RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

अमरनाथ की आस्था पर हमला, संत समाज आहत

अमरनाथ की आस्था पर हमला, संत समाज आहत

अमरनाथ की आस्था पर हमला, संत समाज आहत
Visual Archive

अमरनाथ की आस्था पर हमला, संत समाज आहत

अमरनाथ यात्रियों पर सावन के पहले सोमवार की रात आतंकियों ने हमला कर दिया। गुजरात की एक बस पर अंधाधुंध फायरिंग कर सात अमरनाथ यात्रियों की हत्या कर दी गई। ये जघन्य घटना कश्मीर में फैेले आतंकवाद के नए चेहरे को पेश कर रही है। आजतक अमरनाथ यात्रियों पर कभी भी किसी तरह की नृशंस घटना नहीं की गई थी। भारत के संतों ने इसपर कड़ी प्रतिक्रिया दी  है।

महर्षि महेश योगी संगठन के प्रमुख ब्रह्मर्षि गिरीश ने कहा कि, “कायर और बुजदिल आतंकियों का समय आ गया है। हमारी भारतीय सक्षम सेना इन्हें सही ठिकाने पर शीघ्र ही पहुँचा देगी। प्रभावित परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना एवं आहतों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। बाबा अमरनाथ जी सब भक्तों पर कृपा बनाये रहें यह विनती है”। साथ ही उन्होंने भारत सरकार को ये सुझाव भी दिया, “परमपूज्य महर्षि महेश योगी जी ने भारतीय सुरक्षा के लिए वैदिक सुरक्षा का कार्यक्रम दिया था किंतु तात्कालिक राष्ट्रीय शासन ने उसे अनदेखा कर किया था।यदि वर्तमान शासन Indian Armed Forces में एक preventive wing बनादे तो बहुत सुरक्षा हो जाएगी”।

आध्यात्मिक गुरु भइयूजी महाराज ने ट्वीट करके कहा कि ये भारतीय लोगों की आस्था पर हमला है।

भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि ये अमानवीय कृत्य है, ईश्वर परिजनों को इस घडी में शक्ति प्रदान करे।

भागवतकथा वाचक देवी चित्रलेखा ने कहा कि इस इस हमले का सरकार करारा जवाब दे।

तपोभूमि गोवा के आध्यात्मिक प्रमुख सद्गुरु ब्रह्मेशानंदाचार्य ने कहा कि इस घटना के बार में सुनकर अत्यंत दुख हुआ।

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने कहा कि’ “अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आंतकी हमले आसुरी कृत्य का परिचय है जिसका परिणाम आतंक के सफाये के साथ होगा, सनातन धर्म पर इनके आतंक का कोई प्रभाव नही पड़ने वाला, साथ ही यह पाकिस्तान के शह पर देश की एकता अखण्डता को खुली चुनौती है, केन्द्र सरकार तत्काल करे कठोर कार्यवाही करें”।

भागवताचार्य जया शर्मा किशोरी ने इस बहुत ही निंदनीय कृत्य कहा….

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस कायरतापूर्ण हमले पर बहुत ही कड़ी प्रतिक्रिया दी।

Religion World

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

July 11, 2017 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

Sawan Shivratri 2026: आज करें भगवान शिव का जलाभिषेक, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए बेहद खास माना जाता है। इसी पवित्र महीने में आने वाली सावन शिवरात्रि का भी विशेष धार्मिक महत्व है।…

Read now
Hinduism

एकादशी के पारण वाले दिन हो सावन सोमवार का व्रत, तो कैसे खोलें उपवास? जानिए आसान नियम

संक्षेप में: एकादशी पारण के दिन सावन सोमवार हो तो? यदि एकादशी के पारण वाले दिन सावन सोमवार का व्रत भी पड़ जाए, तो अन्न ग्रहण किए बिना…

Read now
Hinduism

सावन शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या है अंतर? जानिए दोनों पर्वों का महत्व और पूजा विधि

भगवान शिव को समर्पित पूरे वर्ष में बारह शिवरात्रियां आती हैं, पर इनमें दो सबसे प्रमुख हैं — महाशिवरात्रि और सावन शिवरात्रि। अक्सर लोग इन्हें एक जैसा मान…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *