RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

वैलेंटाइन डे स्पेशल: जानिये कैसा रहेगा वैलेंटाइन डे पर आपका लव राशिफल (मेष, वृषभ, मिथुन राशि)

वैलेंटाइन डे स्पेशल: जानिये कैसा रहेगा वैलेंटाइन डे पर आपका लव राशिफल (मेष, वृषभ, मिथुन राशि)

वैलेंटाइन डे स्पेशल: जानिये कैसा रहेगा वैलेंटाइन डे पर आपका लव राशिफल (मेष, वृषभ, मिथुन राशि)
Visual Archive

वैलेंटाइन डे स्पेशल: जानिये कैसा रहेगा वैलेंटाइन डे पर आपका लव राशिफल (मेष, वृषभ, मिथुन राशि)

फरवरी महीना यानि प्यार  का महीना. जी हाँ! 14 फरवरी को  वेलेंटाइन डे होने की वजह से लोग अपने प्रेम जीवन के हर उतार चढ़ाव से जुड़ी जानकारी चाहते हैं।वैलेंटाइन डे का नाम सुनते है नव-युगलों के मन में प्यार के फूल खिलने लगते है । वैलेंटाइन डे को इंतजार प्रेमी-युगल बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं कि कब ऐसा दिन आये जिस दिन मै अपने प्यार का इजहार अपने प्रेमी से करु क्यों कि यह दिन शायद इसीलिए बना होता है।

वेलेंटाइन डे एक ऐसा त्योहार बन गया है, जिसे भारत समेत पूरी दुनिया में प्यार के त्योहार के रूप में मनाया जा रहा है। कुछ लोग इस त्योहार की निंदा करते हैं लेकिन आज के युग में, युवा समूह, वह इस प्रेम उत्सव को बहुत अच्छे से मनाते हैं। हर साल, वह “14 फरवरी को वेलेंटाइन डे” के रूप में मानते हैं। यह एक ऐसा दिन है जब प्यार करने वाले जोड़े एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। वे लंबे समय तक एक-दूसरे का समर्थन करने का वादा भी करते हैं।

आजकल यह त्यौहार आपके जीवन साथी को खोजने का एक तरीका भी बन गया है, क्यों इस त्यौहार पर कुछ जोड़े हैं जो अपने जीवन साथी से अपने मन की बात कहने के लिए पूरे साल इस त्यौहार का इंतज़ार करते हैं

जैसे हर दिन का एक खास महत्व होता है ठीक उसी प्रकार अपने प्यार का एहसास अपने साथी तक पहुंचाने के लिए यह दिन बहुत ही अच्छा माना गया है। वैलेंटाइन डे एक सच्चे संत की प्यार की कहानी पर आधारित प्रेम दिवस है। यह दिन प्यार करने वालो की लिए समर्पित है, जो अपने दिल के जज्बातों का इजहार करते है।

आप अपनी राशि के आधार पर जान सकते हैं कि इस वेलेन्टाइन पर आपकी लव लाइफ के लिए कैसी रहने वाली है। इस वैलेंटाइन डे के अवसर पर उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री जी रिलिजन वर्ल्ड के पाठकों के लिए ख़ास लेकर आयें हैं लव राशिफल. तो चलिए जानते हैं क्या कहता आपका लव राशिफल-

मेष राशि 

valentine day वैलेंटाइन डे
इस वेलेंटाइन डे पर आपकी लाइफ में कोई प्यारा इंसान आ सकता है। लव प्रपोजल देने के लिए राशि अनुसार आपके लिए 14 से 29 फरवरी का समय शुभ है। लव मैरिज करने वाले लोगों को घर वालों की मदद मिल सकती है। लव लाइफ के लिए ये महीना शुभ है। दाम्पत्य जीवन के लिए भी ये महीना अच्छा रहेगा। पति-पत्नी में प्रेम रहेगा। संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

इस राशि का स्वामी मंगल है, जिसका रंग लाल है। इनकी सिंह राशि वालों के साथ खूब छनती है। चूंकि सिंह का स्वामी सूर्य है और सूर्य-मंगल मित्र ग्रह हैं तो जाहिर है इनके बीच मोहब्बत खूब रंग लाती है। साथ ही वृश्चिक राशि का स्वामी भी मंगल ही है अतः उनके साथ भी आपका प्यार का सफर अच्छा कटता है। साथ ही मीन राशि का स्वामी बृहस्पति भी मेष राशि के स्वामी मंगल से मैत्री रखता है अतः मेष, सिंह और मीन राशि के जोड़े सफल प्रेमी बन जाते हैं।

मेष राशि के लोगों को घूमना-फिरना और रोमांच बहुत पसंद होता है। इन्‍हें आप किसी रोमांचक जगह पर घुमाने ले जा सकते हैं या फिर कोई गैजेट, स्‍टाइलिश कपड़े या घड़ी आदि दे सकते हैं। इस राशि के लोगो को अपने प्यार का इजहार सुबह 10 बजे से लेकर मध्यान्ह 12 बजे तक करना चाहिए। इसके साथ ही पार्टनर को लाल रंग का गिफ्ट दें तो दोनों में गहरा प्यार बना रहेगा। चूंकि मेष का स्वामी मंगल ग्रह की मिथुन के स्वामी बुध के साथ शत्रुता होने से इनमें यदि प्रेम हो भी जाए तो वह अधिक दिन टिक नहीं सकता। उपहार में लाल कमल, लाल गुलाब के साथ यदि लाल मिर्ची परस्पर भेंट की जाए तो आप प्यार की राह में ईर्ष्या रखने वालों की बुरी नजर से भी बच सकते हैं और आप की राह भी आसान बन सकती है। कोशिश करें इस दिन गलतफहमियों को अपने बीच न आने दें।

इस दिन लाल, ऑरेंज, सिंदूरी रंग के चित्र वाले ग्रीटिंग कार्ड तथा भेंट की वस्तुएं तथा इन्हीं रंगों के मिले-जुले पुष्पों के गुलदस्ते भेंट में दें तथा साथी से मिलने जाने से पहले गणेशजी या हनुमानजी का इन्हीं रंगों के फूलों से पूजन करें।
इस राशि के नव विवाहित लोगों के लिए भी समय अच्छा कहा जा सकता है। प्रेमी से सहयोग मिलेगा। लव पार्टनर आपकी भावनाएं समझेगा। मेष राशि के जातक जिद्दी होते हैं लेकिन इस महीने वो अपना कोमल पक्ष दिखा सकते हैं। इस महीने आप अपने पार्टनर के साथ ऐसी जगहों की सैर कर सकते हैं जहां से आपकी कई पुरानी यादें जुड़ी हों। अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें वरना फरवरी के महीने में आपकी जेब खाली हो सकती है।

वृषभ राशि 

valentine day वैलेंटाइन डे
इस वेलेंटाइन पर आपकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस महीने गोचर कुंडली के सातवें भाव का मंगल दाम्पत्य और लव लाइफ में परेशानियां पैदा कर सकता है। इस कारण पार्टनर से झगड़े और अनबन हो सकती है। इस महीने आप किसी प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो इनडायरेक्ट प्रपोज करें।

सीधे-सीधे प्यार का इजहार करना आपके लिए ठीक नहीं है। नए रिश्ते शुरू करने के लिहाज से भी ये महीना ठीक नहीं है। किसी तीसरे इंसान की वजह से आपकी लव लाइफ डिस्टर्ब हो सकती है। पार्टनर की सेहत को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है।

इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के प्रेमी-प्रेमिका परस्पर प्यार तो बहुत करते हैं लेकिन उसका इजहार मुंह से कम ही कर पाते हैं इसलिए कभी-कभी साथी उनके मन की भावना समझ नहीं पाता और तरह-तरह की शंकाओं से घिर जाता है। इस राशि की प्रेमिका प्यार में हद से गुजर जाने में कहीं भी बाधा उत्पन्न नहीं करती। वृषभ राशि के जातक अपने प्यार का इजहार सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक कर सकते हैं व एक-दूसरे को प्रपोज करने के लिए पार्टनर को सिल्क रंग का उपहार दें सकते हैं। वृषभ राशि की लड़कियों को महंगी ज्‍वेलरी, ब्रांडेड कपड़े पसंद होते हैं जबकि इस राशि के पुरुषों के लिए कोई गैजेट ले सकते हैं।

इस राशि वालों को मिथुन, मकर और कुंभ राशि वालों से सहज ही प्रीति हो जाती है। ऐसे प्रेमी जोड़ों के लिए प्यार की राह में रूप-रंग या देह की सुंदरता कोई मायने नहीं रखती बस प्यार ही प्यार और कुछ नहीं कहावत इन पर फिट बैठती है लेकिन सिंह और कर्क राशि के साथ इनका प्यार जल्द ही नफरत में तब्दील हो जाता है। अतः यह विचार अवश्य कर लें कि कहीं सिर मुड़ाते ओले न पड़ जाएं।

इस राशि के सिंगल लोग किसी खास इंसान की अट्रैक्ट तो होंगे, लेकिन खुद पर कंट्रोल करें। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से बचने की कोशिश करें। ये आपको सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन किसी दुःख की वजह से आपको इस महीने अपने प्यार का इजहार करने में मदद मिलेगी। अगर आप चाहते हैं कि आपको अपनी लव लाइफ में वो सभी चीजें मिले जो आप चाहते हैं तो इसके लिए आपको खुलकर बात करनी चाहिए। आप अपने पार्टनर को बिना किसी शर्त के प्यार करते हैं लेकिन उन्हें आपके दिल की बात पता होनी चाहिए।

मिथुन राशि 

valentine day वैलेंटाइन डे
इस वेलेंटाइन पर लव लाइफ के मामले में आप भाग्यशाली हो सकते हैं। इस राशि के सिंगल लोग रिलेशनशिप में पड़ सकते हैं। आपके लिए रोमांस और आनंद वाला समय है। दाम्पत्य जीवन में नई शुरुआत भी होने की संभावना है। पति-पत्नी के विवाद खत्म हो सकते हैं। कोई गलतफहमी भी दूर होने की संभावना है। साथ काम करने वाले किसी विशेष इंसान से नजदीकियां बढ़ सकती हैं।

इस राशि का स्वामी बुध होता है। इनका प्रेम संबंध चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि को छोड़कर किसी भी राशि वालों से बड़ी आसानी से हो जाता है। इस कारण धनु राशि का स्वामी बृहस्पति इन्हें अपमानित होने का संकेत भी करता है। मिथुन राशि के जातक अपने प्यार का इजहार दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक कर सकते हैं। इसके साथ ही पार्टनर को हरे रंग का गिफ्ट दे सकते हैं। मिथुन राशि के पुरुषों को शर्ट, घड़ी दें और महिलाओं को कोई महंगी ज्‍वेलरी वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट में बहुस पसंद आएगी।

समर्पित भाव का होने से इस राशि वाले यह नहीं देखते कि अगले का व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा है। मन की अभिलाषा और तन की आवश्यकता पूरी होनी चाहिए ऐसा भाव इस राशि के प्रेमी दिलों में रहता है। दूसरों को अपनी ओर आकृष्ट कर अपनी इच्छा पूरी कर पाला बदलने में देर नहीं लगाते हैं लेकिन तुला एवं कन्या राशि के संगी साथियों से इनकी कुछ ज्यादा ही दोस्ती फिट होती है।

मिथुन राशि के स्वामी बुध का रंग हरा होने से हरे-भरे खेतों, पार्कों में प्रेमालाप करना इन्हें बहुत रास आता है। यदि ये अपने प्रेमी को हरी मिर्च का जोड़ा प्रेम दिवस पर भेंट करें तो सफलता मिलेगी। बैंगन की माला बनाकर उसमें शिमला मिर्च पिरोकर यदि कोई प्रेमी अपनी प्रेमिका को इस दिन सरप्राइज गिफ्ट देता है तो प्यार अटूट हो जाएगा है – ‘मर्चिका मंत्र प्रदानेन प्रीतिः सुप्रीति करी भवति्‌ ।’

इस राशि वालों को मकर, कुंभ एवं सिंह राशि वालों के साथ प्रेम संबंध बनाने के बाद कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मकर और कुंभ राशि वालों से इनका उभयलिंगी प्यार भी हो जाता है लेकिन इसमें स्थायित्व नहीं रहता।

इस वेलेन्टाइन मिथुन राशि के कुछ लोग लव लाइफ के लिए गलत इंसान को भी चुन सकते हैं। इस मामले में सावधान रहें। इस राशि के अविवाहित लोगों का विवाह भी हो सकता है। संतान प्राप्ति के योग हैं। इस मामले में कोशिश कर रहे हैं तो सितारें भी साथ देंगे।
फरवरी का महीना प्यार के मामले में आपके लिए काफी लकी रहने वाला है और आपको कई अच्छे मौके भी मिलेंगे। इन अवसरों का फायदा आप उठा लेते हैं तो आपको लाभ ही लाभ होगा। इसके अलावा इस माह यदि आप अपने दिल की बात सुनेंगे तो आप फायदे में ही रहेंगे।

MUST READ :Seven tips to become lovable on Valentine Day

 

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

February 8, 2020 9 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Astrology

खरमास: जानिये खरमास में क्या करें क्या न करें

भारतीय पंचाग के अनुसार जब सूर्य धनु राशि में संक्रांति करते हैं तो यह समय शुभ नहीं माना जाता इसी कारण जब तक सर्य मकर राशि में संक्रमित…

Read now
Astrology

14 मार्च 2020 से लग रहा है खरमास, बंद हो जाएंगे मांगलिक कार्य

धनु एवं मीन राशि में सूर्य देव के प्रवेश करने से खरमास लगता है। इस वर्ष 14 मार्च (शनिवार) 2020 से खरमास शुरू हो रहा है, जो एक…

Read now
Astrology

वैलेंटाइन डे: जानिए लव कम्पेटिबिलिटी राशियों के आधार पर

वैलेंटाइन डे के अवसर पर आप सभी जानना चाहते होंगी की आप अपने पार्टनर के साथ कितने कम्पेटिबल हैं .  कम्पेटिबिलिटी किसी भी व्यक्ति को अपने पार्टनर व…

Read now