RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

वैशाख पूर्णिमा 2019 – जानिए वैशाख पूर्णिमा का महत्त्व व्रत व पूजा विधि

वैशाख पूर्णिमा 2019 – जानिए वैशाख पूर्णिमा का महत्त्व व्रत व पूजा विधि

वैशाख पूर्णिमा 2019 – जानिए वैशाख पूर्णिमा का महत्त्व व्रत व पूजा विधि
Visual Archive

वैशाख पूर्णिमा 2019 – जानिए वैशाख पूर्णिमा का महत्त्व व्रत व पूजा विधि

वैशाख पूर्णिमा 2019 – जानिए वैशाख पूर्णिमा का महत्त्व व्रत व पूजा विधि

वैशाख मास को बहुत ही पवित्र माह माना जाता है। वैशाख मास की एकादशियां हों या अमावस्या सभी तिथियां पावन हैं लेकिन वैशाख पूर्णिमा का अपना महत्व माना जाता है। वैशाख पूर्णिमा को महात्मा बुद्ध की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।

वैशाख पूर्णिमा का महत्व

वैशाख पूर्णिमा का हिंदू एवं बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिये विशेष महत्व है. महात्मा बुद्ध की जयंती इस दिन मनाई जाती है इस कारण बुद्ध के अनुयायियों के लिये तो यह दिन खास है ही लेकिन महात्मा बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार भी बताया जाता है जिस कारण यह हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिये भी बहुत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है।

वैशाख पूर्णिमा पर रखें सत्य विनायक व्रत

वैशाख पूर्णिमा पर सत्य विनायक व्रत रखने का भी विधान है. मान्यता है कि इस दिन सत्य विनायक व्रत रखने से व्रती की सारी दरिद्रता दूर हो जाती है. मान्यता है कि अपने पास मदद के लिये आये भगवान श्री कृष्ण ने अपने यार सुदामा (ब्राह्मण सुदामा) को भी इसी व्रत का विधान बताया था जिसके पश्चात उनकी गरीबी दूर हुई. वैशाख पूर्णिमा को धर्मराज की पूजा करने का विधान है मान्यता है कि धर्मराज सत्यविनायक व्रत से प्रसन्न होते हैं. इस व्रत को विधिपूर्वक करने से व्रती को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता ऐसी मान्यता है.

यह भी पढ़ें – भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण का दिन है बुद्ध पूर्णिमा

वैशाख पूर्णिमा व्रत व पूजा विधि

वैशाख पूर्णिमा पर तीर्थ स्थलों पर स्नान का तो महत्व है ही साथ ही इस दिन सत्यविनायक का व्रत भी रखा जाता है जिससे धर्मराज प्रसन्न होते हैं. इस दिन व्रती को जल से भरे घड़े सहित पकवान आदि भी किसी जरूरतमंद को दान करने चाहिये. स्वर्णदान का भी इस दिन काफी महत्व माना जाता है. व्रती को पूर्णिमा के दिन प्रात:काल उठकर स्नानादि से निवृत हो स्वच्छ होना चाहिये. तत्पश्चात व्रत का संकल्प लेकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिये. रात्रि के समय दीप, धूप, पुष्प, अन्न, गुड़ आदि से पूर्ण चंद्रमा की पूजा करनी चाहिये और जल अर्पित करना चाहिये. तत्पश्चात किसी योग्य ब्राह्मण को जल से भरा घड़ा दान करना चाहिये. ब्राह्मण या किसी जरूरतमंद को भोजन करवाने के पश्चात ही स्वयं अन्न ग्रहण करना चाहिये. सामर्थ्य हो तो स्वर्णदान भी इस दिन करना चाहिये.

वैशाख पूर्णिमा 2019 तिथि व मुहूर्त

वर्ष 2019 में वैशाख पूर्णिमा 18 मई को है. इस दिन पूर्णिमा उपवास रखा जायेगा.

वैशाख पूर्णिमा तिथि – 18 मई 2019

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ –  04:10 बजे (18 मई 2019)

पूर्णिमा तिथि समाप्ति –  02:41 बजे (19 मई 2019)

Religion World

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

May 18, 2019 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Buddhism

बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति से पहले कौन-कौन सी साधनाएँ करनी पड़ीं?

बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति से पहले कौन-कौन सी साधनाएँ करनी पड़ीं? मनुष्य जीवन में सत्य की खोज हमेशा से सबसे कठिन, लेकिन सबसे अर्थपूर्ण यात्रा रही है। इसी…

Read now
Buddhism

बुद्ध पूर्णिमा 2020: जानिये क्या है भगवान बुद्ध के चार आर्य सत्य

वैशाख मास की पूर्णिमा को वैशाखी पूर्णिमा,  पीपल पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना गया…

Read now
Buddhism

वैशाख पूर्णिमा: इन नामों से भी जानी जाती है यह पूर्णिमा

वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि का अपना अलग ही महत्‍व है। इसे सत्‍य विनायक पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। भगवान बुद्ध की…

Read now