RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

छठ पूजा का प्रसाद जितना आध्यात्मिक उतना वैज्ञानिक भी  

छठ पूजा का प्रसाद जितना आध्यात्मिक उतना वैज्ञानिक भी  

छठ पूजा का प्रसाद जितना आध्यात्मिक उतना वैज्ञानिक भी  
Visual Archive

छठ पूजा का प्रसाद जितना आध्यात्मिक उतना वैज्ञानिक भी  

छठ पूजा में चढ़ाने वाले पांच प्रसाद बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य की मजबूती के लिए भी जरूरी माने गए हैं। इन पांच चीजों को वैज्ञानिक तौर पर भी सेहत के लिए अच्छा बताया गया है। 

छठ कि पूजा में इन चीजों को पौराणिक काल से शामिल किया जाता रहा है, ताकि लोग धार्मिक भावना के लिहाज से इसे अपने भोजन में जरूर शामिल करें। खास बात ये हैं कि ये पांच चीजें हैं भी ऐसी जिनका स्वाद भी बेहद अच्छा होता है और ये मौके पर ही बनते या मिलते हैं।

छठ पूजा के पांच प्रसाद  का वैज्ञानिक लाभ 

ठेकुआ

आटे-गुड़ और घी का बना ठेकुआ जितना स्वदिष्ट होता है उतना ही वह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता हैं। छठ पूजा का ये भोग बहुत ही महत्वूपर्ण माना जाता है। छठ पूजा में ये प्रसाद सबसे पहले नंबर पर आता है।

वैज्ञानिक लिहाज से भी ठेकुआ को सेहत के लिए फायदेमंद मना गया है। आटा, गुड़ और घी तीनों ही सेहत के लिए अच्छे होते हैं और बदलते मौसम में ये तीनों चीजें इम्युनिटी को बढ़ाती हैं। इसलिए सर्दी-जुकाम और ठंड से से शरीर की रक्षा करता है।

गन्ना

यह भी पढ़ें-छठ पूजा : चार दिन तक मनाया जायेगा छठ पर्व, जाने शुभ मुहूर्त

गन्ने के बिना छठ पूजा हो ही नहीं सकती। छठी मैया को साल की पहली फसल प्रसाद के रूप में चढ़ाते है। मान्यता है कि गन्ने की फसल तभी बेहतर होती है जब सूर्य की किरणें इसमें समा जाएं। यही कारण है कि भगवान सूर्य को धन्यवाद देने के लिए भी इस फसल को जरूर पूजा में चढ़ाते हैं।

वैज्ञानिक रूप से गन्ने को पाचन शक्ति बढ़ाने वाला माना गया है। सर्दियों में पाचन बहुत धीमा हो जाता है और एसिडीटी भी खूब होती है। ऐसे में गन्ने का रस अपनी ठंडी प्रकृति का होने के कारण काफी आराम देता है।

केला   


बच्चों के लिए छठी मैया की पूजा होती है और और इस पूजा में यही कारण है कि केले का पूरा गुच्छा ही मां को चढ़ाया जाता है। वैज्ञानिक लिहाज से केला शरीर के लिए बहुत जरूरी माना गया है। पोटेशियम और ऑयरन से भरपूर केला गैस की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

यह भी पढ़ें-छठ पूजा विशेष: जानिए छठ पर नए चूल्हे पर किस कारण से बनाया जाता है प्रसाद

नारियल

छठ पूजा में नारियल का भी विशेष महत्व है। माना जाता है कि नारियल भी इम्युन को बढ़ाता है। इसलिए इस मौसम में प्रसाद में इसे चढ़ाने का महत्व और भी बढ़ जाता है। साथ ही इसमें कई पोषक तत्व भी होते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं।

चकोतरा 


छठ पूजा में चकोतरा पांचवा फल है जो जरूर चढ़ता है। इसके पीछे भी स्वास्थ्य जुड़ा है। ये फल पीला और अंदर से लाल होता है और खट्टा-मीठा स्वाद लिए होता है। ये भी स्वास्थ्य के लिए वरदान है, क्योंकि विटामिन सी से भरा होने के कारण ये तमाम तरह के संक्रमण से भी बचाता है और शरीर कि प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

October 31, 2019 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

chhathpuja

छठ महापर्व को लेकर आयोजकों को गाइडलाइन का इंतजार

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर; छठ महापर्व  की तैयारियों को लेकर आयोजन समितियां असमंजस में हैं. सरकार की ओर से अब तक पूजा के आयोजन को लेकर कोई बात…

Read now
chhathpuja

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न

लोक आस्था के महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान आज सुबह सूरज को अर्ध्य देने के बाद संपन्न हो गया। आस्था और विश्वास का यह पर्व बिहार, झारखंड,…

Read now
chhathpuja

छठ का पर्व बहुसांस्कृतिक संगम का अनूठा उदाहरण

छठ पूजा की शुभकामनाएं ऋषिकेश, 2 नवम्बर। कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्टी को भगवान सूर्य की आराधना की पर्व मनाया जाता है। वेदों, उपनिषदों और अनेक वैदिक ग्रन्थों…

Read now