Post Image

Valentine Day : जानिये वैलेंटाइन डे पर लव राशिफल (मकर, कुम्भ,मीन )

14 फरवरी को  वेलेंटाइन डे होने की वजह से लोग अपने प्रेम जीवन के हर उतार चढ़ाव से जुड़ी जानकारी चाहते हैं।वैलेंटाइन डे का नाम सुनते है नव-युगलों के मन में प्यार के फूल खिलने लगते है । वैलेंटाइन डे को इंतजार प्रेमी-युगल बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं कि कब ऐसा दिन आये जिस दिन मै अपने प्यार का इजहार अपने प्रेमी से करु क्यों कि यह दिन शायद इसीलिए बना होता है।

जैसे हर दिन का एक खास महत्व होता है ठीक उसी प्रकार अपने प्यार का एहसास अपने साथी तक पहुंचाने के लिए यह दिन बहुत ही अच्छा माना गया है। वैलेंटाइन डे एक सच्चे संत की प्यार की कहानी पर आधारित प्रेम दिवस है। यह दिन प्यार करने वालो की लिए समर्पित है, जो अपने दिल के जज्बातों का इजहार करते है।


आप अपनी राशि के आधार पर जान सकते हैं कि इस वेलेन्टाइन पर आपकी लव लाइफ के लिए कैसी रहने वाली है। इस वैलेंटाइन डे के अवसर पर उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री जी रिलिजन वर्ल्ड के पाठकों के लिए ख़ास लेकर आयें हैं लव राशिफल. तो चलिए जानते हैं क्या कहता आपका लव राशिफल-

मकर राशि 

वैलेंटाइन डे पर लव राशिफल
इस वेलेंटाइन पर शुक्र और मंगल आपकी लव लाइफ को मजबूत बना सकते हैं। हालांकि शनि के कारण कुछ मामलों मेंं आप रूड बिहेवियर भी कर सकते हैं। साथ काम करने वाले अपोजिट जेंडर के लोग आपकी ओर अट्रेक्ट हो सकते हैं।

इस महीने मकर राशि वाले किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो कर दें। सफलता मिल सकती है। नए रिश्ते की शुरुआत के लिए ये महीना खास रहेगा। पति-पत्नी के विवाद या गलतफहमियां खत्म हो सकती हैं। अपने से ज्यादा उम्र के इंसान की ओर आप अट्रेक्ट हो सकते हैं।
इस राशि के लोग प्‍यार से दिए गए तोहफों को पैसों से तोलते नहीं हैं। इन्‍हें अपने हाथ से कुछ बनाकर देंगें तो इन्‍हें ज्‍यादा खुशी होगी। मकर राशि की महिलाओं को ज्‍वेलरी का शौक होता है। इस वेलेन्टाइन मकर राशि के लोगो को अपने प्यार का इजहार दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक करना उपयुक्त रहेगा व इस राशि के लोगो को प्यार का इजहार करने के लिए काले व नीले रंग का गिफ्ट देना चाहिए।

मकर राशि का स्वामी शनि है। यूं तो इनके स्वभाव में क्रूरता होती है पर ये न्यायप्रिय भी होते हैं। अतः प्यार तो करेंगे पर अधिकार के साथ। प्यार के पहले चरण में ही शादी का प्रस्ताव रखना इस राशि वालों की फितरत होती है। दूसरा पक्ष यदि नानुकुर करता है तो इन्हें क्रोध भी आ जाता है।

इस राशि का स्वामी शुक्र होने से मकर राशि वालों के प्यार की पुचकार इनके साथ खूब रंग लाती है। प्रेम दिवस में, लाल गुलाब के साथ मलका और साबुत उड़द की एक पोटली प्रेमी की झोली में उपहार स्वरूप डालने से मुहब्बत के रास्ते में आने वाली बाधाएं दूर होती ही हैं। शनि का सूर्य के संग बैर भाव होने के कारण मकर राशि वालों को सिंह राशि वालों से मैत्री करने से बचना चाहिए।

पार्टनर की सेहत को लेकर टेंशन रहेगी। लव मैरिज करना चाह रहे हैं तो इस महीने सितारे आपके फेवर में रहेंगे। इस राशि में जन्म लेने वाले अधिकतर लोग काफी मेहनती और कर्मठ होते हैं। यही वजह है कि वो अपने जीवन में छोटी छोटी खुशियों का आनंद नहीं ले पाते हैं। फरवरी का महीना आपके लिए कई छोटे बड़े मौके लेकर आएगा लेकिन जरूरत इस बात की है कि आप उन्हें व्यर्थ न जाने दें। याद रखें कि काम इंतजार कर सकता है लेकिन खुशियों के ये मौके आपका इंतजार नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें – वैलेंटाइन डे स्पेशल: जानिये वैलेंटाइन डे पर आपका लव राशिफल (तुला, वृश्चिक, धनु )

कुंभ राशि 

वैलेंटाइन डे पर लव राशिफल
इस वेलेंटाइन पर आपकी लव लाइफ में खर्चा बढ़ सकता है, लेकिन संबंधों और भावनाओं के मामले में ये महीना आपके लिए संतुष्टीभरा हो सकता है। लव लाइफ में सुखद अनुभव हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर या लवर से मदद मिलती रहेगी।

इस राशि के सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। इस महीने शुरू हुआ रिश्ता आने वाले दिनों में विवाह के रुप में भी बदल सकता है। कुंभ राशि वाले लोगों को इस महीने कुछ खास लोगों से भी प्रपोजल मिल सकता है। इस राशि के लोग चाहते हैं कि उनका पार्टनर उनके लिए इस दुनिया की सबसे खास चीज़ लेकर आए। इन्‍हें कोई फैशनेबल चीज़ दे सकते हैं जो इनकी पसंद और स्‍टेटस को मैच कर सके। इस वेलेन्टाइन कुम्भ राशि के लोगो को अपने प्यार का इजहार करने के लिए दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक का समय रहेगा है। इस राशि के लोगो को गहरे नीले रंग का गिफ्ट प्रदान करना शुभ रहेगा।

इस राशि का स्वामी भी शनि ही है। आकृति कुंभ की होने से ये एक साथ कई से प्रेम घट भरने का मौका नहीं चूकते। पहले तो प्यार करने से कतराते हैं पर प्यार हो जाए तो दिलोजान से उसे निभाने में भी पीछे नहीं हटते। ‘हम बने, तुम बने इक-दूजे के लिए’ यह पंक्ति इन प्रेमियों के लिए विशेष महत्व रखती है। वृषभ, मिथुन एवं तुला राशि वालों के साथ इनकी प्रीति खूब निभती है।

प्रेम दिवस के अवसर पर किसी नदी या तालाब के पश्चिमी कोने में चट्टान पर बैठकर एक-दूसरे को शुभकामना देते हुए प्यार की बाते करें तो आपका प्यार चट्टान की तरह मजबूत रहेगा। साथ ही यदि अपने दोस्त को काले धागे में पिरोकर सात हरी मिर्च की माला अठखेली करते हुए गिफ्ट करें तो आपका प्यार दिलजलों की नजरों से बच-बचाकर आपको राहत देता रहेगा। इस राशि वालों को भी सिंह, कर्क और मेष राशि वालों के प्रेम प्रस्ताव से बचना चाहिए।

लव लाइफ से जुड़े बड़े फैसले भी इस महीने होने की संभावना बन रही है। अपनी और पार्टनर की सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। लव मैरिज करना चाह रहे हैं तो इस महीने परिवार वालों की मदद और मंजूरी दोनों मिलने की संभावना है।

अगर इस महीने आप प्यार के मामले में खुशकिस्मत बनना चाहते हैं तो आपको अपनी भावनाएं जाहिर करनी होंगी। आपको इमोशनल होना पसंद नहीं है लेकिन एक बार तो आपको रिस्क लेना ही होगा। अगर आप अपने जीवन में प्यार चाहते हैं तो आपको अपने पार्टनर पर प्यार बरसाना होगा। आपका प्रेम जीवन आपके ही नियंत्रण में है। आप जो देंगे आपको वही मिलेगा।

यह भी पढ़ें-वैलेंटाइन डे स्पेशल: जानिये वैलेंटाइन डे पर आपका लव राशिफल (कर्क, सिंह, कन्या)



मीन राशि 

वैलेंटाइन डे पर लव राशिफल
इस वेलेंटाइन पर आपके प्रेमी और लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर टेंशन बनी रहेगी। लव लाइफ में खर्चा बढ़ सकता है। कोई करीबी इंसान आपसे प्रपोजल एक्सपेक्ट कर सकता है। किसी अपोजिट जेंडर वाले दोस्त से भी प्रपोजल मिल सकता है। इस दिन इस राशि के लोगो को प्यार का इजहार करने के लिए 10 बजे से 12 बजे तक का समय शुभ है। इस राशि के लोगो को पीले व केसरिया रंग का गिफ्ट देना चाहिए।
मीन राशि के पार्टनर के लिए महंगा नहीं लेकिन ऐसा तोहफा लेकर जाएं जो इनके काम आ सके। साजो-सजावट या दिखावे की चीज़ें इन्‍हें बिलकुल पसंद नहीं होती हैं।

एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर होने के संकेत मिल सकते हैं। ऐसी स्थिति से आपको बचकर रहना होगा। इस महीने आपको इनडायरेक्ट प्रपोजल भी मिल सकते हैं। लव मैरिज करना चाहते हैं तो इस महीने आपको थोड़ा रुकना होगा। किसी दूसरे इंसान के कारण आपकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव या गलतफहमी आने की संभावना भी बन रही है।

इस राशि के सिंगल लोग फरवरी में नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। इस राशि वाले यदि सोच-समझ कर प्यार के राही नहीं बनते हैं तो जल में मीन की तरह वियोग में तड़प भी सकते हैं।

मेष, सिंह व धनु राशि के साथ मीन राशि वालों की प्रीति सफल रहती है। कर्क व कन्या राशि के साथ भी इनका प्यार खूब फलता-फूलता है लेकिन वृष व तुला राशि वालों से ये धोखा खा सकते हैं, ऐसा धोखा कि दोबारा किसी से भी प्रीति करने का मन ही नहीं बनेगा। इसलिए प्रेम दिवस पर ग्रहों के शत्रु-मित्र भाव पर विचार करते हुए सोच-समझकर प्यार के प्रस्ताव की भूमिका तैयार करनी चाहिए।

फूली हुई सरसों के खेतों में इनका प्रेम दिवस का कार्यक्रम चले तो बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। न हो तो सरसों के पीले फूलों का गुच्छा ही प्रेमी-प्रेमिका को भेंट करें तो प्यार रंग लाएगा। मीन राशि के जातकों को खुली आंखों से सपने देखना पसंद है। आप यदि अपने बीते कल से बाहर नहीं निकल पाए हैं तो आपके लिए अपने वर्तमान को जीना काफी मुश्किल होगा।

फरवरी महीने में आप अपने प्रेम जीवन का आंकलन करें और गौर करें कि कहां चीजें सही नहीं चल रही हैं। इसके बाद ही आप अपने रिश्ते को अगले लेवल पर लेकर जाएं।

यह भी पढ़ें – वैलेंटाइन डे स्पेशल: जानिये कैसा रहेगा वैलेंटाइन डे पर आपका लव राशिफल (मेष, वृषभ, मिथुन राशि)

Valentine’s Day Week List 2020
  1. Rose Day: Friday, February 7th, 2020
  2. Propose Day: Saturday, February 8th, 2020
  3. Chocolate Day: Sunday, February 9th, 2020
  4. Teddy Day: Monday, February 10th, 2020
  5. Promise Day: Tuesday, February 11th, 2020
  6. Hug Day: Wednesday, February 12th, 2020
  7. Kiss Day: Thursday, February 13th, 2020
  8. Valentine’s Day: Friday, February 14th, 2020
Post By Shweta