RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

अयोध्या से रामेश्वरम तक के तीर्थस्थलों के दर्शन कराएगी श्री रामायण एक्सप्रेस

अयोध्या से रामेश्वरम तक के तीर्थस्थलों के दर्शन कराएगी श्री रामायण एक्सप्रेस

अयोध्या से रामेश्वरम तक के तीर्थस्थलों के दर्शन कराएगी श्री रामायण एक्सप्रेस
Visual Archive

अयोध्या से रामेश्वरम तक के तीर्थस्थलों के दर्शन कराएगी श्री रामायण एक्सप्रेस

नयी दिल्ली, 17 मार्चचैत्र नवरात्रि के बाद आने वाली राम नवमी इस बार ख़ास होने वाली है. भारतीय रेलवे इस पर्व को और ख़ास बनाएगी. दरअसल चैत्र नवरात्रि में इस साल भारतीय रेलवे राम भक्तों को बड़ी सौगात देने जा रही है। जिसके तहत श्रीराम से जुड़े तीर्थ स्थलों के दर्शन करने की इच्छा को पूरा किया जाएगा।

IRCTC ने भगवान राम के भक्तों को चैत्र नवरात्रि पर एक विशेष सुविधा की घोषणा की है। इस खास सुविधा के तहत भारतीय रेलवे विशेष पर्यटक ट्रेन ‘श्री रामायण एक्सप्रेस’ के जरिए 16 रातों और 17 दिनों में भक्तों को ‘संपूर्ण रामायण सर्किट’ के दर्शन कराएगा।



कहां-कहां की करेंगे यात्रा

यह स्पेशल ट्रेन ‘श्री रामायण एक्सप्रेस’ 28 मार्च को रवाना होगी। श्रीरामायण एक्सप्रेस का शुभारंभ दिल्ली के सफदरगंज स्टेशन से होगा और अयोध्या, सीतामढ़ी, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हंपी, कांचीपुरम, रामेश्वरम की यात्रा कराने के बाद पुन: 15 अप्रैल तक श्रीरामायण एक्सप्रेस दिल्ली लौट आएगी। इसमें स्लीपर व वातानुकूलित कोच मिलेंगे।



ऐसा है पैकेज

सबसे खास बात यह कि इस विशेष ट्रेन में यात्रियों के लिए शुद्ध शाकाहारी और व्रत के भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी। इनमें स्लीपर श्रेणी का 16065 रुपए प्रति यात्री और एसी थर्ड 26775 रुपए प्रति यात्री टिकट है।श्रीलंका यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 37,800 रुपये देने होंगे

इसमें यात्रियों को एसी-नॉन एसी होटल में रहना, वाहन से घूमना, खानपान, सुरक्षा और यात्री बीमा भी शामिल है। ये ट्रेन आपको यह ट्रेन सफदरगंज रेलवे स्टेशन पर दोपहर में 15:30 बजे मिलेगी।

यह भी पढ़ें-रामायणकाल में पुष्पक विमान के अलावा अन्य विमानों का भी था अस्तित्व

इन स्थलों का कर सकेंगे भ्रमण

अयोध्या से रामेश्वरम तक के तीर्थस्थलों के दर्शन कराएगी श्री रामायण एक्सप्रेस

स्थान-          मंदिर/ तीर्थ

अयोध्या-       राम जन्म भूमि, हनुमानगढ़ी, रामकोट, कानन भवन मंदिर

नंदीग्राम-      भरत मंदिर और भरतकुंड

सीतामढ़ी-    सीतामढ़ी और पुनौराधाम का जानकी मंदिर

जनकपुर-     रामजानकी मंदिर

वाराणसी-    तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, सीता समाहित स्थल, सीतामढ़ी सीता माता मंदिर

प्रयागराज-   भारद्वाज आश्रम, गंगा-यमुना, हनुमान मंदिर

श्रृंगवेरपुर-   श्रृंगी ऋषि समाधी, रामचौरा

चित्रकूट-     गुप्त गोदावरी, रामघाट, भरत मिलाप मंदिर, सती अनुसूइया मंदिर

नासिक-     त्रयम्बकेश्वर मंदिर, पंचवटी, सीता गुफा, कालाराम मंदिर

हंपी-          अंजनादरी पर्वत, ऋषमुख द्वीप, सुग्रीव गुफा, रघुनाथ मंदिर

कांचीपुरम- विष्णु कांची मंदिर

रामेश्वरम-    शिव मंदिर

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

March 17, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

चैत्र नवरात्रि: शक्ति, साधना और नए वर्ष का पावन पर्व

चैत्र नवरात्रि: शक्ति, साधना और नए वर्ष का पावन पर्व हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। यह उत्सव…

Read now
Hinduism

भारत के सबसे शक्तिशाली मंदिर कौन-कौन से हैं?

भारत के सबसे शक्तिशाली मंदिर कौन-कौन से हैं? भारत एक ऐसा देश है जिसकी रगों में आध्यात्मिकता बहती है। यहाँ के मंदिर सिर्फ पत्थर की इमारतें नहीं, बल्कि…

Read now
Hinduism

क्यों मनाई जाती है विवाह पंचमी? क्या है धार्मिक मान्यताएँ और इतिहास

क्यों मनाई जाती है विवाह पंचमी? क्या है धार्मिक मान्यताएँ और इतिहास विवाह पंचमी हिंदू परंपरा का एक महत्वपूर्ण और पावन पर्व है, जिसे भगवान श्रीराम और माता…

Read now