RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

राममंदिर भूमिपूजन: प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम

राममंदिर भूमिपूजन: प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम

राममंदिर भूमिपूजन: प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम
Visual Archive

राममंदिर भूमिपूजन: प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम

अयोध्या , 30 जुलाई; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित अयोध्या आगमन के मौके पर चौकस सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। केंद्र व राज्य की खुफिया एजेंसियों ने सतर्कता बरतने को लेकर ताकीद की हुई है।



पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में संगीन अपराध भी बढ़े हैं। ऐसे में अयोध्या के आसपास के जिलों में उच्च पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।

ये अफसर बुधवार को संबंधित जिलों में पहुंच जाएंगे और छह अगस्त तक वहां कैंप कर जिले में अचूक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराएंगे।

डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने एडीजी अभियोजन आशुतोष पांडे को अमेठी, एडीजी यातायात अशोक कुमार सिंह को गोंडा, एडीजी पीएसी राम कुमार को बहराइच, आईजी फायर सर्विसेज विजय प्रकाश को सुल्तानपुर, आईजी पीयूष मोरडिया को अंबेडकरनगर, आईजी बस्ती एके राय को बस्ती, आईजी भर्ती बोर्ड विजय भूषण को बाराबंकी, डीआईजी पीटीएस चंद्र प्रकाश (द्वितीय) को महराजगंज और डीआईजी प्रशासन आरके भारद्वाज को सिद्धार्थनगर भेजा है।



इन अधिकारियों से कहा गया है कि आने वाले दिन महत्वपूर्ण त्यौहारों व प्रदेश में वीवीआईपी भ्रमण के मद्देनजर कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। कोरोना महामारी के कारण यह और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। इसलिए सभी पुलिस प्रबंध जीरो एरर के सिद्धांत पर सुनिश्चित की जाएं।

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

July 30, 2020 • 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

पितृ पक्ष 2026: इन चीजों की खरीदारी से करें परहेज, जानें क्या खरीदना माना जाता है शुभ

Pitru Paksha 2026 Shopping Rules: पितृ पक्ष को हिंदू धर्म में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का समय माना जाता है। इस दौरान श्राद्ध, तर्पण,…

Read now
Hinduism

पितृ पक्ष 2026: श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के लिए कौन सा समय है शुभ? जानें 4 खास मुहूर्त

Pitru Paksha 2026: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का समय पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान परिवार के…

Read now
Hinduism

Ganpati Visarjan 2026: 25 सितंबर को बप्पा को कब दें विदाई? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Ganpati Visarjan 2026: 25 सितंबर को बप्पा को कब दें विदाई? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि Ganpati Visarjan 2026: गणपति बप्पा की भक्ति और उत्सव के बाद…

Read now