हरिद्वार महाकुंभ: श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ने रखी थी नागा परंपरा की नींव

हरिद्वार महाकुंभ: श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ने रखी थी नागा परंपरा की नींव

हरिद्वार महाकुंभ में अखाड़ों की पेशवाई से कुंभ का आगाज़ हो चुका है. श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी देश का तीसरा सबसे बड़ा अखाड़ा है. ऐसा माना जाता है कि अखाड़े के इष्टदेव गुरु कपिल मुनि महाराज ने नागा परंपरा की शुरुआत की थी. यही नहीं मुगल शासकों से देश को आजाद कराने के लिए अखाड़े के संन्यासियों ने जंग भी लड़ी और राजाओं की मदद की. पहली महिला महामंडलेश्वर का पट्टाभिषेक श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ही पहला […]

 March 10, 2021
हरिद्वार कुंभ: महाशिवरात्रि स्नान की तैयारियां शुरू, यह अखाड़ा करेगा पहले स्नान

हरिद्वार कुंभ: महाशिवरात्रि स्नान की तैयारियां शुरू, यह अखाड़ा करेगा पहले स्नान

हरिद्वार, 8 मार्च; संन्यासी अखाड़ों की पेशवाई नौ मार्च को समाप्त हो रही है. अब तक निरंजनी, जूना, अग्नि, आनंद, आह्वान अखाड़े की पेशवाई हो चुकी है. केवल महानिर्वाणी और अटल अखाड़े की पेशवाई शेष है. इन दोनों अखाड़ों की पेशवाई आठ व नौ मार्च को समाप्त हो जाएगी. इसके बाद संन्यासी अखाड़े 11 मार्च को महाशिवरात्रि स्नान की तैयारी में जुट जाएंगे. सरकारी तौर पर यह स्नान शाही स्नान में शामिल नहीं है. बावजूद […]

 March 8, 2021
हरिद्वार कुंभ 2021: महाशिवरात्रि शाही स्नान पर अलग रहेंगी पुलिस व्यवस्थाएं

हरिद्वार कुंभ 2021: महाशिवरात्रि शाही स्नान पर अलग रहेंगी पुलिस व्यवस्थाएं

हरिद्वार, 8 मार्च; महाशिवरात्रि शाही स्नान को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ यातायात के लिए योजना बनाई जा रही है. कुंभ मेला पुलिस, प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक में इसको लेकर मंथन किया गया. बैठक में आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने कहा कि महाशिवरात्रि शाही स्नान के  दिन पुलिस व्यवस्थाएं कुछ अलग रहेंगी. शाही स्नान के दिन हरकी पैड़ी और […]

 March 8, 2021
हरिद्वार कुंभ: जानिए महाकुंभ में क्यों होती है अखाड़ों की शाही पेशवाई

हरिद्वार कुंभ: जानिए महाकुंभ में क्यों होती है अखाड़ों की शाही पेशवाई

यदि आपको भारतीय पुरातन सभ्यता की झलक चाहिए तो कुंभ मेले से बेहतर स्थान और कोई नहीं है. कुंभ मेले का समृद्ध इतिहास अपने आप में बेमिसाल है. कुंभ सिर्फ एक धार्मिक मेला नहीं, बल्कि लाखों लोगों की आस्था का प्रतीक है. धर्मनगरी हरिद्वार में भव्य पेशवाई निकलनी आरम्भ हो चुकी है. चलिए जानते हैं आखिर क्या है शाही पेशवाई की परंपरा सांस्कृतिक परंपराओं को जोड़ता है कुंभ कुंभ अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और […]

 March 7, 2021
भव्य राम मंदिर निर्माण न होने तक इसी रूप में दिखाई देंगे खड़ेश्वरी बाबा

भव्य राम मंदिर निर्माण न होने तक इसी रूप में दिखाई देंगे खड़ेश्वरी बाबा

वृन्दावन, 7 मार्च; वृन्दावन में यमुना के पुलिन तट पर चल रहे कुम्भ मेले में धर्म , सँस्कृति का अद्भुत दर्शन देखने को मिल रहा है. यहां देश विदेश से आये वैष्णव सन्तों के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है. इस वैष्णव कुम्भ में देश के अलग अलग हिस्सों से सन्त आये हुए हैं . यहाँ इन दिनों पोरबन्दर गुजरात से आये संत मुनीन्द्र दास महत्यागी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं […]

 March 7, 2021
शाही अंदाज में निकली जूना और अग्नि अखाड़ा की पेशवाई, किन्नर भी हुए शामिल

शाही अंदाज में निकली जूना और अग्नि अखाड़ा की पेशवाई, किन्नर भी हुए शामिल

शाही पेशवाई|हरिद्वार, 6 मार्च; हरिद्वार में महाकुंभ का आगाज़  हो चुका है. कुंभ में आस्था के प्रतीक और आकर्षण का मुख्य केंद्र पेशवाई होता है. जूना और अग्नि अखाड़े ने गुरुवार को शाही अंदाज में पेशवाई निकाली. ये पेशवाई पाण्डेवाला ज्वालापुर स्थित गुघाल मंदिर परिसर से शुरू हुई. पेशवाई में अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज समेत विभिन्न महामंडलेश्वर आकर्षक ढंग से सजे हुए रथों पर सवार नजर आए. इस पेशवाई में सबसे […]

 March 6, 2021
कुंभ मेला 2021: त्रिवेंद्र सरकार ने हरिद्वार में बंद किए सभी स्लॉटर-हाउस

कुंभ मेला 2021: त्रिवेंद्र सरकार ने हरिद्वार में बंद किए सभी स्लॉटर-हाउस

हरिद्वार, 4 मार्च; हरिद्वार में कुंभ मेला के आयोजन के बीच उत्तराखंड शासन ने जिले को स्लॉटर-हाउस मुक्त क्षेत्र घोषित कर दिया है. बुधवार को जारी एक आदेश में नगर विकास सचिव शैलेश बगोली ने सभी नगरीय क्षेत्र में स्लॉटर-हाउस चलाने के लिए दिए गए ‘नो ओब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ को रद्द करने के आदेश जारी कर दिए हैं. इस नए आदेश के बाद हरिद्वार समेत जिले के किसी भी नगरीय क्षेत्र में कोई भी स्लॉटर-हाउस ऑपरेट […]

 March 4, 2021
रमता पंच ने किया नगर प्रवेश, भव्यता से निकली जूना अखाड़े की पेशवाई

रमता पंच ने किया नगर प्रवेश, भव्यता से निकली जूना अखाड़े की पेशवाई

हरिद्वार, 3 मार्च; श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, अग्नि अखाड़े और उनके सहयोगी किन्नर अखाड़े के रमता पंच परमेश्वरों की टोली ने मंगलवार को नगर प्रवेश किया. चंडी चौक पर मेलाधिकारी दीपक रावत, जिलाधिकारी सी. रविशंकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ जन्मेजय खंडूड़ी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार सेंथिल अबुदई एस. कृष्ण राज आदि ने स्वागत किया. रमता पंच की टोलियों ने कई गाड़ियों के काफिले के साथ नगर प्रवेश किया.  काफिले में शामिल साधु-संत हर हर महादेव […]

 March 3, 2021
नागाओं का संसार: जानिये कैसे मिलती हैं नागा साधु को उपाधियां

नागाओं का संसार: जानिये कैसे मिलती हैं नागा साधु को उपाधियां

संन्यासी संप्रदाय से जुड़े साधुओं का संसार और गृहस्थ जीवन से कोई लेना-देना नहीं होता. गृहस्थ जीवन जितना कठिन होता है उससे सौ गुना ज्यादा कठिन नागा  का जीवन है. चलिए जानते हैं नागाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी- सात अखाड़े ही बनाते हैं नागा साधु संतों के तेरह अखाड़ों में सात संन्यासी अखाड़े ही नागा साधु बनाते हैं:- ये हैं जूना, महानिर्वाणी, निरंजनी, अटल, अग्नि, आनंद और आह्वान अखाड़ा. नागा साधु का इतिहास सबसे पहले […]

 March 2, 2021
हरिद्वार कुंभ: श्रीशंभू अटल अखाड़े में स्थापित हुई धर्मध्वजा

हरिद्वार कुंभ: श्रीशंभू अटल अखाड़े में स्थापित हुई धर्मध्वजा

हरिद्वार, 2 मार्च; कनखल स्थित श्रीशंभू पंचायती अटल अखाड़ा के चरण पादुका मंदिर के पास रविवार को वेद मंत्रोच्चार के बीच अखाड़े की 78 फीट ऊंची धर्मध्वजा स्थापित कर दी गई. स्थापना से महानिर्वाणी अखाड़े ने 24 घंटे की अनवरत पूजा-अर्चना की और फिर धर्मध्वजा का अभिषेक व प्राण प्रतिष्ठा हुई. इस मौके पर अटल अखाड़ा के श्रीमहंत बलराम गिरि ने कहा कि नौ मार्च को अखाड़े की पेशवाई निकाली जाएगी. जबकि, महाशिवरात्रि पर्व पर […]

 March 2, 2021
हरिद्वार कुंभ: हरिद्वार कुंभ मेले में बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी एंट्री, जारी होगा ई-पास

हरिद्वार कुंभ: हरिद्वार कुंभ मेले में बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी एंट्री, जारी होगा ई-पास

हरिद्वार, 2 मार्च; कुंभ मेले में जाने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है. यह निर्णय कोरोना महामारी के कारण लिया गया है. उत्तराखंड शासन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कुंभ के लिए जारी की गई एसओपी को लागू करते हुए यह प्रावधान किया है. उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओमप्रकाश द्वारा विभिन्न विभागों व कुंभ मेला अधिकारी को प्रेषित की गई एसओपी के मुताबिक, हरिद्वार कुंभ मेले के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हो गया है. […]

 March 2, 2021
हरिद्वार कुंभ: श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में स्थापित की गई धर्म ध्वजा

हरिद्वार कुंभ: श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में स्थापित की गई धर्म ध्वजा

हरिद्वार, 2 मार्च; श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में धर्म ध्वजा स्थापित की गई. सबसे पहले धर्म ध्वजा की विधि-विधान और मंत्रोच्चारण से पूजा की गई. कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की छावनी में धर्मध्वजा स्थापना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि कुंभ भारतीय संस्कृति का शिखर पर्व है. इससे प्रभावित होकर कई देशों के लोग भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति को अपना रहे हैं. […]

 March 2, 2021
1 2 3 4