Post Image

गोकुल में नित्य यमुना आरती हुई शुरू – देश की शीर्षस्थ संतों ने की पहली आरती

गोकुल में नित्य यमुना आरती हुई शुरू – देश की शीर्षस्थ संतों ने की पहली आरती

  • गोकुल में नित्य यमुना आरती हुई शुरू 
  • संतों ने की मोदी सरकार से गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की पुरजोर मांग
  • गोहत्या पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की पहल करे सरकरार 
  • गंगा यमुना की स्वच्छता हेतु शीघ्र क़दम उठाने की माँग

कार्ष्णि्पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी गुरुशरणानंद जी महाराज के पावन सानिध्य और योगऋषि स्वामी रामदेवजी, जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरीजी, भाईश्री रमेश भाई ओझा, स्वामी चिदानन्द सरस्वतीजी, गोविन्ददेव गिरीजी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंदजी, संत राजेन्द्र दासजी, पुण्डरीकजी महाराज,आचार्य लोकेशमुनि जी, श्री अनुराग कृष्ण शास्त्री जी, मुरलीधर महाराजजी आदि शीर्ष संतों द्वारा मथुरा के ब्रह्मांड घाट पर श्री यमुना आरती के शुभारम्भ समारोह हुआ। इस आयोजन से गोकुल में पहली बार अब रोजाना यमुना की आरती शुरू होगी। ये आस्था भजन चैनल पर रोजाना शाम 7 बजे भी दिखाई जाएगी।

मंच से ही देश के शीर्षस्थ संतों ने प्रधानमंत्री मोदीजी से गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने व गंगा यमुना की स्वच्छता हेतु शीघ्र क़दम उठाने की पुरज़ोर माँग की। इस कार्यक्रम के बाद सभी संतों ने मां यमुना की ब्रह्माण्ड घाट पर दिव्य आरती की।

देखिए आरती के पहले चुनरी मनोरथ के मनोरम दृश्य…

देखिए आरती के पहले यज्ञ के दृश्य…

 

Post By Religion World