RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

पाकिस्तान से 2300 से अधिक सिख तीर्थयात्री भारत के लिए रवाना

पाकिस्तान से 2300 से अधिक सिख तीर्थयात्री भारत के लिए रवाना

पाकिस्तान से 2300 से अधिक सिख तीर्थयात्री भारत के लिए रवाना
Visual Archive

पाकिस्तान से 2300 से अधिक सिख तीर्थयात्री भारत के लिए रवाना

पाकिस्तान से 2300 से अधिक सिख तीर्थयात्री भारत के लिए रवाना

लाहौर, 12 नवम्बर; पाकिस्तान से 2300 से अधिक सिख तीर्थयात्री विशेष ट्रेनों से शनिवार को भारत के लिए रवाना हुए. ये तीर्थयात्री पंजाब प्रांत के ननकाना साहिब में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 549 वीं जयंती में हिस्सा लेने लाहौर आए थे. एक अधिकारी ने बताया कि इवैक्वी ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) अध्यक्ष सिद्दीकुल फारूक ने तीर्थयात्रियों को लाहौर रेलवे स्टेशन से शुभकामनाओं के साथ विदा किया.

यह भी पढ़ें-कोई भी धर्म आतंकवाद नहीं सिखाता: वेंकैया नायडू, उपराष्ट्रपति

ईटीपीबी के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने कहा, ‘‘ 2361 भारतीय सिख आज अपने देश लौट गए.’’ उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रेलवे स्टेशन लाया गया था. पाकिस्तान में अपने 10 दिन के प्रवास के दौरान तीर्थयात्रियों ने गुरुद्वारा जन्मस्थान ननकाना साहिब, गुरुद्वारा पंजा साहिब हसन अब्दल और गुरुद्वारा करतार साहिब नारोवाल की यात्रा की. फारूक ने कहा, ‘‘हम ननकाना साहिब में बाबा गुरु नानक विश्वविद्यालय स्थापित कर रहे हैं और पूरी दुनिया से सिख इसका वित्तपोषण करने के लिए तैयार हैं.’’ उन्होंने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक ने शांति का संदेश दिया था.

यह भी पढ़ें-रोहिंग्या मुसलमानों को मदद देने में लगी है सिखों की संस्था ‘खालसा ऐड’

उन्होंने कहा कि बोर्ड ने दान के लिए ऑनलाइन चैरिटी व्यवस्था स्थापित की थी. तीर्थयात्रियों के समूह के नेता सरदार गुरमीत सिंह ने कहा कि सिख श्रद्धालु हमेशा शांति, मित्रता और सौहार्द का संदेश लेकर पाकिस्तान आए हैं. सिंह ने कहा, ‘‘पाकिस्तान सिख गुरुओं की भूमि है, इसलिए सिख इस धरती से प्रेम करते हैं.’’ हर साल दुनियाभर से श्रद्धालु बाबा गुरु नानक की जयंती पर हसन अब्दल स्थित गुरुद्वारा पंजा साहिब में इक्क्ठा  होते हैं.

————————–

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

November 12, 2017 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *