख दीप प्रज्जवलन का लक्ष्य बढ़ाकर तीन लाख कर दिया गया उसी तरह शंखनाद कार्यक्रम का लक्ष्य भी बढ़ाया गया। 1500 लोगों द्वारा शंखनाद का लक्ष्य था लेकिन श्रद्धा और उत्साह के चलते यह संख्या 2100 से भी ऊपर पहुंच गई। शंखों की पवित्र ध्वनि से राजिम कुंभ कल्प और आस-पास के इलाके में नई ऊर्जा का संचार हो गया, पूरा वातावरण दिव्य ध्वनि से गुंजायमान हो उठा और लोग उत्साह से भर गए। राजिम कुंभ के प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस मौके पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों से सामूहिक शंखनाद कीर्तिमान का प्रमाण पत्र हासिल किया। उन्होंने कहा कि नदी और पर्यावरण संरक्षण के साथ ही दुनियाभर में शांति के लिए ये आयोजन किए जा रहे हैं। इससे राजिम कुंभ की महिमा दुनियाभर में फैलेगी। सामूहिक शंखनाद के बाद महाआरती का आयोजन भी किया गया जिसमें साधु-संतों और श्रद्धालुओं के साथ ही प्रदेश के मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

राजिम कुंभ में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

कुंभ कल्प मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी संस्कृति और संस्कारों के रंग बिखर रहे हैं। लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

रिपोर्ट- देवेन्द्र शर्मा

Email: sharmadev09@gmail.com

Religion World

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

February 10, 2018 • 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

दिव्य ज्योति से जगमगाया राजिम कुंभ, एक साथ तीन लाख दिए हुए रोशन, बना रिकार्ड

दिव्य ज्योति से जगमगाया राजिम कुंभ, एक साथ तीन लाख दिए हुए रोशन, बना रिकार्ड दीप प्रज्जवलन का विश्व रिकॉर्ड राजिम कुंभ कल्प के आठवें दिन नजारा ऐसा…

Read now
Hinduism

छत्तीसगढ़ में राजिम कुंभ का आगाज : नदी संरक्षण और स्वच्छता की मिसाल होगी पेश

छत्तीसगढ़ में राजिम कुंभ का आगाज : नदी संरक्षण और स्वच्छता की मिसाल होगी पेश  भारत की धार्मिक संस्कृति होगी साकार छत्तीसगढ़ के राजिम में माघ पूर्णिमा पर पुण्य…

Read now
Hinduism

Punjab Villagers Restore 165 Mosques: How Sikh and Hindu Communities Are Rebuilding Muslim Places of Worship

At a time when religious divisions often dominate headlines, villagers in Punjab are sharing a powerful message of humanity, brotherhood and communal harmony. Across the state, Sikh and…

Read now

Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /var/www/html/religionworld/wp-includes/functions.php on line 6260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 5 =